Rohini Acharya News: सम्राट चौधरी ने बिहार के नए मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ले ली है। वह राज्य में भारतीय जनता पार्टी के पहले मुख्यमंत्री हैं। जहां एक ओर नई सरकार को लेकर बधाइयों का दौर जारी है, वहीं विपक्ष लगातार तीखे हमले कर रहा है। इसी बीच लालू प्रसाद यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने नीतीश कुमार और बीजेपी पर हमला बोला है।
रोहिणी आचार्य ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक सरकारी विज्ञापन का पोस्टर शेयर करते हुए कहा कि शपथ ग्रहण के महज 24 घंटे के अंदर ही नीतीश कुमार को पोस्टर और विज्ञापनों से हटा दिया गया। उन्होंने लिखा, “चौबीस घंटे भी नहीं हुए और चाचा जी पोस्टर – विज्ञापन से भी गायब कर दिए गए।”
चाचा जी को ताड़ पर चढ़ाया जा रहा था- रोहिणी आचार्य
लालू यादव की बेटी ने आगे लिखा, “इस्तीफे के पहले तक , चाचा जी के बिदकने की आशंका में , चाचा जी को ये कह कर ताड़ ( तार ) पर चढ़ाया जा रहा था कि ” बिहार चाचा जी के हिसाब से , उनकी ही छत्रछाया में चलाया जाएगा, मगर इस्तीफा होते ही गिरगिट की तरह रंग बदलने वाली जमात को चाचा जी की छाया व तस्वीर से भी ऐतराज हो गया। चाचा जी आज जिस कैच 22 सिचुएशन ( Catch 22 Situation) में फंसे हैं , उसके लिए ही कहा गया है, दुविधा में दोनों गए, माया मिली न राम।”
बीजेपी को एक घूमंतु ही मिला- रोहिणी आचार्य
रोहिणी आचार्य ने इससे पहले भी नए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी पर निशाना साधा था। उन्होंने कहा था कि मुख्यमंत्री बनाने के लिए बीजेपी को एक घूमंतु ही मिला। रोहिणी आचार्य ने लिखा, “अपनी स्थापना के ४६ वर्ष बीत जाने के बाद भी बिहार में बीजेपी के पास लीडरशिप का ऐसा टोंटा व् सूखा है कि बीजेपी न तो कभी अपने दम पर सरकार बना सकी , ना ही कभी किसी विधानसभा चुनाव में अपना कोई मुख्यमंत्री का चेहरा घोषित – प्रस्तुत कर सकी और ना ही व्यापक जनस्वीकार्यता व् पहचान वाला एक नेता तैयार कर सकी।”
बिहार के मुख्यमंत्री बने सम्राट चौधरी
बता दें कि सम्राट चौधरी ने बिहार के नए मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ले ली है। उनके साथ जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) के विजय कुमार चौधरी और बिजेंद्र प्रसाद यादव ने भी मंत्री पद के तौर पर शपथ ली।
शपथ ग्रहण समारोह में निशांत के ना आने पर क्या बोले बिजेंद्र यादव
नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार के शपथ ग्रहण समारोह में ना राजनीतिक और मीडिया में काफी चर्चा के विषय रहा। राजनीतिक लोग और मीडिया यह जानने की कोशिश करती रही कि आखिर जो अब तक बिहार के मुख्यमंत्री रहे (नीतीश कुमार) उनका बेटा निशांत कुमार इस समारोह में क्यों नहीं शामिल हुआ? पढ़ें पूरी खबर…
