Bihar MLC Elections: बिहार विधान परिषद की खाली हुई 10 सीटों पर चुनाव को लेकर नतीजे सामने आ गए हैं। इसमें नामांकन प्रक्रिया में ही सभी 10 प्रत्याशी निर्विरोध निर्वाचित हो गए हैं। गुरुवार को नामांकन का आखिरी दिन था। सीटों के अनुपात के अनुसार, सभी प्रत्याशी निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं। जीतने वाले प्रत्याशियों में बिहार के स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार से लेकर बीजेपी नेता और भोजपुरी स्टार पवन सिंह का नाम भी शामिल है।

निर्विरोध जीतने वाले प्रत्याशियों में बीजेपी के पवन सिंह के अलावा संजय मयूख, शीला पंडित और अनिल ठाकुर, जेडीयू से भारती मेहता, ललन प्रसाद, शिवानी देवी, लोजपा (रामविलास) से अशरफ अंसारी और आरजेडी से सुनील सिंह का नाम शामिल है।

उपेंद्र कुशवाहा के बेटे दीपक प्रकाश की बढ़ी मुसीबत

एमएलसी के इस बार के चुनाव में उपेंद्र कुशवाहा के बेटे दीपक प्रकाश पर सभी की नजरें थीं। वे सम्राट चौधरी की सरकार में मंत्री हैं लेकिन किसी भी सदन में सदस्य नहीं है। ऐसे में संभावना थी कि एनडीए अपने हिस्से की एक सीट से उपेंद्र कुशवाहा को प्रत्याशी बनाएगा लेकिन ऐसा नहीं हुआ है।

इसके चलते सम्राट चौधरी की सरकार के मंत्री दीपक प्रकाश का मंत्री पद छिनना लगभग तय हो गया है। वे अभी बिहार सरकार में पंचायती राज मंत्री हैं।

2032 तक रहेगा 9 प्रत्याशियों का कार्यकाल

गौरतलब है कि निर्विरोध जीत के बाद सभी प्रत्याशी सर्टिफिकेट लेने के लिए विधानसभा पहुंचे थे। बता दें कि पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्यसभा चले जाने से खाली हुई सीट पर जेडीयू ने ललन प्रसाद को उम्मीदवार बनाया था। इसीलिए उनका कार्यकाल 2030 तक रहेगा। अन्य सभी जीते हुए प्रत्याशियों का कार्यकाल 2032 तक रहेगा।

बात निशांत कुमार की करें, तो हाल ही में सम्राट चौधरी के मंत्रिपरिषद विस्तार में वे कैबिनेट मंत्री बने हैं। उन्हें एनडीए ने विधानपरिषद के जरिए कैबिनेट में शामिल करवाया है। नीतीश कुमार के राज्य की राजनीति से दूर होने के बाद उनके बेटे निशांत सक्रिय राजनीति में आए थे। वे फिलहाल स्वास्थ्य मंत्री हैं। इसके अलावा जेडीयू के कोटे से सम्राट सरकार में दो डिप्टी सीएम भी शामिल किए गए हैं।

यह भी पढ़ें: बीजेपी में विलय के दबाव के आगे नहीं झुके उपेंद्र कुशवाहा, बेटे की मंत्री पद से छुट्टी लगभग तय

राष्ट्रीय लोक मोर्चा (RLM) के प्रमुख और एनडीए के सहयोगी उपेंद्र कुशवाहा इन दिनों मुश्किल राजनीतिक स्थिति में फंस गए हैं। एक तरफ बीजेपी उन पर अपनी पार्टी का बीजेपी में विलय करने का दबाव बना रही है, वहीं दूसरी तरफ उनके बेटे दीपक प्रकाश का बिहार सरकार में मंत्री पद जाना लगभग तय माना जा रहा है। पढ़िए पूरी खबर…