बिहार में बुधवार को नई सरकार का गठन हो गया। अब राज्य के नए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी बने हैं। सरकार में जदयू की तरफ से दो सीनियर नेताओं विजय चौधरी और बिजेंद्र यादव को डिप्टी सीएम बनाया गया है। भाजपा खेमे से सम्राट चौधरी के शपथ लेने के बाद अब कहा जा सकता कि भारतीय जनता पार्टी का बिहार में एक तरीक से पहली बार पूर्ण उदय हुआ है। क्योंकि इससे पहले बिहार में कभी भी भाजपा का सीएम नहीं रहा।

वहीं, नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार के शपथ ग्रहण समारोह में ना राजनीतिक और मीडिया में काफी चर्चा के विषय रहा। राजनीतिक लोग और मीडिया यह जानने की कोशिश करती रही कि आखिर जो अब तक बिहार के मुख्यमंत्री रहे (नीतीश कुमार) उनका बेटा निशांत कुमार इस समारोह में क्यों नहीं शामिल हुआ?

इसको लेकर मीडिया ने जब बिहार के उपमुख्यमंत्री बिजेंद्र यादव से सवाल किया तो यादव ने कहा कि निशांत कुमार को खुद निर्णय लेना है कि वह राजनीति में आएंगे या नहीं। वहीं, राजद नेता तेजस्वी यादव के बयान पर डिप्टी सीएम ने कहा कि वे खुद किसकी पाठशाला से निकले हैं? पहले तो जनता दल ही था।

कुछ विपक्षी नेताओं ने भी निशांत को मंत्रिमंडल में महत्वपूर्ण भूमिका दिए जाने पर अपनी आशंकाएं व्यक्त की हैं। बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम और राजद नेता लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव ने कहा कि निशांत मंत्रिमंडल में पद के लिए अभी बहुत अनुभवहीन हैं। पीटीआई के अनुसार, तेज प्रताप ने कहा कि वे मुझसे उम्र में बड़े हो सकते हैं, लेकिन सच्चाई यही है कि राजनीति में अनुभव मायने रखता है। जब उन्हें पर्याप्त अनुभव प्राप्त हो जाएगा, तब हो सकता है कि उन्हें बड़ी जिम्मेदारी मिले।

पीटीआई की एक रिपोर्ट के अनुसार, जेडीयू नेताओं ने संकेत दिया है कि निशांत में अपने पिता की जगह लेने की क्षमता होने के बावजूद, नीतीश कुमार के द्वारा खुद अपने बेटे को आगे बढ़ाने की संभावना नहीं दिखाई दी। लेकिन जेडीयू नेताओं ने पार्टी के भीतर संगठनात्मक मामलों में निशांत की बढ़ती भूमिका को स्पष्ट रूप से उजागर किया है।

जेडीयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद संजय कुमार झा ने समाचार एजेंसी एएनआई को बताया, निशांत कुमार राजनीति में सक्रिय हैं। उन्होंने पार्टी में शामिल होकर पार्टी संगठन को मजबूत किया है। वे सभी से मिल रहे हैं और उनका काम पूरी पार्टी को बहुत समझदारी से समझना और सबके साथ मिलकर सुझाव देना है। झा ने आगे कहा कि पार्टी के भीतर या बाहर उनकी भविष्य की भूमिका पार्टी सदस्यों द्वारा तय की जाएगी।

बिहार में पहली बार बीजेपी का ‘सम्राट’, जदयू के विजय और बिजेंद्र बने डिप्टी सीएम

सम्राट चौधरी ने बुधवार को बिहार के 24वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। सम्राट बिहार में बीजेपी के पहले मुख्यमंत्री हैं। राज्यपाल सैयद अता हसनैन ने सम्राट चौधरी को बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ दिलाई। सम्राट चौधरी की सरकार में जदयू के दो वरिष्ठ नेताओं- विजय चौधरी और बिजेंद्र यादव को बतौर उप-मुख्यमंत्री शामिल किया गया। पढ़ें पूरी खबर।