जनशक्ति जनता दल (जेजेडी) के अध्यक्ष तेज प्रताप यादव पर बिहार सरकार के मंत्री लखेंद्र पासवान ने बेहद गंभीर आरोप लगाए हैं। लखेंद्र पासवान को जो बंगला मिला है, वह अब तक तेज प्रताप के पास था। जब तेज प्रताप ने इसे खाली किया तो पासवान शनिवार को इसका निरीक्षण करने पहुंचे। इस दौरान उनके साथ कई पत्रकार भी मौजूद थे।
लखेंद्र पासवान ने कहा कि इस बंगले की हालत बहुत खराब है। तेज प्रताप यादव को बंगला खाली किए जाने को लेकर नोटिस जारी किया गया था।
पासवान ने आरोप लगाया कि बंगले से पंखा, कुर्सी, एसी और बल्ब तक गायब हैं। उन्होंने कहा कि इसकी छत टूटी हुई है और मौजूदा स्थिति में यह बंगला रहने के लायक नहीं है।
‘आरजेडी का मेरी पार्टी में विलय कर दें…’
तेज प्रताप यादव के साथ ही उनकी मां और बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी को भी उनके सरकारी आवास 10 सर्कुलर रोड को खाली करने के लिए नोटिस भेजा गया था।
दही-चूड़ा भोज में पहुंचे थे लालू
तेज प्रताप यादव को बीते साल लालू प्रसाद यादव ने परिवार और पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा दिया था लेकिन कुछ दिन पहले लालू तेज प्रताप की ओर से रखे गए दही-चूड़ा भोज में पहुंचे थे।
विधानसभा चुनाव से पहले तेज प्रताप यादव ने जेजेडी का गठन करके कई सीटों पर उम्मीदवार उतारे थे लेकिन सभी की जमानत जब्त हो गई थी। तेज प्रताप यादव महुआ विधानसभा सीट से चुनाव हार गए थे। तेज प्रताप यादव का कहना है कि जेजेडी पश्चिम बंगाल में विधानसभा का चुनाव लड़ेगी।
