विस्तार के साथ नीतीश कैबिनेट में मंत्रियों की संख्या हुई 34, ये नए चेहरे शामिल
नीतीश कैबिनेट में बीजेपी नेता और बिहार के छातापुर से विधायक नीरज सिंह 'बब्लू' को मंत्री बनाया गया है।

बिहार में आज नीतीश कुमार की अगुवाई वाली एनडीए मंत्रिमंडल का विस्तार हुआ है। राजभवन में भारतीय जनता पार्टी के नेता शाहनवाज हुसैन ने आज सबसे पहले मंत्री पद की शपथ ली है। जेडीयू नेता और नालंदा से विधायक श्रवण कुमार ने मंत्री पद की शपथ ली है। जेडीयू नेता मदन साहनी ने मंत्री पद की शपथ ली है। बीजेपी नेता प्रमोद कुमार ने शपथ ली है। इसके अलावा जेडीयू से संजय झा और लेसी सिंह ने भी मंत्री पद की शपथ ली है। नीतीश कैबिनेट का पिछले साल राज्य विधानसभा चुनाव जीतने के बाद पहली बार विस्तार हुआ। विस्तार के साथ कैबिनेट में मंत्रियों की संख्या 34 हो गई है।
नीतीश कैबिनेट में बीजेपी नेता और बिहार के छातापुर से विधायक नीरज सिंह ‘बब्लू’ को मंत्री बनाया गया है। पूर्व डीजी रह चुके सुनील कुमार ने भी मंत्री पद की शपथ ली है। बीजेपी कोटे से सुभाष सिंह को भी मंत्री बनाया गया है। इनके अलावा नितिन नवीन ने मंत्री पद की शपथ ली। निर्दलीय चुने गए सुमित कुमार ने भी मंत्री पद की शपथ ली है। बीजेपी कोटे से नौतन विधानसभा सीट से जीत कर आए नारायण प्रसाद सिंह ने भी मंत्री पद की शपथ ली है। इसके अलावा जदयू कोटे से जयन्त राज ने शपथ ली है। बीते दिनों जेडीयू में शामिल हुए जमा खान ने मंत्री पद की शपथ ली है। आलोक रंजन झा बीजेपी कोटे से मंत्री बने हैं।
Highlights
अमरपुर के विधायक जयंत राज पहली बार विधायक चुने गए हैं और पहली बार में ही उन्हें मंत्री बना दिया गया है।
कैबिनेट विस्तार में जगह पाने वाली लेसी सिंह इकलौती महिला मंत्री हैं। इन्हें जदयू के कोटे से मंत्री बनाया गया है।
बीजेपी ने बिहार की सियासत में नेता शहनवाज हुसैन को मंत्री बनाकर एक नया कार्ड खेला है। पार्टी अब राज्य स्तर पर मुस्लिम वोटरों को अपने साथ करना चाह रही है।
आज के बिहार सरकार के कैबिनेट विस्तार में हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा और विकासशील इंसान पार्टी से किसी को भी मंत्री नहीं बनाया गया। मालूम हो कि ये दोनों पार्टी NDA में हैं।
सीएम नीतीश कुमार ने सम्राट चौधरी, श्रवण कुमार, संजय झा और लेसी सिंह को फिर से मंत्री पद सौंपा है।
नीतीश कैबिनेट का पिछले साल राज्य विधानसभा चुनाव जीतने के बाद पहली बार विस्तार हुआ है। विस्तार के साथ कैबिनेट में मंत्रियों की संख्या 34 हो गई है।
कैबिनेट विस्तार के बाद बोले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, 'सभी को बधाई देता हूं। सभी लोग निष्ठा के साथ बिहार की सेवा करें, दायित्व का निर्वहन करें। जिनको जो भी विभाग मिला है उसकी भी घोषणा हो गई है, कुछ देर के बाद नोटिफिकेशन मिल जाएगा।
