तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में सत्ता पक्ष व विपक्ष के तरफ से घोषित किए गए मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार ने विगत चुनाव में दो तिहाई मतों से जीत दर्ज की थी। दोनों उम्मीदवारों का अपनी सीट पर साल 2011 में हुए विधानसभा चुनाव से कब्जा है। इस बार फिर से दोनों अपने परंपरागत सीट से चुनावी मैदान में हैं।
चुनावी आंकड़ों के अनुसार तमिलनाडु विपक्ष के अखिल भारतीय अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (एआइएडीएमके) के नेतृत्व वाले गठबंधन के तरफ से घोषित किए गए मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार एडप्पादी के पलानीस्वामी सेलम जिले के एडप्पादी सीट से चुनाव लड़ रहे हैं। इस चुनाव में उनका मुकाबला द्रविड़ मुन्नेत्र कड़गम (डीएमके) के उम्मीदवार कासी से होगा। वहीं 2021 में हुए विधानसभा चुनाव में के पलानीस्वामी ने 66.27 फीसद वोट हासिल किया था। उक्त चुनाव में उन्होंने डीएमके से टी संबथकुमार को हराया था, जबकि 2016 में हुए विधानसभा चुनाव में के पलानीस्वामी ने 43.74 फीसद वोट हासिल कर पट्टाली मक्कल काची (पीएमके) के एन अन्नादुराई को हराया था।l
2011 के विधानसभा चुनाव में के पलानीस्वामी ने 56.38 फीसद वोट के साथ पीएमके से एम कार्थी को चुनाव हराया था। के पलानीस्वामी ने पहली बार एडप्पादी सीट से साल 2006 में चुनाव लड़ा था। इस चुनाव में उन्हें पीएमके से वी कावेरी से हार का सामना करना पड़ा। इस चुनाव में कावेरी को 44.76 फीसद मत मिले, जबकि के पलानीस्वामी 41.02 फीसद वोट पाने में कामयाब रहे।
इस चुनाव में एआइएडीएमके के नेतृत्व वाले गठबंधन ने पीएमके को भी अपने साथ कर लिया है। के पलानीस्वामी को पहली बार इसी पार्टी से हार मिली थी। वहीं दो बार इसी पार्टी के उम्मीदवार को हराकर विधानसभा पहुंचे। वहीं सत्ता पक्ष के धर्मनिरपेक्ष प्रगतिशील गठबंधन (एसपीए) के तरफ से मौजूदा मुख्यमंत्री एमके स्टालिन को ही मुख्यमंत्री बनाए रखने का फैसला किया गया है। डीएमके की टिकट पर एमके स्टालिन चेन्नई जिले के कोलाथुर सीट से चुनाव लड़ रहे हैं। इस बार उनका मुकाबला एआइएडीएमके के नेतृत्व वाले गठबंधन की पार्टी से उम्मीदवार संथाना कृष्णन से होगी।
वहीं साल 2021 में हुए चुनाव में एमके स्टालिन ने 60.86 फीसद वोट हासिल कर एआइएडीएमके से आदि राजाराम को चुनाव में हराया था, जबकि 2016 में हुए विधानसभा चुनाव में एमके स्टालिन ने 54.25 फीसद वोट के साथ एआइएडीएमके से उम्मीदवार जेसीडी प्रभाकर को हराया था। वहीं 2011 के विधानसभा चुनाव में एमके स्टालिन ने 48.35 फीसद वोट के साथ एआइएडीएमके के सैदाई दुरईसामी को हराया था। एआइएडीएमके ने एमके स्टालिन के परंपरागत सीट पर कब्जा करने के लिए हर बार उम्मीदवार बदल दिया, लेकिन पार्टी किसी भी चुनाव में जीत हासिल नहीं कर पाई।
यह भी पढ़ें: Thalapathy Vijay Net Worth: करोड़ों की संपत्ति, लग्ज़री गाड़ियां और सोने-चांदी का खजाना, साउथ स्टार विजय ने पत्नी को दिया भारी लोन
फिल्म की दुनिया से राजनीति में आए साउथ अभिनेता थलापति विजय ने सोमवार, 30 मार्च को पेरंबूर सीट से अपनी पार्टी तमिलगा वेट्ट्रि कझगम (TVK) के प्रत्याशी के तौर पर नामांकन दाखिल किया। अपने चुनावी हलफनामे में उन्होंने लगभग 603.20 करोड़ रुपये की कुल संपत्ति की घोषणा की है। इसमें अलग-अलग बैंक खातों में 213 करोड़ रुपये से ज्यादा की जमा राशि भी शामिल है। हलफनामे में अभिनेता-राजनेता थलापति विजय के पास 404.58 करोड़ रुपये की चल संपत्ति और 198.62 करोड़ रुपये की अचल संपत्ति बताई गई। अचल संपत्ति की लिस्ट में कोडाइकनाल में खेती की जमीन और चेन्नई भर में कमर्शियल और रिहायशी प्रॉपर्टीज शामिल हैं। वहीं, उनकी निजी चल संपत्ति में 2 लाख रुपये नकद भी शामिल हैं। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां पर करें क्लिक
