उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले के साउथ मलाका इलाके में बुधवार को एक घर और एक दुकान में कुल चार शव मिलने से हड़कंप मच गया। प्रयागराज पुलिस ने बताया कि साउथ मलाका में रहने वाले वाले वीरेंद्र वैश्य के घर में कुल तीन शव मिले। ये शव वीरेंद्र वैश्य, उनकी पत्नी और उनकी बेटी के थे।

इसके अलावा उनकी एक दुकान में एक और शव मिला है। यह शव काफी सड़ चुका है, अनुमान लगाया जा है कि ये शव उनके बेटे अभिषेक का है। मीडिया रिपोर्ट्स में बताया गया है कि घर और दुकान- दोनों के बाहर ताला लगा हुआ था। यहां से बदबू आने के बाद आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी।

पुलिस ने क्या बताया?

प्रयागराज पुलिस के एडिशनल कमिश्नर अजय पाल शर्मा ने मीडिया को बताया कि मृतक वीरेंद्र वैश्य का एक बेटा अश्विनी वैश्य कौशांबी जेल में बंद है। उस पर फ्रॉड के कई मामले हैं। उसकी क्रिमिनल हिस्ट्री जो खंगाली जा रही है। उन्होंने बताया कि इसके अलावा मौके का मुआयना करने पर, एक दीवार के ऊपर और एक बोर्ड के ऊपर ‘बंटी-बबली और बहू ने मारा’ लिखा हुआ पाया गया। इस एंगल पर भी पुलिस की जांच जारी है।

अजयपाल शर्मा ने बताया कि वीरेंद्र वैश्य के छोटे बेटे अश्विनी वैश्य की शादी जिस महिला से शादी हुई है, उसकी भी जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस की फॉरेंसिक टीम ने मौके से फिंगरप्रिंट्स और अन्य एविडेंस भी जमा किए हैं। इसके अलावा आसपास से सीसीटीवी फुटेज भी जमा की गई है और मामले की जांच के लिए पांच टीमों को लगाया गया है।

क्या शरीर पे कोई चोट के निशान भी हैं?

IPS अजयपाल शर्मा के अनुसार, दुकान में मिला शव वीरेंद्र वैश्य के बेटे का हो सकता है। यह शव काफी पुराना है। इस शव की मौत का कारण पोस्ट मार्टम रिपोर्ट के बाद ही पता लगाया जा सकेगा। उन्होंने बताया कि परिवार के अन्य सदस्यों की हत्या सिर पर कोई भारी चीज से मारकर की गई है।

उन्होंने बताया कि आसपास के लोगों से पता चला है कि वीरेंद्र वैश्य के दोनों बेटों- अभिषेक और अश्विनी में संबंध ज्यादा अच्छे नहीं थे। इनके बीच में कई बार आपसी विवाद हो चुके थे। ये दोनों ही कुछ-कुछ आपराधिक गतिविधियों में लगातार संलिप्त रहे थे। इसलिए इस एंगल से भी जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें: कोचिंग संस्थान पर हमले के बाद खान सर ने मांगी पुलिस सुरक्षा

खान सर ने अधिकारियों से सख्त कार्रवाई की मांग की और आरोप लगाया कि पीड़ित के साथ बुरी तरह मारपीट की गई। उन्होंने आगे कहा कि FIR दर्ज कर ली गई है और CCTV फुटेज पुलिस को सौंप दी गई है। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें