मॉडल और अभिनेत्री त्विषा शर्मा की मौत मामले में सीबीआई ने अपनी जांच का दायरा बढ़ा दिया है। सीबीआई ने 80 किलोग्राम वजन का एक पुतला (डमी) तैयार किया है। इस पुतले को दिशा के वजन के हिसाब से तैयार किया गया है।
सीबीआई की टीम त्विषा की ससुराल पहुंचकर पूरा क्राइम सीन रीक्रिएट कर रही है। सीबीआई की टीम के साथ त्विषा के पति समर्थ सिंह और सास गिरिबाला सिंह भी हैं।
समर्थ और गिरिबाला को सीबीआई ने रिमांड पर लिया हुआ है। त्विषा शर्मा 12 मई की रात को भोपाल के कटारा हिल्स इलाके में स्थित अपने ससुराल में मृत पाई गई थी। इसके बाद पुलिस ने समर्थ सिंह और गिरिबाला सिंह के खिलाफ दहेज हत्या और उत्पीड़न के आरोपों को लेकर एफआईआर दर्ज की थी।
क्राइम सीन को रीक्रिएट करके जांच अफसर घटना को ठीक ढंग से समझने की कोशिश करते हैं। जांच के दौरान सीबीआई कुछ बुनियादी सवालों पर फोकस कर रही है। जैसे- त्विषा कहां मिली, शव को कैसे नीचे उतारा गया, उस दौरान परिवार के लोग कहां थे और क्या आरोपियों द्वारा दिए गए बयान फॉरेंसिक और चिकित्सा सबूतों से मेल खाते हैं या नहीं।
सीबीआई ने समर्थ और गिरिबाला सिंह को 2 जून तक रिमांड पर लिया हुआ है। 2 जून को सीबीआई एक बार फिर उनकी रिमांड बढ़ाने की मांग कर सकती है। सीबीआई आरोपियों की ओर से दिए गए बयानों की तुलना उनके पहले दिए गए बयानों, सीसीटीवी फुटेज, कॉल रिकॉर्ड से करेगी।
मध्य प्रदेश हाई कोर्ट ने गिरिबाला सिंह की अग्रिम जमानत याचिका को रद्द कर दिया था। अदालत ने कहा था कि निचली अदालत ने त्विषा की मौत मामले के कई अहम पहलुओं जैसे- गवाहों के बयान, व्हाट्सऐप चैट पर ध्यान नहीं दिया था।
‘टनल व्यू’ जांच क्या है?
पूर्व अभिनेत्री और मॉडल त्विषा शर्मा की मौत की जांच सीबीआई कर रही है। सीबीआई इस मामले में ‘टनल व्यू पद्धति का उपयोग कर रही है। यहां क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर।
