उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को बहराइच और श्रावस्ती जिले के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान योगी अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में 748 करोड़ रुपए से ज्यादा की मूल्यों वाली 153 विकास परियोजना लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे।

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर मुख्यमंत्री ने कहा कि हर विकास परियोजना जनता के विश्वास को मजबूत बनाती है जबकि हर कल्याणकारी योजना ‘अंत्योदय’ के संकल्प को साकार करने की आधार रखती है। योगी आदित्यनाथ ने आगे कहा, ”इसी भाव के साथ आज बहराइच और श्रावस्ती में 748 करोड़ रुपये से अधिक लागत की 153 विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया जाएगा।”

सूबे के सीएम इन कार्यक्रमों में विभिन्न सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों को प्रमाणपत्र, चेक, आवास की चाबियां, अध्ययन किट और आयुष्मान कार्ड भी वितरित करेंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि ‘अंत्योदय से राष्ट्रोदय’ की यात्रा विकसित और आत्मनिर्भर उत्तर प्रदेश के निर्माण को नई गति देगी।

इस दौरान सोमवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने समाजवादी पार्टी पर बुनियादी ढांचा परियोजनाओं में भ्रष्टाचार का आरोप लगाया। मुख्यमंत्री ने बाराबंकी स्थित लोधेश्वर महादेव मंदिर के लिए भी काशी विश्वनाथ धाम की तरह कॉरिडोर विकसित करने की भी घोषणा की।

उन्होंने समाजवादी पार्टी सरकार पर आरोप लगाते हुए कहते है कि जयप्रकाश नारायण इंटरनेशनल सेंटर (JPNIC) और पूर्वांचल एक्सप्रेसवे परियोजनाओं की लागत को फर्जी रूप से बढ़ाया गया।

जनसभा को संबोधित करते हुए योगी आदित्यनाथ ने आरोप लगाते कहा कि “यदि आप आज लखनऊ जायेगे, तो ताज होटल के ठीक पीछे एक ऊंची इमारत दिखाई देगी, जिसे (JPNIC) कहा जाता है। इस JPNIC का नाम लोकनायक जयप्रकाश जी के नाम पर रखा गया है, जिन्होंने देश में आपातकाल के खिलाफ बिगुल फूंका था। JPNIC की अनुमानित लागत 200 करोड़ रुपये थी, लेकिन 864 करोड़ रुपये खर्च किए गए, इसके बावजूद परियोजना अधूरी है। “

उन्होंने कहा कि यह धन लूट का मामला था और इसके लिए समाजवादी पार्टी जिम्मेदार है।

योगी सरकार देगी छात्राओं को फ्री स्कूटी के साथ 5 लीटर पेट्रोल और हेलमेट

उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने छात्राओं के लिए एक बड़ी घोषणा की है। दरअसल, सीएम योगी की अध्यक्षता में मंगलवार को हुई कैबिनेट मीटिंग में कुल 16 प्रस्तावों को मंजूरी मिली जिसमें रानी लक्ष्मीबाई स्कूटी योजना भी शामिल है जिसे कैबिनेट की ओर से हरी झंडी मिल गई है। इस योजना को मंजूरी मिल जाने के बाद अब 2025-26 सत्र में सभी कॉलेजों की टॉप 5 छात्राओं को पेट्रोल वाली स्कूटी फ्री में दी जाएगी। इस योजना में दिव्यांग और शहीद की बेटी और और निराश्रित परिवारों की छात्राओं को प्राथमिकता मिलेगी।

यह खबर कल्याणी चौधरी ने लिखी है। कल्याणी जनसत्ता के साथ इंंटर्न हैं।