उत्तराखंड में राजनीतिक दल 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर अपनी तैयारियों में जुटे हुए हैं, तो इधर भाजपा ने एक स्पष्ट दे दिया है कि भाजपा 2027 का आगामी विधानसभा चुनाव पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में लड़ेगी। एक इंटरव्यू के दौरान भाजपा के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने यह संकेत दिया है।

इंटरव्यू में नितिन नवीन ने कहा कि धामी सरकार ने राज्य में विकास का मजबूत मॉडल और सुशासन की मिसाल पेश की है। उनके मुताबिक, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रशासन में पारदर्शिता बढ़ाई है और दूर-दराज के क्षेत्रों तक बुनियादी सुविधाओं की पहुंच सुनिश्चित करके जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरने का काम किया है।

उत्तराखंड ने तेजी से किया विकास

भाजपा अध्यक्ष ने यह भी कहा कि हाल के सालों में उत्तराखंड तेजी से विकास किया है। उन्होंने कहा कि हर राज्य के सामने अपनी चुनौतियां हैं, लेकिन शासन और जीवनशैली में सुधार के मामले में पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड ने तरक्की की है।

एक अहम राजनीतिक बयान देते हुए उन्होंने साफ किया कि पार्टी 2027 के चुनावों के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को चेहरे के तौर पर पेश करेगी।

प्रधानमंत्री भी कर चुके हैं तारीफ

ध्यान देने लायक है कि पार्टी के शीर्ष नेतृत्व ने पहले भी पुष्कर सिंह धामी के काम की खूब तारीख की है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी देहरादून के दौरे के दौरान उनके काम की सराहना की थी। इसी तरह, हल्द्वानी में एक कार्यक्रम के दौरान रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी उन्हें एक मजबूत नेता कहा था और उनकी तारीफ की थी। इसके अतिरिक्त हरिद्वार के दौरे पर गृह मंत्री अमित शाह ने भी राज्य की नीतियों को जन-केंद्रित बताया था और भाजपा की लगातार तीसरी बार जीत होने का भरोसा भी जताया था।

ऐसे में अगर इन बयानों पर ध्यान दें तो ऐसा प्रतीत हो रहा कि पार्टी के शीर्ष नेतृत्व पुष्कर सिंह धामी को अपना समर्थन दे रहे हैं और यह संकेत दे रहा कि भाजपा आगामी विधानसभा चुनाव धामी के नेतृत्व में लड़ेगी।

यह भी पढ़े: सीसीटीवी खंगाले, लोगों से बात… ‘पुलिस हारी’ तो मां ने शुरू की अपनी जांच; 2 साल से न्याय की आस

उत्तराखंड के देहरादून में एक मां के संघर्ष ने दो साल बाद पुलिस को एक पुराने मामले की दोबारा जांच करने पर मजबूर कर दिया है। यह वह मामला है, जहां एक परिवार का चिराग हमेशा के लिए बुझ गया था। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें