बिहार की पांचवीं राज्यसभा सीट को लेकर ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) ने समर्थन की मांग करते हुए राज्य की राजनीति में नई हलचल पैदा कर दी है। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अख्तरूल ईमान ने इस सीट पर उम्मीदवार उतारने की घोषणा की और दोनों प्रमुख गठबंधनों से समर्थन की अपील की, जिससे महागठबंधन असमंजस में पड़ गया है।
बिहार से राज्यसभा की कुल 16 सीटें हैं, जिनमें से पांच सीटें संबंधित सदस्यों का कार्यकाल समाप्त होने के कारण खाली हो रही हैं। इनमें हरिवंश नारायण सिंह और रामनाथ ठाकुर (जेडीयू), प्रेमचंद गुप्ता और अमरेंद्र धारी सिंह (आरजेडी) और उपेंद्र कुशवाहा (आरएलएम) शामिल हैं।
हालिया विधानसभा चुनावों के बाद बिहार विधानसभा में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (RJD) का कुल आंकड़ा 202 तक पहुंच गया है। इस संख्या बल के आधार पर सत्तारूढ़ गठबंधन चार सीटें जीतने की मजबूत स्थिति में है। हालांकि पांचवीं सीट जीतने के लिए उसे तीन अतिरिक्त विधायकों के समर्थन की जरूरत होगी, जिससे एक सीट पर मुकाबला होने की संभावना बन सकती है।
धर्मनिरपेक्ष दलों को AIMIM का समर्थन करना चाहिए- अख्तरूल ईमान
अख्तरूल ईमान ने न्यूज एजेंसी पीटीआई से बातचीत में कहा कि उनकी पार्टी धर्मनिरपेक्ष मूल्यों की पक्षधर है और संसद से लेकर विधानसभा तक इन मुद्दों को उठाती रही है। उन्होंने कहा कि धर्मनिरपेक्ष दलों को AIMIM का समर्थन करना चाहिए। महागठबंधन अगर समर्थन नहीं देता है तो ऐसी स्थिति में पार्टी का शीर्ष नेतृत्व आगे की रणनीति तय करेगा।
बिहार में राज्यसभा चुनाव के गणित के अनुसार, एक विधायक के वोट का मूल्य 100 होता है। इस तरह एक सीट जीतने के लिए 40.5 विधायकों के मतों की आवश्यकता होती है, जिसे पूर्णांक में 41 माना जाता है। इस हिसाब से पांचों सीटें जीतने के लिए आरजेडी को 205 विधायकों के समर्थन की जरूरत होगी। मौजूदा संख्या बल के आधार पर वह चार सीटें आसानी से जीत सकता है।
यह भी पढ़ें: नक्सलमुक्त हुआ बिहार! आखिरी हथियारबंद माओवादी ने किया सरेंडर
बिहार पुलिस ने दावा किया है कि तीन लाख रुपये के इनामी शीर्ष माओवादी सुरेश कोड़ा उर्फ मुस्तकीम के आत्मसमर्पण के साथ राज्य ‘नक्सल मुक्त’ हो गया है। पुलिस मुख्यालय की ओर से बुधवार देर रात जारी बयान में कहा कि कोड़ा ने तीन असॉल्ट राइफल, सैकड़ों कारतूस और मैगजीन के अलावा कुछ नकदी के साथ बुधवार को मुंगेर जिले में विशेष कार्यबल (STF) के सामने आत्मसमर्पण कर दिया। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें
(भाषा के इनपुट के साथ)