सहरसा से BJP विधायक आलोक रंजन, चैनपुर से विधायक जमां खान और गोपालगंज से जनक राम ने ली मंत्री पद की शपथ
भाजपा विधायक ज्ञानेंद्र सिंह ज्ञानू ने अपनी पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी से जो नेता मंत्री बने हैं, वो कम अनुभवी हैं। यही नहीं ज्ञानेंद्र सिंह ज्ञानू ने आगे कहा कि कैबिनेट विस्तार में अगड़ी जाति का ख्याल नहीं रखा गया है। उन्होंने आगे कहा कि पार्टी में बिहार प्रदेश से लेकर केंद्र तक एक खास जाति प्रभाव ज्यादा दिखाई दे रहा है।
शाहनवाज हुसैन - भाजपाश्रवण कुमार – जदयूमदन सहनी - जदयूप्रमोद कुमार - भाजपासंजय झा - जदयूलेसी सिंह - जदयू सम्राट चौधरी - भाजपानीरज सिंह - भाजपासुभाष सिंह - भाजपानितिन नवीन - भाजपासुमित कुमार सिंह - निर्दलीयसुनील कुमार - जदयूनारायण प्रसाद - भाजपाजयंत राज - जदयूआलोक रंजन झा - भाजपाजमा खान - जदयूजनक राम - भाजपा
नीतीश कुमार सरकार का पहला कैबिनेट विस्तार हो गया। इस दौरान कुल 17 नेताओं ने पद एवं गोपनीयता की शपथ ली। इसमें बीजेपी कोटे से 9 और जेडीयू कोटे से 8 नेताओं को मंत्री पद की शपथ दिलाई गई। इसके बाद अब बिहार सरकार में कुल मंत्रियों की संख्या 31 हो गई है।
बिहार में नीतीश कुमार कैबिनेट का आज विस्तार हुआ। जातीय गणित की बात करें तो आज चार राजपूत और ब्राम्हण, कुशवाहा एवं मुसलमान से दो-दो नेता मंत्री बने हैं।
आलोक रंजन झा बीजेपी कोटे से मंत्री बने हैं। आलोक रंजन झा ने मैथिली में शपथ ली है।
बीते दिनों जेडीयू में शामिल हुए जमा खान ने मंत्री पद की शपथ ली है।
बीजेपी कोटे से नौतन विधानसभा सीट से जीत कर आए नारायण प्रसाद सिंह ने भी मंत्री पद की शपथ ली है। इसके अलावा जदयू कोटे से जयन्त राज ने शपथ ली है।
पूर्व डीजी रह चुके सुनील कुमार ने भी मंत्री पद की शपथ ली है। सुनील कुमार पहली बार जदयू कोटे से मंत्री बने हैं।
सुमित कुमार ने भी मंत्री पद की शपथ ली है। निर्दलीय चुने गए सुमित जदयू कोटे से मंत्री बने हैं।
बीजेपी कोटे से सुभाष सिंह को भी मंत्री बनाया गया है। सुभाष सिंह पहली बार मंत्री बने हैं। इनके अलावा नितिन नवीन ने मंत्री पद की शपथ ली। पहली दफा नितिन नवीन भी मंत्री बने।
नीतीश कैबिनेट में बीजेपी नेता और बिहार के छातापुर से विधायक नीरज सिंह 'बब्लू' को मंत्री बनाया गया है। बता दें कि नीरज सिंह दिवंगत बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के चचेरे भाई हैं।
बीजेपी नेता प्रमोद कुमार ने शपथ ली है। इसके अलावा जेडीयू से संजय झा और लेसी सिंह ने भी मंत्री पद की शपथ ली है।
नीतीश सरकार के कैबिनेट का विस्तार हो रहा है। कई नेता मंत्री पद की शपथ ले रहे हैं। अब जेडीयू नेता मदन साहनी ने मंत्री पद की शपथ ली है।
जेडीयू नेता और नालंदा से विधायक श्रवण कुमार ने मंत्री पद की शपथ ली है। श्रवण कुमार इससे पहले भी नीतीश कुमार सरकार में संसदीय कार्य मंत्री रह चुके हैं।
