बिहार के नए मुख्यमंत्री के रूप में सम्राट चौधरी आज शपथ ग्रहण करेंगे। राज्य की राजनीति में लंबे समय तक नेतृत्व करने वाले नीतीश कुमार ने राज्यसभा चुनाव जीतने के बाद मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है। मंगलवार को बीजेपी विधायक दल की बैठक में नए नेता के चयन के बाद एनडीए विधायक दल की बैठक हुई, जिसमें सम्राट चौधरी को सर्वसम्मति से गठबंधन का नेता चुना गया।

बिहार के नए मुख्यमंत्री के चयन में जातीय समीकरण सहित कई अहम कारकों ने भूमिका निभाई। बीजेपी की ओर से सम्राट चौधरी, नित्यानंद राय और संजय टाइगर जैसे कई नाम इस पद की दौड़ में शामिल थे। वहीं जेडीयू कार्यकर्ताओं की ओर से निशांत कुमार को नेतृत्व सौंपने की मांग उठ रही थी। हालांकि, अंततः सम्राट चौधरी को राज्य की कमान सौंपने का निर्णय लिया गया। इस बीच बिहार के इतिहास को भी जानने की जरूरत है, जहां 23 मुख्यमंत्रियों ने शासन किया।

नीतीश कुमार ने सबसे लंबे समय तक किया शासन

बिहार में सबसे लंबे समय तक मुख्यमंत्री के रूप में नीतीश कुमार ने शासन किया। बिहार के मुख्यमंत्री के रूप में नीतीश कुमार का कार्यकाल 19 साल से अधिक रहा। वहीं दूसरे नंबर पर श्रीकृष्ण सिंह का नाम आता है, जो बिहार राज्य के पहले मुख्यमंत्री थे। श्रीकृष्ण सिंह ने तीन बार मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली थी। उनका कार्यकाल 17 साल 52 दिन का था।

मुख्यमंत्री के कार्यकाल के अलावा उनकी जातियां भी काफी महत्वपूर्ण है। आज जब किसी भी राज्य में मुख्यमंत्री का चयन पार्टी करती है तो जाति फैक्टर को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता। देश के हर एक राज्य में राजनीतिक दल इसे फॉलो कर रहे हैं।

मुख्यमंत्रियों की लिस्ट

क्रमांकमुख्यमंत्रीकार्यकालजाति
1नीतीश कुमार 19 साल 231 दिनकुर्मी
2श्रीकृष्ण सिंह17 साल 52 दिनभूमिहार
3राबड़ी देवी7 साल 190 दिनयादव
4लालू प्रसाद यादव7 साल 130 दिनयादव
5जगन्नाथ मिश्रा5 साल 180 दिनब्राह्मण
6केबी सहाय 3 साल 154 दिनकायस्थ
7बिंदेश्वरी दूबे2 साल 338 दिनब्राह्मण
8विनोदानंद झा 2 साल 226 दिनब्राह्मण
9कर्पूरी ठाकुर 2 साल 98 दिननाई
10अब्दुल गफूर1 साल 283 दिनशेख
11चंद्रशेखर सिंह1 साल 210 दिनराजपूत
12केदार पांडेय 1 साल 105 दिनब्राह्मण
13भागवत झा1 साल 24 दिनब्राह्मण
14भोला पासवान शास्त्री 335 दिनपासवान
15महामाया प्रसाद सिन्हा329 दिनकायस्थ
16दरोगा प्रसाद राय310 दिनयादव
17राम सुंदर दास 302 दिनरविदास
18जीतन राम मांझी278 दिनमुसहर
19सत्येंद्र नारायण270 दिनराजपूत
20हरिहर सिंह 117 दिनराजपूत
21बीपी मंडल51 दिनयादव
22दीपनारायण सिंह 11 दिनराजपूत
23सतीश प्रसाद सिंह 5 दिनकोईरी

नीतीश सरकार ने करवाया था जातीय सर्वेक्षण

2023 में बिहार की नीतीश सरकार ने जातीय सर्वेक्षण करवाया था, जिसके आंकड़े प्रकाशित हुए थे। सर्वेक्षण के अनुसार बिहार में अलग-अलग जातियों के आंकड़े सामने आए थे। नीचे दिए गए टेबल में बताया गया है बिहार में किस जाति की कितनी फीसदी आबादी है।

जाति का नामआबादी (फीसदी में)
यादव- अहीर, ग्वाला, गोरा, घासी, मेहर, सदगोप14.26
दुसाध, धारी, धरही5.31
मोची, चमार, रविदास, चर्मकार, रोहिदास5.255
कुशवाहा (कोईरी)4.212
शेख3.82
ब्राह्मण3.65
मोमिन- मुस्लिम, जुलाहा, अंसारी3.545
राजपूत3.45
मुसहर3.08
कुर्मी2.87
भूमिहार2.86
तेली2.81
मल्लाह2.60
बनिया- वैश्य2.31
कानू2.21
धानुक2.13
नोनिया1.91
सुरजापुरी मुस्लिम1.87
पान, सवासी, पानर1.70
चंद्रवंशी – कहार, कमकर1.649
नाई1.59
बढ़ई1.45
धुनिया- मुस्लिम1.42
प्रजापति- कुम्हार1.40
राईन या कुंजरा- मुस्लिम1.39
अघोरी0.0069
अदरखी0.02
अबदल0.0087
अमात0.21
अवध बनिया0.03
असुर, अगरिया0.0059
इदरीसी या दर्जी- मुस्लिम0.25
ईंटफरोश, गदहेड़ी, ईटपज इब्राहिमी0.007
ईसाई धर्मावलंबी (हरिजन)0.007
ईसाई धर्मावलंबी (अन्य पिछड़ी जाति)0.008
उरांव, घांगड़0.15
कपरिया0.003
कमार (लोहार और कर्मकार)0.62
करमाली0.0009
कलंदर0.006
कवार0.009
कसाब, कसाई मुस्लिम0.10
कामजी0.0018
कादर0.0139
कायस्थ0.60
किन्नर, कोथी, हिजड़ा (थर्ड जेंडर)0.0006
किसान, नागेसिया0.03
कुल्हैया0.95
केवट0.7174
केवर्त0.2034
कोछ0.0173
कौरा0.0017
कोरा, मुडी कोरा0.0184
कोरकू0.0001
कोरवा0.001
कोल0.0134
कोस्ता0.0003
कुरारियार0.0117
कंजर0.0057
खटवा0.0042
खटीक0.0246
खतौरी0.0012
खरवार0.1969
खरिया, खड़िया0.0034
खेलटा0.0002
खोंड0.0002
खंगर0.015
गद्दी0.04
गुलगुलिया0.0013
गौड़ी- छावी0.26
गोंड0.40
गोराइत0.0022
गोस्वामी, संन्यासी, अथीत, गोसाई, जति, यति0.36
गंगई- गणेश0.1153
गंगोता0.49
गंधर्व0.0039
घटवार0.09
घासी0.0011
चनऊ0.043
चपोता0.019
चांय0.078
चीक- मुस्लिम0.038
चिक बराइक0.0013
चुड़ीहार- मुस्लिम0.159
चेरो0.013
चौपाल0.57
छीपी0.0007
जट- हिंदू0.006
जट- मुस्लिम0.034
जदुपतिया0.0001
जागा0.0034
जोगी, जुगी0.013
टिकुलहार0.011
ठुकराई- मुस्लिम0.112
डफाली- मुस्लिम0.056
डोम, धनगड, बांसफोड़, डोमरा, धारीकर, धरकर0.20
ढेकारु0.0001
तमरिया0.0014
तिली0.013
तियर0.18
तुरहा0.35
तुरी0.051
थारू0.14
दबगर0.0059
दांगी0.25
देवहार0.032
दोनवार0.001
धनवार0.0014
धामिन0.0029
धीमर0.0007
धोबी, रजक0.83
धोबी- मुस्लिम0.31
नट0.08
नट – मुस्लिम0.047
नागर0.084
नामशुद्र0.023
नालबंद- मुस्लिम0.0091
पटवा0.031
पठान- खान- मुस्लिम0.75
पमरिया- मुस्लिम0.049
परथा0.0003
परहया0.0009
पहिरा0.0002
प्रधान0.0014
पांडी0.0027
पाल- भेड़िहार, गड़ेरी0.2781
पासी0.9853
पिनगनिया0.0003
पैरघा, परिहार0.0338
बक्खो- मुस्लिम0.0282
बठुडी0.0007
बंजारा0.0064
बरई, तमोली, चौरसिया0.4713
बागदी0.0023
बारी0.0467
बिंझिया0.003
बिंद0.9833
बिरहोर0.0003
बेगा0.0008
बेदिया0.002
बेलदार0.369
बौरी0.0025
बंतार0.1438
भठियारा- मुस्लिम0.0209
भाट, भट, ब्रह्मभट्ट, राजभट0.093
भाट- मुस्लिम0.0681
भार0.0059
भास्कर0
भूइया0.8984
भूईयार0.0019
भोगता0.0172
मझवार0.0021
मडरिया- मुस्लिम0.0663
मदार0.0006
मदारी- मुस्लिम0.0089
मलार, मालहोर0.002
मलिक- मुस्लिम0.0854
मारकण्डे0.067
माल पहरिया, कुमारभाग पहरिया0.0368
माहली0.0055
माली- मालाकार0.2672
मांगर0.0009
मुकेरी- मुस्लिम0.0432
मुंडा, पातार0.0159
मिरियासीन- मुस्लिम0.0118
मेहतर, लालबेगीया, हलालखोर भंगी- मुस्लिम0.0535
मोरशिकार- मुस्लिम0.051
मोरियारी0.019
मौलिक0.0011
रजवार0.2741
राजधोबी0.0226
राजभर0.1719
राजवंशी- रिसिया, देशिया या पोलिया0.2219
रौतिया0.0004
रंगरेज- मुस्लिम0.0332
रंगवा0.0023
लहेड़ी0.0645
लालबेगी0.0021
लोहारा, लोहरा0.1562
वनपर0.0156
विरजिया0.0001
शिवहरी0.0037
शेरशाहबादी0.9965
साई, फकीर, दिवान, मदार- मुस्लिम0.5073
सामरी वैश्य0.0056
सावर0.0006
सिंदुरिया बनिया, कैथल वैश्य, कथबनिया0.1349
सुकियार0.0007
सूत्रधार0.0004
सेखड़ा0.1904
सैकलगर, सिकलगर – मुस्लिम0.0145
सैंथवार0.0157
सैयद0.2279
सोनार0.6833
सोयर0.0151
सोरिया पहाड़िया0.0057
सौटा, सोता0.0001
संतराश0.0002
संथाल0.4407
हरि, मेहतर, भंगी0.1955
हलालखोर0.0058
हलुवाई, हलवाई0.608
हो0.0001
गोलवारा0.0005
बंगाली कायस्थ0.0141
दरजी- हिन्दू0.0065
खत्री0.0225
धरामी0.0002
सुतिहर0.0056
नवेसूद0.0015
भूमिज0.0012
बहेलिया0.0061
रस्तोगी0.0065
केवानी0.0009
अन्य0.0739

(यह भी पढ़ें- क्या सच में बीजेपी के सीएम और पर्यवेक्षक के चयन में है कोई संबंध?)

पिछले कुछ सालों में बीजेपी को लेकर सोशल मीडिया पर एक मिथक बना है कि जिस वर्ग के पर्यवेक्षक को बीजेपी नियुक्त करती है, सीएम उस वर्ग का नहीं चुना जाता है। पढ़ें पूरी खबर