केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने हिमाचल प्रदेश के भाजपा कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर 2027 के विधानसभा चुनाव में पार्टी की जीत सुनिश्चित करने का आह्वान किया। भाजपा नेताओं ने शनिवार को बताया कि जेपी नड्डा ने शुक्रवार शाम कुल्लू दौरे के दौरान मंडी जिले के प्रवेश द्वार सुंदरनगर में पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ चाय पर चर्चा की। एक अनौपचारिक बैठक में दिया गया यह संदेश हिमाचल प्रदेश भाजपा की भविष्य की चुनावी रणनीति और संगठन की तैयारियों के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
जेपी नड्डा ने कार्यकर्ताओं से कहा, “मैं चाय पीने के बहाने आप सभी से मिल सका। मुझे केवल एक कप चाय पीने के लिए रुकने को कहा गया था, लेकिन मुझे अंदाजा नहीं था कि इतनी बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता और निर्वाचित प्रतिनिधि यहां इतने लंबे समय से मेरा इंतजार कर रहे होंगे।”
2027 के लक्ष्य को ध्यान में रखकर काम करें- जेपी नड्डा
जेपी नड्डा ने पार्टी कार्यकर्ताओं से अभी से 2027 के लक्ष्य को ध्यान में रखकर काम करने और पूरी क्षमता और सक्रियता के साथ जनता की सेवा में जुटने का आग्रह किया। केंद्रीय मंत्री ने उनसे केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और नरेन्द्र मोदी सरकार की सेवा, सुशासन तथा गरीबों के कल्याण के प्रति प्रतिबद्धता को हर घर और हर मतदान केंद्र तक पहुंचाने का भी आह्वान किया। उन्होंने हिमाचल सरकार की जनविरोधी नीतियों और उसकी नाकामियों को जनता के सामने लाने की जरूरत पर जोर दिया, ताकि 2027 में भाजपा पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बना सके।
जेपी नड्डा ने उस समय को याद किया जब सुंदरनगर से गुजरते हुए ‘राजा का बाग’ में दो घंटे तक जाम में फंसना पड़ता था। उन्होंने कहा कि अब बाईपास के जरिए बिलासपुर, सुंदरनगर और नेरचौक से केवल 15 से 20 मिनट में वाहन गुजर जाते हैं।
संबित पात्रा ने CJP पर साधा निशाना
कॉकरोच जनता पार्टी के प्रोटेस्ट के बीच भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा ने जंतर-मंतर पर हुए घटनाक्रम को लेकर विपक्ष और प्रदर्शनकारियों पर निशाना साधा। संबित पात्रा ने कहा कि जंतर-मंतर पर जो हो रहा है, टीवी पर जो दिख रहा है और सोशल मीडिया के कुछ हैंडल पर जंतर-मंतर को दिखाया जा रहा है, वो भारत की कहानी नहीं है।
संबित पात्रा ने कहा, “भारत शांत है, भारत सुशासन के साथ आगे बढ़ रहा है मगर दिल्ली के एक कोने में कुछ अराजक तत्व जिस तरह से अराजकता कर रहे हैं, वो कुछ दिनों से हम देख रहे हैं, मगर आज मैं आपको कह सकता हूं कि आज अराजक तत्वों का जो फेल कार्यक्रम हम देख रहे हैं, वो पूरी तरह से ध्वस्त हो चुका है। यह कोशिश थी कि भारत को बंधक बनाया जाए, राजधानी को बंधक बनाया जाए।”
यह भी पढ़ें: पहले राहुल गांधी के साथ लंच, फिर PM मोदी के साथ मेट्रो राइड… सीएम विजय के दो सियासी संदेश
लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी शनिवार को चेन्नई दौरे पर हैं और वह छात्रों की गूंज कार्यक्रम में शामिल होंगे। हालांकि इस कार्यक्रम से पहले राहुल गांधी तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय के साथ लंच में शामिल हुए। राहुल गांधी दोपहर करीब 12.30 बजे चेन्नई एयरपोर्ट पहुंचे और विजय के नीलांकरई घर गए, जहां दोनों नेताओं का दोपहर 1.30 बजे लंच पर मिलना तय था। शाम 5 बजे राहुल गांधी आइलैंड ग्राउंड्स में छात्रों की गूंज को संबोधित करेंगे। यह इवेंट परीक्षाओं, पढ़ाई के खर्च, बेरोजगारी और युवाओं की दूसरी चिंताओं पर केंद्रित होगा। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
