उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को सपा प्रमुख अखिलेश यादव के ‘परिवारवाद राजनीति’ वाले बयान पर पलटवार किया। योगी आदित्यनाथ ने रायबरेली में एक सभा को संबोधित करते हुए कहा कि समाजवादी पार्टी ‘परिवार के सिंडिकेट’ से ही चलती है। सीएम योगी ने कहा कि अखिलेश की बातों से पता चलता है कि पार्टी दूसरे सांसदों को बेकार समझती है और मानती है कि केवल एक परिवार के सदस्य ही उसके MP बन सकते हैं।
सीएम योगी ने कहा, “कांग्रेस का मानना है कि केवल कांग्रेस का सम्मान किया जाना चाहिए, जबकि समाजवादी पार्टी का मानना है कि केवल उसके ‘परिवार के सिंडिकेट’ का सम्मान किया जाना चाहिए। योगी आदित्यनाथ ने कहा कि यह ‘परिवार का सिंडिकेट’ ऐसा है कि आपके शहर, इलाके, जिले या राज्य का कोई भी गुंडा खुद को विचारधारा के हिसाब से सपा के करीब पाता है।
‘सपा के नेताओं का काम सिर्फ गुंडई करना है’
इस दौरान सीएम योगी ने समाजवादी पार्टी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि उनकी पार्टी के नेताओं का काम गरीबों की जमीन पर कब्जा करना, व्यापारियों से पैसे ऐंठना और बेटियों की सुरक्षा से समझौता करना है। योगी ने इस दौरान कांग्रेस को भी आड़े हाथ लिया और उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने देश-समाज को बांटा, संविधान का गला घोंटा और फिर तुष्टिकरण की नीति पर चलकर विदेशी पैसे के बल पर भारत की सामाजिक एकता को खंडित करना चाहती है।
क्या कहा था अखिलेश यादव ने?
सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने शनिवार को लखनऊ में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा था कि परिवारवाद के भी अपने फायदे हैं। अखिलेश यादव ने कहा था कि उनके परिवार के पांच लोग सांसद हैं और इस वजह से पार्टी में कभी कोई टूट नहीं हो सकती, ये परिवारवाद के फायदे हैं। अखिलेश यादव ने कहा था, “क्या आपने कभी सोचा है कि पूरी पार्टी क्यों नहीं टूटी? क्योंकि एक ही परिवार से पांच MP हैं। हमारे पास कई मुस्लिम MP भी हैं और कुछ पक्के सोशलिस्ट भी हैं, इसलिए हमारी संख्या कम नहीं होगी।”
सपा के परिवार में पांच सांसद कौन-कौन हैं?
बता दें कि लोकसभा में तीसरी सबसे बड़ी पार्टी के पास अभी उत्तर प्रदेश से 37 लोकसभा सांसद हैं, जबकि BJP के पास 33 हैं। कांग्रेस के पास छह, RLD के पास दो, अपना दल और आज़ाद समाज पार्टी के पास UP की सभी 80 सीटों में से एक-एक है। अखिलेश यादव ने परिवार के जिन 5 सांसदों का जिक्र किया उसमें वह अखिलेश यादव (कन्नौज), डिंपल यादव (मैनपुरी), धर्मेंद्र यादव (आजमगढ़), अक्षय यादव (फिरोजाबाद) और आदित्य यादव (बदायूं) से हैं।
यह भी पढ़ें: असम कांग्रेस ने उपचुनाव के टिकट के लिए मांगे आवेदन, 1 लाख रुपये रखा नॉन रिफंडेबल शुल्क
असम की नगांव लोकसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव के लिए कांग्रेस पार्टी ने उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए हैं। कांग्रेस की ओर से 24 अगस्त से लेकर 28 अगस्त के बीच इच्छुक और पात्र उम्मीदवारों के आवेदन आमंत्रित किए हैं। पार्टी ने आवेदन के साथ 1 लाख रुपये का निर्धारित शुल्क भी तय किया है जो कि वापस नहीं किया जाएगा। यहां पढ़ें पूरी खबर…
