बिहार के भोजपुर जिले के आरा में गुरुवार सुबह रिटायर्ड कस्टम अधिकारी राम कुमार सिंह गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना के दौरान उनका बेटा कार में था। स्थानीय लोग और नवादा थाना पुलिस तत्काल राम कुमार सिंह को आरा सदर अस्पताल ले गई, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सिंह, क्षत्रिय कल्याण संगठन से भी जुड़े थे।
भोजपुर एसपी अवधेश दीक्षित ने कहा, “रामकुमार सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। मैंने एक टीम बनाई है और मैंने मृतक परिवार से भी मुलाकात की है। मैंने शव भी देखा है। कई टीमें हत्या के पीछे के अलग-अलग कारणों की जांच कर रही हैं। हमने कुछ संदिग्धों को गिरफ्तार किया है।”
राम कुमार सिंह 67 साल के थे। वह मूल रूप से भोजपुर जिले के बिहिया थाना क्षेत्र के डुमरिया गांव के रहने वाले थे। वह 2015 में भागलपुर से कस्टम विभाग के वरिष्ठ अधिकारी के पद से रिटायर हुए थे। उनके बेटे राजेश कुमार के मुताबिक, वह रोज सुबह पिता के साथ रमना मैदान में टहलने जाते थे। आज सुबह भी पिता कार निकालकर बाहर आए थे, जैसे ही वह गैरेज का गेट बंद करने लगे, तभी तीन हथियारबंद अपराधियों ने उन पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी।
परिजनों के अनुसार, राम कुमार सिंह को करीब छह से आठ गोलियां मारी गईं। गोलियां उनके पेट, सीने और गर्दन के आसपास लगीं। हमले के समय बेटा कार में बैठा था। इसी वजह से उसकी जान बच गई। वारदात को अंजाम देने के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए।
जमीन विवाद में की कई हत्या?
राम कुमार सिंह के बेटे ने आरोप लगाया कि सिंगही मोड़ के पास उनके पिता ने उसके लिए 13 कट्ठा जमीन खरीदी थी। इसके बाद कुछ जमीन माफिया जमीन पर कब्जा करने की कोशिश कर रहे थे। परिवार ने इस संबंध में पुलिस से शिकायत भी की थी। बेटे ने दावा किया कि पहले भी उनके पिता पर जानलेवा हमले हुए थे।
बिहार के वैशाली में बड़ा हादसा, गंगा में युवकों-बच्चों से भरी नाव पलटी, 13 शव बरामद
बिहार के वैशाली जिले के राघोपुर के रामपुर में गंगा नदी में नाव पलटने से बड़ा हादसा हो गया। नाव पर करीब 20 युवक और बच्चे सवार थे। हादसे के बाद अब तक 13 शव बरामद किए जा चुके हैं। मृतकों में ज्यादातर नाबालिग बच्चे बताए जा रहे हैं। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। पढ़ें पूरी खबर।
