Bihar, Jharkhand Coronavirus: बिहार में शनिवार (30 मई) को कोरोना के 206 नए मामले सामने आए हैं जिसके बाद राज्य में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 3565 हो गई है। वहीं राज्य में कोरोना से मरने वाले लोगों की संख्या 21 हो गई है। गुरुवार को हरियाणा से आए एक शख्स की मौत ट्रेन में ही हो गई थी, उसकी जांच रिपोर्ट शनिवार को आई, जिसमें उसे कोरोना पॉजिटिव पाया गया । इससे पहले गोपालगंज जिले के हथुआ प्रखंड के एएनएम स्कूल में बनाए गए एक क्वारंटीन सेंटर में 25 वर्षीय युवक की मौत हो गई। यह युवक रेड जोन से आया था। हालांकि, उसकी कोरोना टेस्ट रिपोर्ट निगेटिव आई है।
Lockdown 4.0 के बाद जारी हुईं UNLOCK 1.0 Guidelines, पढ़ें
इससे पहले शुक्रवार (29 मई) को राज्य में कोरोना से चार मरीजों की मौत का मामला सामने आया था। एक दिन में मौत का यह अब तक का सबसे बड़ा आंकड़ा है। दो मरीजों की मौत पटना में और एक-एक मरीज की मौत भागलपुर और समस्तीपुर में हुई है।
देशभर में कोरोना से जुड़ी हर जानकारी के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
शनिवार को झारखंड में रिकॉर्ड 72 नए केस सामने आए हैं। इसके साथ ही राज्य में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 594 हो गई है।झारखंड के जमशेदपुर में 27, खूंटी में 7, सिमडेगा में 4, गुमला में 2 और धनबाद में भी 1 मामला सामने आया है।
पटना समेत आसपास के जिलों में शनिवार की रात तेज हवा के साथ बारिश हुई। इस दौरान ठनका गिरने से राज्य में सात लोगों की मौत हो गई। मौसम विभाग के मुताबिक 24 से 48 घंटों में पटना सहित कटिहार, भागलपुर, बांका, मुंगेर, खगड़िया, गया, नालंदा, बेगूसराय, पूर्णिया, सुपौल सहित 25 जिलों में आंधी-तूफान के साथ बारिश की संभावना है। मौसम विभाग ने 31 मई के लिए इन जिलों में अलर्ट जारी किया है।
पटना से नई दिल्ली के लिए 1 जून से तीन नई फ्लाइट शुरू हो रही हैं। ये तीनों फ्लाइट गो एयर की हैं। पहली फ्लाइट सुबह आठ बजे उड़ान भरेगी। एक और फ्लाइट 2 जून से शुरू होंगी। सोमवार यानी 1 जून से ही पटना से कोलकाता की इंडिगो फ्लाइट भी शुरू होने जा रही है। लेकिन पहली जून से पटना-हैदराबाद की इंडिगो फ्लाइट बंद होने जा रही है।
शनिवार को झारखंड में रिकॉर्ड 72 नए केस सामने आए हैं। इसके साथ ही राज्य में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 594 हो गई है।झारखंड के जमशेदपुर में 27, खूंटी में 7, सिमडेगा में 4, गुमला में 2 और धनबाद में भी 1 मामला सामने आया है।
बेगूसराय में शनिवार को दो और शेखपुरा में एक गर्भवती महिला पॉजिटिव मिली। बेगूसराय की दोनों महिलाओं का प्रसव ऑपरेशन के जरिये किया गया था। दोनों महिलाओं को तीन दिन पहले ही सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया था। सैंपल लेकर जांच की तो रिपोर्ट पॉजिटिव आई।
शनिवार को 206 नए मरीजों में से बेगूसराय और दरभंगा में 19-19, शेखपुरा में 17, सारण में 14, सीवान में 13, किशनगंज और मुजफ्फरपुर में12-12, मधेपुरा में 11, जहानाबाद, कैमूर और भोजपुर में 10-10, अररिया में 9, मुंगेर में 6, गया में 5, सहरसा, रोहतास, कैमूर, जहानाबाद, पूर्वी चंपारण, पश्चिमी चंपारण और नालंदा में 3-3, बक्सर, नवादा, समस्तीपुरा और शिवहर में 2-2, पटना, वैशाली, भागलपुर, बांका, बक्सर, सीतामढ़ी, खगड़िया, अरवल और जमुई में एक-एक पॉजिटिव केस मिले हैं।
बिहार में शनिवार को कोरोना वायरस के 206 नए मामले सामने आए जिससे राज्य में संक्रमितों की संख्या 3,565 पहुंच गई जबकि संक्रमण के कारण होने वाली मौतों की संख्या 20 हो गई। राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि पश्चिम बंगाल के उस प्रवासी मजदूर को कोरोना वायरस से संक्रमित पाया गया, जिसकी कुछ दिनों पहले समस्तीपुर में मृत्यु हो गई थी, जब वह मुंबई से अपने गृह राज्य जा रहा था। इसके साथ ही कोविड-19 के कारण होने वाली मौत का आंकड़ा शनिवार को 20 तक पहुंच गया।
पश्चिम बंगाल के कूच बिहार जिले में कम से कम 32 प्रवासी श्रमिकों में कोरोना वायरस की पुष्टि हुई है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि कूच बिहार में एक दिन पहले जहां संक्रमण का एक भी मामला नहीं था अब उसे निषिद्ध क्षेत्र घोषित कर दिया गया है। जिला मजिस्ट्रेट पवन कंड्यान ने पीटीआई-भाषा से कहा कि कुछ दिन पहले उत्तरी बंगाल के जिले में 32 लोग लौटकर आए थे।
बिहार के उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने शनिवार को केंद्र से एक साल के लिए केंद्र प्रायोजित सभी योजनाओं का पूरा खर्च उठाने की अपील की। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को भेजे पत्र में उपमुख्यमंत्री ने कहा कि यदि केद्र केंद्र प्रायोजित 66 योजनाओं में राज्य के हिस्से का वहन नहीं करता है तो धन के अभाव में 2020-21 के लिए ये योजनाएं बंद हो सकती हैं।
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शनिवार को अधिकारियों को निर्देश दिया कि राज्य में संक्रमित लोगों की संख्या का पता लगाने के लिए ज्यादा से ज्यादा लोगों की जांच की जाए और जांच की क्षमता बढ़ाई जाए। संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए राज्य सरकार द्वारा उठाए गए कदमों की समीक्षा की खातिर आयोजित उच्चस्तरीय बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने यह बात कही। बैठक में राज्य के मुख्य सचिव दीपक कुमार और विभिन्न विभागों तथा मुख्यमंत्री सचिवालय के कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे।
कोरोना संकट के कारण पिछले दो माह से अंडमान-निकोबार द्वीप समूह में फंसे झारखंड के 180 प्रवासी श्रमिक शनिवार की शाम हवाई जहाज से झारखंड पहुंच गए। उनके आगमन पर मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने कहा कि सभी श्रमिक भाइयों की घर वापसी से मन को सुकुन मिला।
झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने संकेत दिए हैं कि राज्य में लॉकडाउन 5.0 लागू हो सकता है। उन्होंने कहा कि सरकार हालात पर नजर बनाए हुए है और अगर जरूरी हुआ तो सरकार लॉकडाउन को आगे बढ़ाने से पीछे नहीं हटेगी। झारखंड देश का पहला ऐसा राज्य बन गया है जिसने लॉकडाउन में फंसे मजदूरों को एयर लिफ्ट कराया है। राज्य सरकार ने लेह के बटालिक से 60 मजदूरों को एयरलिफ्ट कराया। ये सभी मजदूर रात में रांची पहुंचे जिनका स्वागत खुद सीएम ने किया।
बिहार में शनिवार को कोरोन के 206 नए मामले सामने आए हैं जिसके बाद राज्य में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 3565 हो गई है। वहीं राज्य में कोरोना से मरने वाले लोगों की संख्या 21 हो गई है।
शनिवार को झारखंड में 40 कोरोना पॉजिटिव पाए गए। झारखंड के जमशेदपुर में 27, खूंटी में 7, सिमडेगा में 4, गुमला में 2 और धनबाद में 1 मामला सामने आया है। जिसके बाद राज्य में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 563 हो गई है।
बिहार में अबतक 73,929 सैम्पल की जांच हुई है। राज्य में कोरोना संक्रमितों की संख्या 3511 हो गई है। अबतक कुल 1311 मरीज ठीक हुए हैं। वहीं, राज्य में अबतक कुल 20 लोगों की मौत हो गई है।
झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने शुक्रवार की रात यहां बिरसा मुंडा हवाई अड्डे पर लेह से विमान से लौटने वाले 60 प्रवासी मजदूरों का स्वागत किया और उन्होंने प्रवासी मजदूरों से बातचीत कर उनका हालचाल भी जाना। उन्होंने घोषणा की कि देश के विभिन्न हिस्सों में फंसे राज्य के सभी प्रवासी श्रमिकों को यहां वापस लाया जायेगा। मुख्यमंत्री सोरेन ने हवाई अड्डे पर लेह-लद्दाख से लौटे 60 श्रमिकों का स्वागत करने के बाद कहा कि विमान से प्रवासी मजदूरों को विधिवत तरीके से लाने का सिलसिला शुरू हो चुका है और अब अंडमान में फंसे हुए प्रवासी मजदूरों को भी हवाई मार्ग से झारखंड लाने की पहल की जा रही है। सोरेन ने मजदूरों को दिये जाने वाले भोजन की गुणवत्ता को परखा। मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘यह खुशी का पल है। लेह जैसे सुदूरवर्ती क्षेत्र से श्रमिक भाई आज हवाई मार्ग से अपने राज्य वापस आये हैं। सभी को मेरा धन्यवाद।’’
इस बीच, झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने संकेत दिए हैं कि राज्य में लॉकडाउन 5.0 लागू हो सकता है। उन्होंने कहा कि सरकार हालात पर नजर बनाए हुए है और अगर जरूरी हुआ तो सरकार लॉकडाउन को आगे बढ़ाने से पीछे नहीं हटेगी। झारखंड देश का पहला ऐसा राज्य बन गया है जिसने लॉकडाउन में फंसे मजदूरों को एयर लिफ्ट कराया है। राज्य सरकार ने लेह के बटालिक से 60 मजदूरों को एयरलिफ्ट कराया। ये सभी मजदूर रात में रांची पहुंचे जिनका स्वागत खुद सीएम ने किया।
झारखंड में शुक्रवार (29 मई) को 46 नए मरीजों की पहचान हुई। इससे राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 522 हो गई है। शुक्रवार को 46 नए मरीजों में हजारीबाग से 10, रामगढ़ से 9, कोडरमा से 7, जमशेदपुर से 15, धनबाद से 3 और बोकारो से 2 पॉजिटिव मरीज शामिल हैं। सभी जिलों के उपायुक्त ने रिपोर्ट की पुष्टि की है।
देश में शुक्रवार यानी 29 मई को 513 घरेलू उड़ानों का परिचालन किया गया, जिनमें 39,969 यात्रियों को उनके गंतव्य तक पहुंचाया गया। नागर विमानन मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने शनिवार को यह जानकारी दी। कोरोना वायरस की रोकथाम के लिए लागू लॉकडाउन की वजह से देश में दो माह तक घरेलू उड़ानों का परिचालन बंद था। बृहस्पतिवार तक कुल 1,827 घरेलू उड़ानों का परिचालन हुआ था। सोमवार को 428, मंगलवार को 445, बुधवार को 460 और बृहस्पतिवार को 494 उड़ानों का परिचालन किया गया।
पुरी ने शनिवार को ट्वीट किया, ‘‘पांचवें दिन 29 मई को रात 11:59 बजे तक कुल 513 उड़ानें रवाना हुईं। इनमें 39,969 लोगों ने यात्रा की। ’’विमानन उद्योग के सूत्रों ने कहा कि लॉकडाउन से पहले भारतीय हवाईअड्डों पर प्रतिदिन 3,000 घरेलू उड़ानों का परिचालन होता था।
बिहार लौटने वाले कई श्रमिकों के कोरोना वायरस से संक्रमित पाए जाने के बीच मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने संक्रमण रोकने के लिए हाल में आए लोगों को पृथकवास केंद्र में पहले से रह रहे कामगारों से अलग रखने को कहा है। राज्य सरकार ने वापस आने वाले प्रवासी श्रमिकों के लिए 14 दिन पृथकवास केंद्र में रहना अनिवार्य कर दिया है। इसके बाद ही उन्हें घर जाने की अनुमति और यात्रा खर्च के तौर पर 1,000 रुपये भी दिए जा रहे हैं । केंद्र द्वारा श्रमिकों को लाने के लिए श्रमिक ट्रेनें चलाने पर सहमति के बाद महीने के आरंभ से अब तक 15 लाख से ज्यादा मजदूर वापस आए हैं। राज्य स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक तीन मई के बाद से वापस आए 2,000 से ज्यादा श्रमिक संक्रमित पाए गए हैं । महामारी की स्थिति पर उच्च स्तरीय बैठक की अध्यक्षता करते हुए कुमार ने अधिकारियों को यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया कि हाल में आए श्रमिकों को पृथकवास में पहले से रह रहे श्रमिकों से अलग रखा जाए।
