हिमाचल प्रदेश के नगर निगम चुनाव में बीजेपी ने शानदार प्रदर्शन किया है। प्रदेश के चार नगर निगमों में से तीन में बीजेपी को जीत मिली है। मंडी, धर्मशाला और सोलन नगर निगम में बीजेपी ने जीत हासिल की है जबकि पालमपुर नगर निगम पर कांग्रेस ने अपना कब्जा बरकरार रखा है।

इन चारों नगर निगमों में 17 मई को वोटिंग हुई थी। चुनाव में कुल 63.65% मतदान हुआ था। पालमपुर में सबसे ज्यादा और सोलन में सबसे कम वोटिंग हुई थी।

धर्मशाला में बीजेपी ने 17 में से 11 वार्डों में जीत हासिल की जबकि कांग्रेस को पांच और एक वार्ड पर निर्दलीय उम्मीदवार को जीत मिली। सोलन नगर निगम में बीजेपी को 10, कांग्रेस को 6 और 1 वार्ड पर निर्दलीय उम्मीदवार को जीत मिली है। पालमपुर में कांग्रेस ने 15 में से 11 वार्ड जबकि भाजपा ने 4 वार्ड जीते हैं।

मंडी नगर निगम में बीजेपी ने 14 में से 12 वार्डों में धमाकेदार जीत हासिल की है। एक वार्ड में कांग्रेस और एक में निर्दलीय उम्मीदवार को जीत मिली है।

कांग्रेस सरकार के खिलाफ लोगों में गुस्सा- बीजेपी

बीजेपी ने कहा है कि पार्टी को मिली जीत राज्य की कांग्रेस सरकार के खिलाफ जनता के गुस्से और बीजेपी के लिए बढ़ रहे समर्थन को दिखाती है। पार्टी का यह भी कहना है कि हिमाचल प्रदेश के लोगों ने चुनाव के जरिए कांग्रेस सरकार के कामकाज के खिलाफ अपना असंतोष जाहिर किया है।

बीजेपी ने आरोप लगाया है कि राज्य की कांग्रेस सरकार कर्मचारियों, युवाओं, महिलाओं, व्यापारियों आम जनता से जुड़े मुद्दों को हल करने में फेल साबित हुई है।

बीजेपी समर्थकों ने किया हमला- कल्याण बनर्जी 

टीएमसी के सांसद कल्याण बनर्जी ने दावा किया है कि रविवार को पश्चिम बंगाल के हुगली जिले में बीजेपी समर्थकों ने उन पर हमला किया है। यहां क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर।