बिहार विधान सभा चुनाव में एनडीए गठबंधन को 201 सीटों पर बढ़त मिल चुकी है। नीतीश कुमार नीत एनडीए ने दो-तिहाई बहुमत प्राप्त करना सुनिश्चित कर लिया है। दूसरी तरफ तेजस्वी यादव नीत महागठबंधन को अब तक केवल 36 सीटों पर बढ़त है।
पार्टीवार देखें तो भाजपा को 90 और जदयू को 84 सीटों पर बढ़त है। लोजपा को 19 सीटों पर और हम को 5 सीटों पर बढ़त है। राजद को 25 सीटों पर बढ़त है। कांग्रेस 6 सीटों पर आगे है। चूँकि ज्यादातर सीटों पर आखिरी चरण की मतगणना चल रही है इसलिए सीटों में ज्यादा बदलाव आने के आसार नहीं हैं।
जनसत्ता पर आप देख सकते हैं अपनी पसन्दीदा विधान सभा का लाइव रुझान और परिणाम। यहाँ आप हर सीट का results.eci.gov.in द्वारा दिया जाने वाला आधिकारिक आँकड़ा देख सकते हैं।
अपनी विधान सभा के नाम पर क्लिक कर के देखें लाइव परिणाम-
इस पेज पर आपको बिहार विधानसभा चुनाव की हर अपडेट, हर एंगल से पूरी कवरेज मिलेगी।
राघोपुर विधान सभा से तेजस्वी यादव निकले आगे
बिहार की राघोपुर विधान सभा सीट पर भाजपा उम्मीदवार सतीश कुमार और राजद उम्मीदवार तेजस्वी यादव के बीच कड़ टक्कर चल रही है। आठवें राउंड की गिनती के बाद तेजस्वी यादव 585 वोट से आगे हो गये हैं। तेजस्वी यादव को अब तक 31654 वोट मिले हैं। सतीश कुमार को अब तक 31069 वोट मिले हैं।
लालगंज से मुन्ना शुक्ला की बेटी शिवानी शुक्ला पीछे
लालगंज विधान सभा सीट से भाजपा के संजय कुमार सिंह को 43535 वोट मिले हैं। शिवानी शुक्ला को 32439 वोट मिले हैं। अभी तक 10वें राउंड की गिनती हुई है। कुल 33 राउंड की गिनती होनी है।
आरा विधान सभा से कयामुद्दीन अंसारी आगे
आरा विधान सभा से भाकपा-माले के उम्मीदवार कयामुद्दीन अंसारी 3563 वोटों से आगे चल रहे हैं। अंसारी को नौ राउंड की गिनती के बाद 33950 वोट मिले हैं। दूसरे स्थान पर भाजपा के संजय सिंह चल रहे हैं जिन्हें अभी तक 30387 वोट मिले हैं।
बिहार रिजल्ट: अररिया से जदयू की शगुफ्ता को 13972 वोटों की बढ़त
जदयू की शगुफ्ता आजिम अररिया विधान सभा सीट से 13972 वोटों से आगे चल रही हैं। उन्हें छठवें राउंड की गिनती तक 24915 वोट मिले हैं।
दूसरे स्थान पर कांग्रेस के अबिदुर रहमान हैं जिन्हें अब तक 10943 वोट मिले हैं।
तेज प्रताप यादव महुआ से चौथे स्थान पर
महुआ विधान सभा से तेज प्रताप यादव चौथे नंबर पर चल रहे हैं। महुआ से लोजपा-रामविलास के संजय कुमार सिंह 5358 वोटों से आगे चल रहे हैं। संजय को अब तक 16673 वोट मिले हैं। इस सीट पर कुल 26 राउंड में गिनती होनी है। अभी तक केवल 5 राउंड की गिनती हुई है।
तेजस्वी यादव राघोपुर विधान सभा सीट से पिछड़ गये हैं। भाजपा के सतीश कुमार यहाँ से 3016 वोटों से आगे चल रहे हैं।
चार राउंड की गिनती के बाद सतीश कुमार को 15599 वोट और तेजस्वी को 14583 वोट मिले हैं।
पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह तीसरे स्थान पर, जदयू के महाबली सिंह सबसे आगे
बिहार की काराकाट विधान सभा सीट पर सभी की निगाहें हैं क्योंकि यहाँ से भोजपुरी स्टार पवन सिंह की अलग हो चुकी पत्नी ज्योति सिंह चुनावी मैदान में हैं। अभी तक हुई मतगणना में यहाँ से भाजपा के महाबली सिंह सबसे आगे चल रहे हैं। उन्हें अभी तक 10347 वोट मिले हैं। दूसरे स्थान पर भाकपा-माले के अरुण सिंह हैं जिन्हें अब तक 9462 वोट मिले हैं। ज्योति सिंह को अब तक 2831 वोट मिले हैं।
बिहार चुनाव मतगणना: भाजपा-जदयू को बंपर बढ़त
अभी तक प्राप्त रुझान के अनुसार जदयू 82 सीटों पर, भाजपा 78 सीटों पर, राजद 34 सीटों पर और लोजपा 22 सीटों पर आगे चल रही है। कांग्रेस 7, भाकपा-माले 5 और हम(एस) 4 चार सीटों पर आगे चल रही है।
जदयू 232 में से 77 सीटों पर आगे
सुबह 10:30 बजे तक 232 सीटों के रुझान सामने आए हैं। जदयू 77 और बीजेपी 73 सीटों पर आगे है। लोजपा (RV) 18 और हम (HAMS) 4 सीटों पर बढ़त में। विपक्ष में राजद 42 और कांग्रेस केवल 7 सीटों पर आगे चल रही है।
LIVE: बिहार में मतगणना जारी
शुरुआती रुझानों में कई सीटों पर कड़ा मुकाबला। सभी 243 सीटों के अपडेट यहीं मिलेंगे।
