Bihar Elections के टाइट शेड्यूल में भी जलेबी खाना नहीं छोड़ते राजनाथ सिंह, विदेश दौरे में भी करवाते हैं जुगाड़
इनते व्यस्त कार्यक्रम के बावजूद राजनाथ सिंह रोजाना शाम को जलेबी खाना नहीं छोड़ते। राजनाथ को जलेबी इतनी पसंद है कि वे विदेश दौरे में भी इसका जुगाड़ करवाते हैं।

बिहार विधानसभा चुनाव शुरू हो चुके हैं। दूसरे चरण के 17 जिलों की 94 सीटों के लिए मतदान 3 नवंबर को होने हैं। बिहार चुनाव में छोटे से बड़े सभी राजनेता बहुत व्यस्त हैं। एनडीए के लिए सबसे व्यस्त प्रचारकों में से एक, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह अपने कार्यक्रम में बिहार में अधिक से अधिक रैलियों को समायोजित करने की कोशिश कर रहे हैं। टाइट शेड्यूल के बावजूद राजनाथ जलेबी खाना नहीं छोड़ते।
द इंडियन एक्सप्रेस में छपे लेख दिल्ली कॉन्फिडेंशियल के अनुसार इनते व्यस्त कार्यक्रम के बावजूद बावजूद रोजाना शाम को जलेबी खाना नहीं छोड़ते। इतना ही राजनाथ को जलेबी इतनी पसंद है कि वे विदेश दौरे में भी इसका जुगाड़ करवाते हैं। बिहार चुनाव में राजनाथ सिंह के 24 रैलियों को संबोधित करने की संभावना है। शुरुआत में यह संख्या 18 होने की उम्मीद थी, लेकिन अब वे 24 रैलियों को संबोधित करेंगे।
सिंह को जलेबियां इतनी पसंद है की हर शाम वे इसका सेवन करते हैं। विदेशी दौरों के दौरान भी वे जलेबी खाना नहीं छोड़ते। सिंह के कर्मचारी यह सुनिश्चित कर रहे हैं कि चुनावी दौरों के दौरान जलेबियों को उनके विमान में पैक करके रखा जाए।
इससे पहले राजनाथ सिंह ने चीन मुद्दे को लेकर कांग्रेस पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी पर निशाना साधा था। पटना में एनडीए की चुनावी रैली को संबोधित करते हुए राजनाथ सिंह ने कांग्रेस के बयानों पर चेतावनी भरे लहजे में कहा था कि अगर मैंने खुलासा कर दिया तो चेहरा दिखाना मुश्किल हो जाएगा।
बता दें कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी लगातार चीन के साथ जारी गतिरोध को लेकर केंद्र की मोदी सरकार पर निशाना साध रहे हैं। राहुल गांधी ने अपनी चुनावी रैली में कहा था कि चीन कई वर्ग किलोमीटर तक भारतीय सीमा में घुस आया है। इसपर राजनाथ सिंह ने कहा कि आज कुछ राजनीतिक पार्टियों के नेताओं के द्वारा, कांग्रेस के द्वारा…हमारे सेना के जवानों के शौर्य और पराक्रम पर सवालिया निशान लगाया जा रहा है। कहा जा रहा है कि चीन आकर 1200 वर्ग किलोमीटर जमीन कब्जा कर ली, खुलासा मैं कर दूंगा…चेहरा दिखाना मुश्किल हो जाएगा… ‘