उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव का अयोध्या से चुनाव लड़ने का चैलेंज स्वीकार कर लिया है। अखिलेश यादव ने खुद योगी आदित्यनाथ को अयोध्या से चुनाव लड़ने के लिए चैलेंज दिया था।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बलरामपुर में 803 करोड़ रुपये से अधिक की लागत की विकास परियोजनाओं का शिलान्यास करने के लिए पहुंचे थे। यहीं पर उन्होंने जनसभा को संबोधित करते हुए अखिलेश यादव को अयोध्या से नामांकन करने के लिए कहा।

लड़ाई चेलों से क्यों करनी?- योगी

योगी आदित्यनाथ ने कहा, “अखिलेश यादव मुझसे कहते हैं अयोध्या से चुनाव लड़कर दिखा दें। अयोध्या हमारा पावन धाम है। मैं इसलिए जाता हूं कि अयोध्या के विकास में कोई कोताही ही ना रहे। जिस अयोध्या को आप तीन से चार घंटे बिजली देते थे, जिस अयोध्या को गंदगी का अंबार बना दिया गया था, आज वह अयोध्या रामराज्य का उदाहरण बनकर त्रेतायुग का स्मरण करवा रही है। मैं आपको कहता हूं लड़ाई चेलों से क्यों करनी, लड़ाई आमने-सामने की होनी चाहिए। माफियाओं के सामने नाक रगड़ने वाले, उनकी कब्र पर फातिहा पढ़ने वाले हमसे क्या लड़ेंगे? उनकी हिम्मत नहीं है। जनता पहले ही इनकी छुट्टी कर चुकी है। यह खिसियानी बिल्ली के तरीके हैं।”

योगी आदित्यनाथ ने कहा कि आपका एक वोट आज अयोध्या क्षेत्र को तस्करी नहीं तरक्की का कारण बना रहा है। उन्होंने कहा कि एक वोट यहां के विकास का आधार बनाकर परिवर्तन की नई धारा के साथ आगे बढ़कर सफल हो रहा है। उन्होंने कहा कि पिछली सरकारों में अराजकता कैसे होती थी, इसको इस उदाहरण से आप समझिए कि जिस जमीन पर माफिया पैर रख देता था, वह जमीन उसकी हो जाती थी।

कांग्रेस और उसके सहयोगी दल सामान्य शिष्टाचार भूल चुके हैं- सीएम योगी

सीएम योगी ने कहा कि समाजवादी गुंडे जिस व्यापारी को फोन पर धमकी देते थे, उसकी प्रॉपर्टी पर कब्जा भी कर लेते थे। योगी आदित्यनाथ ने कहा कि जो लोग राम मंदिर, काशी विश्वनाथ धाम के निर्माण के बाधक थे, वह आज पीएम मोदी का विरोध कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि विरोध की भी एक सीमा होती है, कांग्रेस और उसके सहयोगी दल सामान्य शिष्टाचार भूल चुके हैं। सीएम योगी ने कहा कि लोकतांत्रिक विरोध से ऊपर उठकर यह लोग बेशर्मी के साथ गाली गलौज की भाषा का इस्तेमाल कर रहे हैं।

‘अराजक तत्व फेल, दिल्ली को बंधक बनाने की कोशिश की थी’, बीजेपी नेता संबित पात्रा बोले- भीड़तंत्र पर लोकतंत्र की जीत

कॉकरोच जनता पार्टी के प्रोटेस्ट के बीच भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा ने जंतर-मंतर पर हुए घटनाक्रम को लेकर विपक्ष और प्रदर्शनकारियों पर निशाना साधा। संबित पात्रा ने कहा कि जंतर-मंतर पर जो हो रहा है, टीवी पर जो दिख रहा है और सोशल मीडिया के कुछ हैंडल पर जंतर-मंतर को दिखाया जा रहा है, वो भारत की कहानी नहीं है। पढ़ें पूरी खबर।