मध्य प्रदेश की मंत्री बोलीं- पंजे को वोट दोगे तो क्यों आपको सुविधाएं देंगे? कमल को दोगे तब देंगे
सिंधिया की ओर से इस तरह का बयान दिए जाने के बाद अब मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की मुश्किलें बढ़ती दिख रही है। सिंधिया के बयान का विरोध करते हुए कांग्रेस ने चुनाव आयोग में उनके खिलाफ शिकायत की है। कांग्रेस ने सीएम चौहान और उनकी मंत्री पर आचार संहिता का उल्लंघन करने का आरोप लगाया है।

मध्य प्रदेश में शिवराज सिंह चौहान सरकार की मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया अपने एक बयान की वजह से इस वक्त काफी चर्चा में हैं। बीजेपी नेता और खेल मंत्री सिंधिया द्वारा मतदाताओं को धमकाने का मामला सामने आया है। कोलारस उपचुनाव में प्रचार के लिए पडोरा गांव पहुंची यशोधरा ने वहां मतदाताओं से बीजेपी को वोट देने की अपील करते हुए उन्हें धमकी तक दे डाली। समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक सिंधिया ने वोटरों से कहा कि अगर वे लोग पंजे को यानी कांग्रेस को वोट देंगे तो बीजेपी उन्हें सुविधाएं क्यों देगी।
खेल मंत्री ने कहा, ‘चूल्हे की योजना, क्यों नहीं आई आपके पास? भारतीय जनता पार्टी, कमल की योजना है। आप लोग पंजे में वोट दोगे, तो आपके पास ये योजना नहीं आएगी। आप कमल को दोगे तो आपके पास ये योजना आएगी। सीधी बात है।’ उन्होंने आगे कहा, ‘आप लोग अगर पंजे को वोट दोगे तो हम सुविधाएं पंजे को क्यों देंगे? हम पंजे के हाथ से क्यों देंगे आपको चूल्हा? आपको अपनी समझदारी से ऐसी पार्टी को वोट देना चाहिए जिसकी हर चीज आपके घरों में आ जाए।’
Aap agar panje ko vote doge toh hum panje ko kyun denge? Hum panje ke haath se kyun denge aapko chulha? Nahi denge. Aaapko apni samajhdaari se aisi party ko vote dena hai jiski har cheez aapke gharon mein aa jaaye: Yashodhara Raje Scindia, Madhya Pradesh Minister pic.twitter.com/2VgOhSyxrQ
— ANI (@ANI) February 17, 2018
सिंधिया की ओर से इस तरह का बयान दिए जाने के बाद अब मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की मुश्किलें बढ़ती दिख रही है। सिंधिया के बयान का विरोध करते हुए कांग्रेस ने चुनाव आयोग में उनके खिलाफ शिकायत की है। कांग्रेस ने सीएम चौहान और उनकी मंत्री पर आचार संहिता का उल्लंघन करने का आरोप लगाया है। आपको बता दें कि 24 फरवरी को कोलारस विधानसभा उपचुनाव होंगे। इस चुनाव में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया के खिलाफ बीजेपी ने उनकी बुआ यशोधरा राजे सिंधिया को मैदान में उतारा है।