Patna World Trade Center: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पटना के विकास के संबंध में एक अहम बैठक की और कहा कि राज्य सरकार सरकारी जमीन के बेहतर इस्तेमाल पर पूरा ध्यान दे रही है। उन्होंने बताया कि पटना की कई जगह सरकारी जमीनों पर नए तरीके से विकसित और आधुनिक प्रोजेक्ट्स शुरू किए जाएंगे। इसमें सबसे बड़ा ऐलान पटना में वर्ल्ड ट्रेड सेंटर बनाने को लेकर किया गया है।

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में नेशनल बिल्डिंग कंस्ट्रक्शन कॉरपोरेशन लिमिटेड यानी NBCC ने पटना में वर्ल्ड ट्रेड सेंटर बनाने का प्रस्ताव भी रखा है। इसके अलावा शहर की कई दूसरी सरकारी जमीन को भी नए प्रोजेक्ट के लिए इस्तेमाल करने की योजना है।

आधुनिक तकनीक और जीरो वेस्ट मॉडल

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की मौजदूगी वाली इस बैठक में यह प्रस्ताव रखा गया है कि आधुनिक तकनीक, पर्यावरण मानकों और ‘जीरो वेस्ट मॉडल’ को अपनाकर पटना को एक आधुनिक और विकसित शहर के रूप में नई गति देने की दिशा में कार्य किया जाएगा।

नेहरू पथ की जमीन के विकास का प्रस्ताव

मुख्यमंत्री की बैठक में बिहार म्यूजियम के सामने नेहरू पथ की जमीन के विकास का प्रस्ताव रखा गया। इसके साथ गर्दनीबाग, भूतनाथ सेक्टर-6 और बोरिंग कैनाल रोड की जमीन को भी नए तरीके से विकसित करने की योजना पर बात हुई। इन जगहों पर जमीन की जरूरत और इलाके की स्थिति के हिसाब से नए निर्माण की योजना तैयार की जाएगी।

पटना में बनेगा वर्ल्ड ट्रेड सेंटर

सरकार की कोशिश है कि पटना में ऐसे बड़े प्रोजेक्ट लाए जाएं, जिनसे शहर को आधुनिक सुविधाएं मिलें और कारोबार के लिए भी बेहतर माहौल तैयार हो। इसीलिए वर्ल्ड ट्रेड सेंटर बनाने तक के प्रस्ताव पर भी चर्चा हुई है, जिसमें करीब 4000 करोड़ रुपये का खर्च होगा। मुख्यमंत्री ने ऐसे प्रोजेक्ट को प्राथमिकता के साथ आगे बढ़ाने के निर्देश दिए हैं।

पुराने सरकारी भवनों का इस्तेमाल

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने यह भी कहा है कि जहां सरकारी भवन काफी पुराने या खराब हालत में हैं, वहां जरूरत के हिसाब से नए भवन बनाए जाएं, यानी सिर्फ नई जमीन पर निर्माण ही नहीं होगा, बल्कि पहले से मौजूद सरकारी संपत्तियों का भी बेहतर इस्तेमाल किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि सरकार का फोकस ऐसी व्यवस्था बनाने पर है, जिससे जमीन और सरकारी संपत्ति का पूरा फायदा लिया जा सके। ऐसे में जमीन के अधिग्रहण का खर्च भी बचेगा और आधुनिकता के साथ कार्य भी किया जा सकेगा।

यह भी पढ़ें: भरत तिवारी एनकाउंटर: नौकरी और मुआवजे के ऐलान पर बोला परिवार- अभी हमें न्याय चाहिए

भोजपुर के भरत तिवारी एनकाउंटर मामले में बिहार सरकार की ओर से परिवार को आर्थिक सहायता और एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने के ऐलान के बाद अब परिवार की प्रतिक्रिया सामने आई है। भरत तिवारी के भाई चंदन तिवारी और मां आशा देवी ने कहा कि परिवार की पहली प्राथमिकता न्याय है। उन्होंने मामले में जिम्मेदार लोगों की जल्द गिरफ्तारी और कड़ी सजा की मांग की है। पढ़िए पूरी खबर…