scorecardresearch

Bihar Politics: बीजेपी ने बदला प्रदेश अध्यक्ष तो राबड़ी ने कसा तंज, बोलीं- बनिया से मन भर गया तो महतो को बना दिया

Bihar Politics: 54 वर्षीय चौधरी कोईरी जाति से आते हैं। वह बिहार के एक प्रभावशाली राजनीतिक परिवार से ताल्लुक रखते हैं।

Samrat Chaudhary
सम्राट चौधरी को बिहार भाजपा का नया अध्यक्ष बनाया गया है। (फोटो : IANS)

भारतीय जनता पार्टी ने गुरुवार को चार राज्यों में नए प्रदेश अध्यक्ष बनाने का एलान किया है। बिहार में अब भाजपा की कमान संजय जयसवाल की जगह सम्राट चौधरी के हाथों में होगी। भाजपा ने ट्विटर के जरिए ऐलान किया कि भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जेपी नड्डा ने राजस्थान में श्री सीपी जोशी, बिहार में श्री सम्राट चौधरी, ओड़िशा में श्री मनमोहन सामल और दिल्ली में श्री वीरेन्द्र सचदेवा को पार्टी का नया प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है।

बिहार विधान परिषद में विपक्ष के नेता सम्राट चौधरी की नियुक्ति को लेकर राबड़ी देवी ने अपने पूर्व कैबिनेट सहयोगी को शुभकामनाएं देते हुए भाजपा पर कटाक्ष किया है। उन्होने कहा कि भाजपा का बनिया से मन भर गया है तो महतो को अध्यक्ष बना दिया है।

‘मुझपर विश्वास करने के लिए प्रधानमंत्री मोदी का धन्यवाद’

सम्राट चौधरी ने अपने ट्विटर हैंडल से कई ट्वीट करके पार्टी का शुक्रिया अदा किया है। उन्होने ट्वीट करते हुए लिखा “मुझे प्रदेश अध्यक्ष के रूप में संगठनात्मक जिम्मेवारी देने के लिए देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी, गृह मंत्री अमित शाह जी, राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा जी समेत राष्ट्रीय नेतृत्व का हृदय से धन्यवाद एवं आभार.” बिहार भाजपा में हुए इस बदलाव को एक बार फिर राज्य में पार्टी के भीतर जान फूंकने के उद्देश्य से लिया गया फैसला कहा जा रहा है।

कभी लालू नीतीश के करीबी रहे हैं सम्राट चौधरी

वर्तमान में राज्य विधान परिषद में विपक्ष के नेता सम्राट चौधरी एनडीए समर्थित नीतीश कुमार सरकार में मंत्री थे। 54 वर्षीय चौधरी कोईरी जाति से आते हैं। वह बिहार के एक प्रभावशाली राजनीतिक परिवार से ताल्लुक रखते हैं। उनके पिता शकुनी चौधरी कई बार विधायक रहे हैं और समता पार्टी के संस्थापक सदस्य होने के अलावा एक बार खगड़िया लोकसभा सीट के सदस्य के रूप में भी कार्य किया है। वह छह साल पहले भाजपा में शामिल हुए थे, पहले लालू प्रसाद की राजद और नीतीश कुमार की जद (यू) दोनों से जुड़े रहे थे। उनके राजनीतिक जीवन की शुरुआत भी राजद से हुई थी।

पढें राज्य (Rajya News) खबरें, ताजा हिंदी समाचार (Latest Hindi News)के लिए डाउनलोड करें Hindi News App.

First published on: 23-03-2023 at 16:28 IST
अपडेट