भारतीय जनता पार्टी के पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह की बेटी शालिनी सिंह ने उनके जन्मदिन से दो महीने पले नोएडा में हेलीपैड गिफ्ट किया है। बृजभूषण ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना के बाद नारियल फोड़कर हेलीपैड का उद्घाटन किया। बृजभूषण का जन्मदिन 8 जनवरी 2027 को है। बृजभूषण के पास 3 हेलिकॉप्टर हैं।

बृजभूषण सिंह की बेटी शालिनी सिंह ने फेसबुक और इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट में लिखा, “आज हमने पापा को जन्मदिन के तोहफे के तौर पर नोएडा में नया बना हेलीपैड दिया।” शालिनी सिंह ने दैनिक भास्कर से बातचीत में कहा, “पापा ने मुझे बचपन से ही बहुत प्यार किया है और मुझे तोहफे दिए हैं। उन्होंने मुझे इस काबिल बनाया कि मैं आज उन्हें कुछ दे सकूं।”

शालिनी सिंह ने आगे कहा, “इसलिए मैंने सोचा कि मैं उन्हें उनके जन्मदिन से पहले यह तोहफा दूं। यह हेलीपैड पिताजी को गोंडा और नोएडा के बीच आने-जाने में मदद करेगा। पापा ने हमेशा मेरा साथ दिया है। उनकी जितनी भी तारीफ की जाए, कम है। मैं इस हेलीपैड की कीमत नहीं बताना चाहती, क्योंकि तोहफे में दी गई चीज की कीमत कभी नहीं बताई जाती।”

कौन हैं शालिनी सिंह?

बृजभूषण शरण सिंह की इकलौती बेटी शालिनी सिंह आर्टिस्ट हैं और अब तक 5 किताबें लिख चुकी हैं। कविता के साथ ही उन्हें शूटिंग में भी महारथ हासिल है। शालिनी सिंह शादीशुदा हैं और उनके पति विशाल सिंह बिहार के एक प्रमुख राजनीतिक परिवार से ताल्लुक रखते हैं। वे पूर्व सांसद अजीत सिंह और मीना सिंह के बेटे हैं और खुद भी राजनीति और सहकारी क्षेत्रों से जुड़े हुए हैं। यह दंपति नोएडा में रहता है और उत्तर प्रदेश और बिहार के राजनीतिक परिवारों के बीच एक कड़ी का काम करता है।

बृजभूषण सिंह ने एक साल पहले खरीदा था भगवा हेलीकॉप्टर

बृजभूषण शरण सिंह लग्‍जरी कारों, हथियारों और घोड़ों के बेहद शौकीन हैं। 2019 लोकसभा चुनाव में दिए गए हलफनामे में उन्होंने अपने पास 10 करोड़ से ज्‍यादा की संपत्ति बताई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, बृजभूषण सिंह के पास तीन हेलीकॉप्‍टर भी हैं। 2025 में इन्‍होंने भगवा रंग का नया हेलिकॉप्‍टर खरीदा था। नए हेलिकॉप्टर का बृजभूषण ने इसका फोटो सोशल मीडिया पर शेयर किया था।

यह भी पढ़ें: यूपी बीजेपी की नई कार्यकारिणी में बृजभूषण सिंह की एंट्री, 2027 के चुनाव से पहले बड़ा सियासी संकेत, क्या 2029 के लोकसभा चुनाव में मिलेगा टिकट?

बीजेपी के पूर्व सांसद और रेसलिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया (WFI) के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह को बीजेपी की उत्तर प्रदेश की राज्य कार्यकारिणी में शामिल किया गया है। लगभग तीन महीने पहले बृजभूषण शरण सिंह को कुछ महिला पहलवानों द्वारा लगाए गए यौन उत्पीड़न के आरोपों के मामले में बरी किया गया था। यहां क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर…