तमिलनाडु के जोसेफ विजय सरकार ने बड़े स्तर पर IAS अधिकारियों में फेरबदल किया है, जिसमें जिला कलेक्टर और विभागीय सचिव समेत कई वरिष्ठ अधिकारियों का तबादला और पदस्थापन शामिल हैं।
सीएम विजय की सरकार ने 30 से अधिक आईएएस के तबादले करते हुए नई नियुक्ति की हैं।
कई सचिव के नाम भी लिस्ट में शामिल
जोसेफ विजय सरकार की ओर से जारी एक आधिकारिक आदेश के मुताबिक, महाविद्यालय शिक्षा आयुक्त ई. सुंदरवल्ली का तबादला किया गया है और उन्हें लोक एवं पुनर्वास विभाग का सचिव बना दिया गया है।
न्यू तिरुप्पुर एरिया डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन लिमिटेड की प्रबंध निदेशक आर. लता को वित्त विभाग में सचिव (व्यय) के पद पर तैनात किया गया है। विजय सरकार ने आईएएस पूजा कुलकर्णी को बड़ी जिम्मेदारी देते हुए निषेध और आबकारी आयुक्त बनाया है। इसके अलावा राज्य सरकार ने एसपी कार्तिका को चेन्नई मेट्रोपॉलिटन डेवलपमेंट अथॉरिटी और सिमरनजीत सिंह कहलोन को चेन्नई रिवर्स रेस्टोरेशन ट्रस्ट में भी तैनात किया है।
इसके अतिरिक्त कल्लाकुरिची जिले के कलेक्टर एमएस प्रसाद को वित्त विभाग में उप-सचिव नियुक्त किया है। मंगत राम शर्मा को तमिलनाडु पावर फाइनेंस एंड इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन लिमिटेड भेजा गया है, जबकि जे जयकांतन को पूंपुहार शिपिंग कॉर्पोरेशन लिमिटेड की जिम्मेदारी दी गई है। ऐसे ही ई. सरवनवेलराज को तमिलनाडु मिनरल्स लिमिटेड में और पी एन श्रीधर को तमिलनाडु ग्रीन एनर्जी कॉर्पोरेशन में नियुक्त किया है। विजय सरकार ने नए ट्रांसफर में 15 जिलों के कलेक्टर को बदल दिया है।
15 जिलों में नए कलेक्टर की तैनाती
| जिला | कलेक्टर का नाम |
| तंजावुर | आईएएस तंजावुर |
| मदुरै | आईएएस आकाश |
| देनी | आईएएस वैथिनाथन |
| कन्याकुमारी | आईएएस प्रताप |
| धर्मपुरी | आईएएस सरवनन |
| मयिलादुथुराई | आईएएस प्रवीण कुमार |
| त्रिची | आईएएस प्रतीक तायल |
| तिरुवन्नामलाई | आईएएस वंदना गर्ग |
| कल्लाकुरिची | आईएएस पद्मजा |
| रानीपेट्टई | आईएएस प्रिया |
| नमक्कल | आईएएस मधुबलन |
| नेल्लई | आईएएस आनंद मोहन |
| वेल्लोर | आईएएस लीला एलेक्स |
| चेंगलपट्टू | आईएएस वीरप्पन |
| नागई | आईएएस प्रवीण कुमार |
शुरुआती मई में उन्होंने आदेश जारी कर दो आईएएस अधिकरियों की नियुक्ति की थी, जिसमें एक तमिलनाडु कैडर के 1995-बैच के IAS अधिकारी डॉ. पी. सेंथिलकुमार को अतिरिक्त मुख्य सचिव और मुख्यमंत्री के सचिव-I के रूप में नियुक्त किया गया है और 2006-बैच की IAS अधिकारी जी. लक्ष्मी प्रिया को मुख्यमंत्री के सचिव-II के रूप में नियुक्त किया था।
किसानों के किए थे कर्ज माफ
इससे पहले सोमवार को राज्य के मुख्यमंत्री विजय ने सरकारी बैकों से फसल ऋण लेने वाले छोटे किसानों के 50000 रुपये तक के फसल ऋण माफ करने की घोषणा की थी। साथ ही उन्होंने कहा था कि सहकारी बैंकों से फसल ऋण लेने वाले बड़े किसानों के भी 5000 रुपये माफ किए जाएंगे। इस योजना से 1,42,2000 किसानों को लाभ पहुंचने की उम्मीद है। किसानों के इस राहत पैकेज से सरकार पर 2044.46 करोड़ रुपये का खर्च बढ़ेगा।
राहत पैकेज की बात करते हुए टीवीके नेता और राज्य सरकार के मंत्री सीटीआर निर्मल कुमार ने कहा, करीब 1,69,2000 किसानों ने कृषि ऋण लिया था, जिनमें से 1,42,2000 किसानों के कर्ज माफ कर दिए गए हैं। यह हमारे चुनावी वादों में से एक था।
की थी समीक्षा बैठक
सोमवार को ही मुख्यमंत्री विजय ने सचिवालय में किसानों के लिए कर्ज माफी के संबंध में एक समीक्षा बैठक आयोजित की थी। बैठक में कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री आर.विनोद, सहकारिता मंत्री वी.कांतिराज और वित्त योजना और विकास मंत्री एन.मारिया विल्सन और अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद थे।
एक्स पर अपने एक पोस्ट में मुख्यमंत्री कार्यालय ने लिखा था, तमिलनाडु के मुख्यमंत्री जोसेफ विजय ने सहकारी बैंकों के माध्यम से छोटे किसानों द्वारा लिए गए 50000 रुपये तक कर्ज माफ कर दिए हैं।
सरकार ने एक अन्य बयान में कहा था कि पचास हजार से कम बकाया ऋण वाले सीमांत किसानों के पूरी कर्ज माफी की जाएगी, जबकि इससे कम ऋण लेने वाले छोटे किसानों के लिए ऋण को 50 फीसदी तक माफ किया जाएगा। आगे शर्त बताते हुए कहा कि था कि यह कर्ज माफी उन किसानों पर लागू होगी जिन्होंने एक मई 2025 से 28 फरवरी 2026 के बीच ऋण लिया था।
यह भी पढ़ें: जोसेफ विजय की पार्टी टीवीके पर बरसी AIADMK, लगाया हॉर्स ट्रेडिंग का आरोप, सीएम पर कसा तंज
तमिलनाडु की सियासत में पारा बढ़ता हुआ दिखाई दे रहा है। AIADMK ने शुक्रवार को टीवीके पर हॉर्स ट्रेडिंग का आरोप लगाया है और कहा कि अगर यह सिलसिला ऐसे चलता रहा तो पार्टी सीबीआई जांच की मांग करेंगी। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
