मोदी ने OROP यानी वन रैंक वन पेंशन दिया, कांग्रेस ने ‘ओनली राहुल ओन्ली प्रियंका’ दिया: अमित शाह
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने हिमाचल प्रदेश के ऊना में जनता को संबोधित किया। इस दौरान न सिर्फ अमित शाह ने मोदी सरकार की तारीफ की बल्कि साथ ही कांग्रेस पर जोरदार हमला भी किया।

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने हिमाचल प्रदेश के ऊना में जनता को संबोधित किया। इस दौरान न सिर्फ अमित शाह ने मोदी सरकार की तारीफ की बल्कि साथ ही कांग्रेस पर जोरदार हमला भी किया। शाह ने कहा कि मोदी सरकार ने ओआरओपी यानी वन रैंक वन पेंशन दिया लेकिन कांग्रेस ने ओनली राहुल ओनली प्रियंका दिया।
कांग्रेस पर हमला: बता दें कि हाल ही में यूपी में पूर्वी हिस्से की कमान प्रियंका गांधी को सौंपी गई है। इसके साथ ही उन्हें पार्टी का महासचिव बनाया गया है। इस पर अमित शाह ने तंज कसते हुए कहा कि मोदी सरकार ने ओआरओपी यानी वन रैंक वन पेंशन दिया लेकिन कांग्रेस ने ओनली राहुल ओनली प्रियंका दिया। वहीं शाह ने ये भी कहा कि 2019 में पूर्ण बहुमत के साथ फिर से मोदी सरकार बनने जा रही है। गौरतलब है कि संबोधन से पहले सीएम जयराम ठाकुर और भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतपाल सत्ती ने शाह को पगड़ी और माता चिंतपूर्णी की चुन्नी भेंट की।
BJP President Amit Shah in Una: When BJP government was formed, within one year Modi ji delivered on his promise on One rank one pension (OROP). Modi ji gave OROP to our jawans, Congress gave 'only Rahul only Priyanka, one rank one pension'. #HimachalPradesh pic.twitter.com/qgkU0W9qpc
— ANI (@ANI) January 28, 2019
राजा रानी और राजकुमार का वक्त खत्म: अमित शाह ने बताया कि हिमाचल में 5 साल कांग्रेस की सरकार में राजा, रानी और राजकुमार के अलावा किसी का स्थान नहीं था, अब जयराम ठाकुर की सरकार में जनता को लगता है कि ये उनकी खुद की सरकार है। 55 साल तक कांग्रेस ने शासन किया, लेकिन गरीबी हमारी सरकार को दूर करनी पड़ती है तो कांग्रेस की चार पीढ़ियों ने देश में क्या किया?
चोरी के आरोपी मोदी जी पर आरोप लगा रहे: जो लोग 650 करोड़ रुपये की चोरी के मामले में जमानत पर घूम रहें है वो मोदी जी पर झूठे आरोप लगा रहें है।अगर कोई भारत मां के टुकड़े करने की बात करेगा, तो ये नरेंद्र मोदी सरकार है किसी को नहीं छोड़ेगी, उन्हें सलाखों के पीछे भेजा जाएगा।
मोदी सरकार ने किया काम: अमित शाह ने मोदी सरकार की तारीफ करते हुए कहा- जब कांग्रेस की सरकार थी तो 13वें वित्त आयोग से हिमाचल को 44,235 करोड़ रुपये मिले थे, लेकिन नरेन्द्र मोदी सरकार ने हिमाचल को 1,15,865 करोड़ रुपये देने का का काम किया है। देश को एक ऐसी सरकार चाहिए जिसको एक लीडर चलाए, देश को ऐसी सरकार नहीं चाहिए जिसको कोई डीलर चलाए।
Hindi News के लिए हमारे साथ फेसबुक, ट्विटर, लिंक्डइन, टेलीग्राम पर जुड़ें और डाउनलोड करें Hindi News App। Online game में रुचि है तो यहां क्लिक कर सकते हैं।