पटना के बोरिंग रोड स्थित सूर्या पुष्पांजलि अपार्टमेंट और गोकऱनाथ कॉम्प्लेक्स के तीन फ्लैट को सील कर दिया गया है। इन दोनों अपार्टमेंट में रहने वाले लोगों के बाहर निकले पर भी रोक लगाई गई है। साथ ही किसी बाहरी शख्स को भी अंदर जाने की इजजात नहीं दी गई है। पुश्पांजलि अपार्टमेंट में मलेशिया का एक नागरिक कोरोना पॉजिटिव पाया गया था। पटना में प्रशासन ने कैंटोनमेंट जोन की संख्या बढ़ाकर 19 कर दी है।
बिहार में आज (शनिवार, 30 मई को) 150 नए मरीजों की पुष्टि हुई है। इसके साथ ही राज्य में संक्रमितों का आंकड़ा बढ़कर 3509 हो गया है।
लॉकडाउन के दौरान अलग-अलग राज्यों से शुक्रवार (29 मई) तक कुल 1431 ट्रेनों से करीब 20 लाख 46 हजार प्रवासी श्रमिक बिहार लौटे हैं। बाहर से लौटने के बाद सभी को क्वारंटीन सेंटर में रखा जा रहा है। क्वारंटीन अवधि पूरी कर करीब 6.21 लाख लोग अपने घरों को जा चुके हैं। हालांकि, अब भी 12909 सेंटरों में 6.49 लाख लोग रह रहे हैं। तीन मई के बाद से बिहार आने वाले 2310 प्रवासी कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। इनमें 569 महाराष्ट्र, 503 दिल्ली और 325 गुजरात से आए हैं।
बिहार में गोपालगंज जिले के हथुआ प्रखंड के एएनएम स्कूल में बनाए गए एक क्वारंटीन सेंटर में 25 वर्षीय युवक की मौत हो गयई। यह युवक रेड जोन से आया था। हालांकि, उसकी कोरोना टेस्ट रिपोर्ट निगेटिव आई है। राज्य में अब तक कुल 20 लोगों की मौत हो चुकी है।
बिहार में टिड्डियों के अटैक से बचने के लिए सरकार ड्रोन की सहायता लेगी। ड्रोन के जरिए फसलों पर केमिकल छिड़काव किया जाएगा। कृषि मंत्री प्रेम कुमार ने बताया कि कृषि विश्वविद्यालयों और कृषि विज्ञान केंद्रों से सहयोग लिया जा रहा है। साथ ही मंत्री ने किसानों को ढोल, नगाड़े, थाली बजाने की सलाह दी है।
बिहार के भोजपुर जिले के गड़हनी के एक कॉलेज में बनाए गए क्वारंटीन सेंटर पर शुक्रवार को एक महिला ने एक बच्चे को जन्म दिया। इससे क्वारंटीन सेंटर पर खुशी की लहर दौड़ पड़ी। क्वारेंटिन सेंटर में हुए सुरक्षित प्रसव के बाद जच्चा-बच्चा दोनों ही स्वस्थ बताए जा रहे हैं। महिला अपने पति के साथ गाजियाबाद में रहती थी। 20 मई को वो श्रमिक एक्सप्रेस से वापस गांव लौटी थी। गड़हनी आने के बाद पति-पत्नी दोनों को क्वारेंटाइन कर दिया गया था।
देश में पिछले चौबीस घंटे में कोविड-19 के रिकॉर्ड 7,964 केस दर्ज किए गए हैं और 265 लोगों की मौत हो गई है। शनिवार (30 मई, 2020) को स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने बताया कि नए मामलों के साथ देश में अब संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1,73,763 हो गई है। इस बीच एक अच्छी खबर ये भी है कि देश में 82,370 लोग ठीक हो चुके हैं। मंत्रालय के मुताबिक भारत में अभी 86,422 एक्टिव केस हैं और कुल 4971 लोगों की मौत हो चुकी है। पूरी खबर पढ़ने के लिए करें क्लिक
झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने शुक्रवार की रात रांची के बिरसा मुंडा हवाई अड्डे पर लेह से विमान से लौटने वाले 60 प्रवासी मजदूरों का स्वागत किया और उन्होंने प्रवासी मजदूरों से बातचीत कर उनका हालचाल भी जाना। उन्होंने घोषणा की कि देश के विभिन्न हिस्सों में फंसे राज्य के सभी प्रवासी श्रमिकों को यहां वापस लाया जायेगा। मुख्यमंत्री सोरेन ने हवाई अड्डे पर लेह-लद्दाख से लौटे 60 श्रमिकों का स्वागत करने के बाद कहा कि विमान से प्रवासी मजदूरों को विधिवत तरीके से लाने का सिलसिला शुरू हो चुका है और अब अंडमान में फंसे हुए प्रवासी मजदूरों को भी हवाई मार्ग से झारखंड लाने की पहल की जा रही है। सोरेन ने मजदूरों को दिये जाने वाले भोजन की गुणवत्ता को परखा।
बिहार लौटने वाले कई श्रमिकों के कोरोना वायरस से संक्रमित पाए जाने के बीच मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने संक्रमण रोकने के लिए हाल में आए लोगों को पृथकवास केंद्र में पहले से रह रहे कामगारों से अलग रखने को कहा है। राज्य सरकार ने वापस आने वाले प्रवासी श्रमिकों के लिए 14 दिन पृथकवास केंद्र में रहना अनिवार्य कर दिया है। इसके बाद ही उन्हें घर जाने की अनुमति और यात्रा खर्च के तौर पर 1,000 रुपये भी दिए जा रहे हैं । केंद्र द्वारा श्रमिकों को लाने के लिए श्रमिक ट्रेनें चलाने पर सहमति के बाद महीने के आरंभ से अब तक 15 लाख से ज्यादा मजदूर वापस आए हैं। राज्य स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक तीन मई के बाद से वापस आए 2,000 से ज्यादा श्रमिक संक्रमित पाए गए हैं ।
झारखंड में अबतक 59452 नमूनों की जांच की गई है, जिसमें कुल 522 पॉजिटिव मामले सामने आ चुके हैं। सबसे पहला मामला रांची के हिंदपीढ़ी से 31 मार्च 2020 को सामने आया था, जब एक विदेशी महिला कोरोना पॉजिटिव पायी गयी थी। झारखंड में शुक्रवार को सरकारी लैब में 1550 सैंपलों की जांच की गयी, जिसमें 43 पॉजिटिव मामले सामने आये। प्राइवेट लैब में 26 नमूनों की जांच की गयी, जिसमें 2 पॉजिटिव मामले सामने आए।
झारखंड में शुक्रवार (29 मई) को 46 नए मरीजों की पहचान हुई। इससे राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 522 हो गई है। शुक्रवार को 46 नए मरीजों में हजारीबाग से 10, रामगढ़ से 9, कोडरमा से 7, जमशेदपुर से 15, धनबाद से 3 और बोकारो से 2 पॉजिटिव मरीज शामिल हैं। सभी जिलों के उपायुक्त ने रिपोर्ट की पुष्टि की है।
शुक्रवार को पटना में 5 नए मरीज मिले हैं, इसके बाद पटना में संक्रमितों की संख्या 238 हो गई है। इनमें 76 ठीक हो चुके हैं। इनके अलावा भागलपुर से 24, भोजपुर से 9, कैमूर से 10, बांका से 6, औरंगाबाद से 4, नवादा से 3, जहानाबाद से 19, पूर्णिया से 13, शेखपुरा 20, समस्तीपुर 7, मधुबनी 14, लखीसराय 5, किशनगंज 1, खगडिय़ा 4, रोहतास से 1, गोपालगंज से 8, जुमई से 4, गया 3, और मुंगेर, वैशाली, सारण, अरवल व बक्सर से 1-1 नए मरीज की पहचान हुई है।
बिहार में शुक्रवार (29 मई) को कोरोना से चार मरीजों की मौत हो गई। एक दिन में मौत का यह अब तक का सबसे बड़ा आंकड़ा है। दो मरीजों की मौत पटना में और एक-एक मरीज की मौत भागलपुर और समस्तीपुर में हुई है। राज्य में कोरोना से मकने वालों की संख्या बढ़कर 20 हो गई है। इसके साथ ही राज्यभर में 174 नए मामले सामने आए हैं। जिसके बाद राज्य में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 3359 हो गई है।
बिहार में कोविड-19 के कारण मरने वाले लोगों की संख्या बढ़कर शुक्रवार को 19 हो गयी। यहां एक अस्पताल में इलाज के दौरान एक मरीज की मौत हो गई, जबकि भोजपुर और भागलपुर जिले के दो अन्य लोगों की मौत के बाद उनके नमूने की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव निकली। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। राज्य में 174 लोगों को कोरोना वायरस से संक्रमित पाया गया, जिससे संक्रमण के कुल मामले 3,359 हो गए हैं। स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि अब तक ठीक हुए लोगों की संख्या 1,209 है, जबकि अब तक 72,256 नमूनों का परीक्षण किया गया है।
बिहार लौटने वाले कई श्रमिकों के कोरोना वायरस से संक्रमित पाए जाने के बीच मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने संक्रमण रोकने के लिए हाल में आए लोगों को पृथकवास केंद्र में पहले से रह रहे कामगारों से अलग रखने को कहा है। राज्य सरकार ने वापस आने वाले प्रवासी श्रमिकों के लिए 14 दिन पृथकवास केंद्र में रहना अनिवार्य कर दिया है। इसके बाद ही उन्हें घर जाने की अनुमति और यात्रा खर्च के तौर पर 1,000 रुपये भी दिए जा रहे हैं। केंद्र द्वारा श्रमिकों को लाने के लिए श्रमिक ट्रेनें चलाने पर सहमति के बाद महीने के आरंभ से अब तक 15 लाख से ज्यादा मजदूर वापस आए हैं।
बिहार के राज्यपाल फागू चौहान और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शुक्रवार को पूर्व केंद्रीय मंत्री एमपी वीरेंद्र कुमार और छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी के निधन पर शोक व्यक्त किया। अपने शोक संदेश में राज्यपाल ने वीरेंद्र कुमार को सामाजिक, राजनीतिक और आर्थिक मामलों में गहरी समझ रखने वाला एक विचारक और विद्वान करार दिया। वहीं, पूर्व में मुख्यमंत्री के दल जदयू से जुड़े रहे केरल के राजनेता एवं मीडिया दिग्गज वीरेंद्र कुमार की कई अहम भूमिकाओं को लेकर भी नीतीश कुमार ने उन्हें याद किया।
झारखंड में भी शुक्रवार को 45 कोरोना पॉजिटिव केस की पहचान हुई है। इनमें से सबसे अधिक जमशेदपर में 14, 10 हजारीबाग, 9 रामगढ़, 7 कोडरमा, 2 बोकारो और 3 नए मामले धनबाद में सामने आए हैं। ताजा मामलों को जोड़कर झारखंड में कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या 522 पर पहुंच गई है।
झारखंड में भी शुक्रवार को 45 कोरोना पॉजिटिव केस की पहचान हुई है। इनमें से सबसे अधिक जमशेदपर में 14, 10 हजारीबाग, 9 रामगढ़, 7 कोडरमा, 2 बोकारो और 3 नए मामले धनबाद में सामने आए हैं। ताजा मामलों को जोड़कर झारखंड में कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या 522 पर पहुंच गई है।
देश के विभिन्न शहरों से बिहार लौट रहे प्रवासियों के चलते राज्य में कोरोना मरीजों की संख्या में खासा उछाल आया है। स्थिति ये है कि राज्य के 70 फीसदी कोरोना मरीज प्रवासी हैं। प्रवासियों को लेकर प्रशासन की लापरवाही भी सामने आयी हैं, जहां दूसरे शहरों या राज्यों से आने वाले लोगों के बीच सोशल डिस्टेंसिंग का ध्यान नहीं रखा जा रहा है, जिसके चलते मामले बढ़ रहे हैं।
झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन ने कहा कि हम COVID-19 मामलों के पैटर्न के अनुसार निर्णय लेंगे। जरूरत पड़ने पर हम लॉकडाउन को और आगे बढ़ा सकते हैं। हम किसी जल्दी में नहीं हैं। अगर राज्य के लोग सुरक्षित हैं तो ही चीजें आगे बढ़ेंगी। हमारी प्राथमिकता लोगों को बीमारी और भूख से बचाना है।
19 मई को बिहार में कोरोना मरीजों की संख्या 1519 था जो आठ दिन बाद यानी 27 मई को दोगुना होकर तीन हजार के आंकड़े को पार कर गया।