बिहार के सहरसा जिले में मिड-डे मील खाने में सांप का बच्चा पाया गया है। हद तो तब हो गई वही खाना स्कूलों के बच्चों को खिला दिया गया जिससे सैकड़ों बच्चे बीमार पड़ गए। बच्चों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
एनडीटीवी के खबर के मुताबिक, यह घटना सहरसा जिले के महिशा ब्लॉक स्थित बलुआहा मिडिल स्कूल में घटी है। गुरुवार के दिन रोजाना की तरह मिड-डे मील का भोजन बच्चों को एक एनजीओ द्वारा उपलब्ध कराया गया। भोजन बच्चों को परोसा जाने लगा और बच्चे उसे खाने लगे। परोसने के दौरान ही सांप का बच्चा मिला। देखते ही देखते करीबन सभी बच्चों के पेट में दर्द होने लगा।
पुलिस और एंबुलेंस ने बच्चों को अस्पताल पहुंचाया
कुछ ही समय बाद दर्जनों बच्चे दर्द से चीखने-चिल्लाने लगे। स्कूल प्रशासन ने तुंरत यह सूचना पुलिस और अस्पताल को दी। मौके पर पहुंची पुलिस बच्चों को अपने वाहन में लेकर नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र ले गई। इसके बाद अस्पताल की ओर से भेजी गई एबुलेंस पहुंची और बाकी बच्चों के लेकर स्वास्थ्य केंद्र पहुंची। स्वास्थ्य केंद्र में कई बच्चों की हालत काफी देर तक गंभीर बनी रही।
इसके बाद स्वास्थ्य केंद्र ने बच्चों को सदर अस्पताल भेज दिया, जहां उनका इलाज चल रहा है। घटना के सूचना पर जिला मजिस्ट्रेट (डीएम) ने एनजीओ के उस केंद्र पर एक टीम भेजी, जहां कई स्थानीय स्कूलों के लिए मिड-डे मील का भोजन पकाया जाता है।
200 बच्चे खाना खा चुके थे
पीटीआई ने अधिकारियों के हवाले से बताया कि स्कूल में मौजूद 545 छात्रों में से 200 बच्चे सांप के दिखने के समय तक अपना भोजन कर चुके थे और बाद में उन्होंने पेट दर्द और उल्टी की शिकायत की।
अधिकारी ने बताया कि सदर अस्पताल में 115 बच्चों का इलाज चल रहा है, जबकि लगभग 50 छात्रों को महिशी सार्वजनिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है।
यह भी पढ़ें: निशांत कुमार को स्वास्थ्य, विजय सिन्हा को कृषि मंत्रालय, बिहार में हुआ विभागों का बंटवारा
बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने राज्य के नव-नियुक्त मंत्रियों के बीच विभागों का बंटवारा कर दिया है। नीतीश कुमार के बेटे तेज प्रताप को स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया है जबकि पूर्व डिप्टी सीएम विजय सिन्हा को कृषि मंत्रालय मिला है। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
