Bihar MLC Election News: जन सुराज पार्टी के संस्थापक और बांकीपुर विधायक प्रशांत किशोर ने जेडीयू विधायक अनंत सिंह को लेकर बयान दिया है। उन्होंने कहा कि किसी अन्य पार्टी के व्यक्ति के कामों से हमारा कोई भी लेना-देना नहीं है।
प्रशांत किशोर ने मीडिया से बातचीत में कहा, “हमारे जन सुराज के प्रत्याशी अनुज जी और दिव्या जी हैं। जन सुराज का विचार, प्रयास आपके और समाज के सामने है। जो बातें मैं बोल रहा हूं उसे समाज सुन भी रहा है और समझ भी रहा है। आपने कहा कि अनंत सिंह पर क्या इल्जाम है। ना तो अनंत सिंह हमारी पार्टी में है और ना ही हम उनके नेता हैं। हमारे प्रत्याशी के समर्थन में तो आप भी हैं। हम नहीं जानते हैं कि आपकी पृष्ठभूमि क्या है।”
कोई बीजेपी का आदमी भी समर्थन कर रहा है तो करने दीजिए- प्रशांत किशोर
बांकीपुर विधायक ने आगे कहा, “जो लोग सत्ता में हैं ये लोग जेडीयू के नेताओं और एनडीए के नेताओं को इसका जवाब देना है। जन सुराज केवल अनुज सिंह जी के लिए जिम्मेदार है। जन सुराज दिव्या जी के लिए जिम्मेदार है। जन सुराज अपने पार्टी कार्यकर्ताओं के आचरण, विचारों और प्रयासों के लिए जिम्मेदार है। दूसरे दल का आदमी क्या करता है, हमें इससे कोई लेना-देना नहीं है। इसके बाद भी कोई समर्थन कर रहा है कोई बीजेपी का आदमी भी समर्थन कर रहा है तो करने दीजिए।”
प्रशांत किशोर ने कहा, “कोई भी व्यक्ति इस लड़ाई को अकेले नहीं लड़ सकता। यह लड़ाई तभी लड़ी और जीती जा सकती है जब सभी शिक्षक एकजुट हों। लोकसभा चुनाव से पहले, हम ऐसा राजनीतिक दबाव बनाएंगे कि अगर 7वां वेतन आयोग लागू नहीं हुआ, तो एनडीए बिहार में नहीं जीत सकता और अगर एनडीए बिहार में नहीं जीता, तो केंद्र में सरकार नहीं बन सकती।”
अनंत सिंह ने नीरज के खिलाफ खोला मोर्चा
बता दें कि अनंत सिंह ने बिहार विधान परिषद चुनाव की घोषणा होते ही जेडीयू उम्मीदवार नीरज के खिलाफ मोर्चा खोल दिया था। अनंत सिंह ने जन सुराज के उम्मीदवार अनुज सिंह को अपना समर्थन दिया है। अनंत ने कहा, “मुझे नहीं पता एमएलसी चुनावों को लेकर कौन क्या कह रहा है। लेकिन एक बात पक्की है कि अनुज चुनाव जीतेगा। जो लोग हमारे साथ हैं, मैं उन्हें ही अपना ‘मालिक’ मानता हूं।”
यह भी पढ़ें: सीएम सम्राट से अनंत सिंह ने की मुलाकात, मोकामा के लिए मांगा अस्पताल; बेटे के राजनीति में आने पर दिया ये बयान
बिहार के मोकामा से बाहुबली जेडीयू विधायक अनंत सिंह ने बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मुलाकात की है। मुलाकात के बाद अनंत सिंह ने समाचार एजेंसी ANI से बात करते हुए बताया कि उन्होंने मुख्यमंत्री सम्राट से मोकामा के लिए एक बड़ा अस्पताल मांगा है। अनंत सिंह ने कहा कि मोकामा के लोग इलाज के लिए पटना आते हैं, जिससे उनका काफी खर्च होता है। ऐसे में अगर मोकामा में बड़ा अस्पताल बन जाएगा तो लोगों को काफी सुविधा होगी। यहां क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर…