बिहार में नई सरकार बनने के तीन महीने बाद आज पहली बार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अपने कैबिनेट का विस्तार हो रहा है। बीजेपी नेता शाहनवाज हुसैन ने सबसे पहले मंत्री पद की शपथ ली है।
नीतीश कैबिनेट का दूसरी बार शपथ ग्रहण समारोह होने जा रहा है। शपथ लेने वाले मंत्रियों के आने का सिलसिला शुरू हो चुका है। संजय झा, सुनील कुमार, लेसी सिंह, सम्राट चौधरी, शपथ ग्रहण समारोह में पहुंच चुके हैं। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार औऱ सुशील मोदी भी राजभवन पहुंचे। बिहार विधानसभा के अध्यक्ष भी राजभवन पहुंच चुके हैं।
बिहार में मंत्रिमंडल विस्तार से ऐन पहले भारतीय जनता पार्टी के एक नेता की नाराजगी सामने आई है। भाजपा नेता ज्ञानेंद्र सिंह ज्ञानू ने कहा है कि सवर्णों को नजरअंदाज कर अनुभवहीन को डिप्टी सीएम बना दिया गया।
धमदहा से विधायक लेसी सिंह जनता दल यू के कोटे से मंत्री बन सकती हैं। मंगलवार की सुबह से उनके आवास पर समर्थकों का जमावड़ा है। समर्थक एक-दूसरे को मिठाइयां खिला रहे हैं। लेसी सिंह ने कहा कि उनके लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में काम करना गौरव की बात है। उन्होंने एक साधारण कार्यकर्ता परिवार की महिला को मौका दिया। उनके प्रति दिल से आभार है। उन्होंने कहा कि नीतीश सरकार आधी आबादी को अवसर देने की पक्षधर है। सरकार में सभी के काम होंगे। सीएम नीतीश पर सबका भरोसा है। सरकार सभी वर्गों का विकास करेगी।
बिहार में मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर बीजेपी के विधान पार्षद बनाए गए शाहनवाज हुसैन पटना पहुंच गए हैं। ये लगभग तय है कि शाहनवाज आज बिहार सरकार में मंत्री पद की शपथ लेने जा रहे हैं। शाहनवाज हुसैन ने इसके लिए पीएम मोदी और अमित शाह का शुक्रिया अदा किया है।
बता दें कि फिलहाल नीतीश कैबिनेट में कुल 13 मंत्री हैं। बीते साल नवंबर महीने में सरकार गठन के वक्त बीजेपी के 7, जेडीयू के 4, हम और वीआईपी पार्टी के एक-एक विधायक मंत्री बनाये गए थे। फिलहाल नीतीश कैबिनेट में 22 मंत्री और बनाए जा सकते हैं।
बिहार मंत्रिमंडल में विस्तार से पहले छातापुर विधायक नीरज कुमार बबलू का बयान सामने आया है। विधायक ने कहा कि 'मंत्रिमंडल में युवाओं को जो मौका दिया गया है। युवा शक्ति और दौड़ भाग के साथ बिहार के विकास में काम करेंगे। रोजगार सृजन करना बहुत महत्वपूर्ण कार्य है।मंत्रिमंडल में जो भी विभाग मिले उस पर काम करूंगा।'
नीतीश कैबिनेट का आज विस्तार हो जाएगा। जो मंत्री आज शपथ लेंगे उनकी सूची राजभवन पहुंचने की खबर सामने आ रही है। इस सूची में शामिल लोगों के नाम यहां देखें -
नितिन नवीन, शाहनवाज हुसैन, सम्राट चौधरी, सुभाष सिंह, आलोक रंजन, प्रमोद कुमार, जनकराम