Bihar News: बिहार में पर्यटन विभाग के विशेष सचिव नीलेश रामचंद्र देवरे विवादों में घिर गए। इसकी वजह यह है कि उन्होंने पिछले साल जून के महीने में परिवार के साथ दिल्ली से पटना तक की हवाई यात्रा थी। विवाद इसलिए नहीं हो रहा कि हवाई यात्रा क्यों की, बल्कि विवाद की वजह यह है कि देवरे ने फैमिली के साथ चार्टर्ड प्लेन में यात्रा की थी। सोमवार को ये मुद्दा विधानसभा में विपक्षी दलों ने उठाया जिसके चलते वो सियासी चर्चा का विषय भी बन गए हैं।

बिहार विधानसभा में नीलेश देवरे का मुद्दा आरजेडी विधायक राहुल शर्मा ने उठाया। उन्होंने पूछा कि आखिर कोई आईएएस अधिकारी चार्टर्ड प्लेन का खर्च कैसे उठा सकते हैं? जिस समय विधायक ने यह सवाल उठाया, उस वक्त सचिव पर तैनात देवरे वहां मौजूद नहीं थे। इसको लेकर की तरफ से जवाब आया तो इसमें देवरे की जाति का एंगल भी जुड़ गया।

दलित होने के चलते हवाई यात्रा का अधिकार नहीं?

आरजेडी विधायक राहुल शर्मा के सवालों पर कैबिनेट मंत्री अशोक चौधरी ने जवाब दिया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार नागरिक उड्डयन सचिव नीलेश देवरे और मैं पिछले जुलाई में पटना से दिल्ली की आधिकारिक यात्रा पर थे। विमान को किसी भी हालत में पटना लौटना ही था। वापसी की यात्रा में देवरे और उनका परिवार विमान में सवार हो गया। चौधरी ने यह भी सवाल उठाया कि क्या देवरे को दलित होने के कारण हवाई यात्रा करने का अधिकार नहीं है?

कांग्रेस ने पूछी किराए की बात

इस मुद्दे पर बिहार कांग्रेस के प्रवक्ता असित नाथ तिवारी ने पलटवार किया। उन्होंने कहा कि सरकार या संबंधित अधिकारी द्वारा स्थिति स्पष्ट करने की बजाय मंत्री अशोक चौधरी जानबूझकर दलित कार्ड खेलने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि हम सरकार से केवल यह जानना चाहते हैं कि क्या अधिकारी से यात्रा का किराया लिया गया था या यात्रा का खर्च गरीबों के पैसे से उठाया गया था।

सचिव नीलेश देवरे पर सवाल उठाने वाले विधायक राहुल शर्मा ने मंत्री अशोक चौधरी के बयान पर कहा, “हम सिर्फ यह जानना चाहते हैं कि एक आईएएस अधिकारी चार्टर्ड प्लेन से यात्रा करने का खर्च कैसे उठा सकता है।”

कौन है नीलेश रामचंद्र देवरे?

नीलेश रामचंद्र देवरे की बात करें तो वे बिहार कैडर के 2011 बैच के आईएएस अधिकारी हैं। वे मूलरूप से महाराष्ट्र के नासिक के रहने वाले हैं। उनके रिटायर्ड पिता कृषि विभाग में अधिकारी थे। नीलेश रामचंद्र देवरे यूपीएससी परीक्षा पास करने से पहले नवी मुंबई के एक प्राइवेट कॉलेज से एमबीबीएस की परीक्षा भी पास कर चुके थे।

बिहार : ट्रैफिक जाम की वजह से हुई देरी, परीक्षा सेंटर में नहीं मिली एंट्री, रोती-बिलखती दिखीं छात्राएं

बिहार में आज से बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के मैट्रिक की परीक्षा शुरू हो गई है। इस परीक्षा के तहत नवादा में मैट्रिक की परीक्षा के पहले दिन मंगलवार को दो छात्राओं को परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं मिल सका। दूसरे पाली की परीक्षा के लिए गांधी इंटर विद्यालय पहुंची इन छात्राओं को देरी से आने के कारण अंदर जाने से रोक दिया गया। पढ़िए पूरी खबर..