उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बृहस्पतिवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की समन्वय बैठक में शामिल हुए। बंद कमरे में हुई यह बैठक नेहरू नगर के सरस्वती शिशु मंदिर परिसर में आयोजित की गई। बैठक में संघ के महासचिव (संगठन) और अन्य वरिष्ठ पदाधिकारी शामिल हुए। बैठक में किन मुद्दों पर चर्चा हुई, इसकी कोई जानकारी सामने नहीं आयी है। 

बैठक को लेकर गाजियाबाद से  विधायक संजीव शर्मा ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि उत्तर प्रदेश में पूरे साल ऐसी समन्वय बैठकें आयोजित की जानी हैं। 

एक महीने के अंदर गाजियाबाद के अपने दूसरे दौरे पर आए योगी आदित्यनाथ संघ की समन्वय बैठक के बाद पुलिस लाइन हेलीपैड पर गए और कई स्थानीय नेताओं से मुलाकात की। 

सीएम योगी से मुलाकात करने वालों में सांसद अतुल गर्ग तथा आईटी और इलेक्ट्रॉनिक्स राज्य मंत्री सुनील कुमार शर्मा शामिल थे। शर्मा के मुताबिक, मुख्यमंत्री ने जिले में मौजूदा कानून-व्यवस्था की स्थिति का भी जायजा लिया और जन प्रतिनिधियों से राय मांगी। 

अफसरों ने बताया कि मुख्यमंत्री के इस हाई-प्रोफाइल दौरे को देखते हुए गाजियाबाद में कई स्थानों पर मार्ग परिवर्तन किया गया।

चुनाव से पहले BJP को सता रहा जातीय गणित बिगड़ने का डर

उत्तर प्रदेश में अगले साल विधानसभा के चुनाव होने हैं। इससे पहले पार्टी को कई चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है। यहां क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर।