प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पंजाब दौरे से ठीक पहले शनिवार को डेरा सचखंड बल्लां और जालंधर में दो स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकियां मिली हैं। हालांकि पुलिस अफसरों ने बताया है कि स्कूलों में सुरक्षा जांच के दौरान कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला। प्रधानमंत्री मोदी 1 फरवरी को जालंधर आ रहे हैं।

पुलिस अफसरों ने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी की यात्रा के कारण डेरा परिसर पहले से ही कड़ी सुरक्षा के घेरे में है। अधिकारियों ने बताया कि स्कूलों को ई-मेल भेजे गये थे, जिनमें इन्हें और डेरा बल्लां को उड़ाने की धमकी दी गई थी।

ई-मेल में यह भी कहा गया कि प्रधानमंत्री मोदी ”खालिस्तानियों के दुश्मन” हैं।

चंडीगढ़ में लाइसेंसी हथियार ले जाने में हो रही परेशानी

एक वरिष्ठ पुलिस अफसर ने कहा, ”कम से कम पांच स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी वाले ई-मेल मिलने पर पुलिस ने स्कूल परिसर में सुरक्षा जांच शुरू की और बम निरोधक दस्ते को बुलाया।”

दहशत फैलाने के लिए की हरकत

पुलिस अफसरों ने कहा, ”जांच के बाद विद्यालय परिसर में कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला।” पंजाब पुलिस ने कहा है कि धमकी वाली ई-मेल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जालंधर यात्रा से पहले दहशत फैलाने के मकसद से भेजी गयी थी। पुलिस ने कहा है कि मामले की जांच जारी है।

गुरु रविदास जयंती से पहले निकाली गई शोभायात्रा के मद्देनजर शनिवार को जालंधर के स्कूल बंद रहे। यह घटना चंडीगढ़ में बुधवार को कई स्कूलों को मिली इसी तरह की धमकियों के ठीक बाद हुई है। हालांकि वहां कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला था।

‘500 करोड़’ वाले बयान को लेकर प्रियंका गांधी के ‘करीबी’ सिद्धू के खिलाफ भी एक्शन लेगी कांग्रेस?

पहले भी कई स्कूलों को मिली थी धमकी

इससे पहले पंजाब के अमृतसर, जालंधर एवं पटियाला तथा हरियाणा के अंबाला के कुछ स्कूलों को भी ऐसी ही धमकियां मिली थीं जो बाद में फर्जी निकलीं। इस बीच, प्रधानमंत्री मोदी की यात्रा के मद्देनजर जालंधर में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है।

बॉर्डर पर लगे सुरक्षा घेरे को पाकिस्तान की सीमा के करीब ले जाया जाए, पंजाब के किसानों की मांग