बिहार विधान सभा चुनाव के रुझानों में नीतीश कुमार नीत एनडीए गठबंधन को भारी बढ़त दिख रही है। चुनाव आयोग के आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार भाजपा 90, जदयू 82 सीटों पर, लोजपा को 21 सीटों पर और हम को 5 सीटों पर बढ़त है। वहीं राजद 27, कांग्रेस 5 सीटों पर बढ़त है। एनडीए 202 सीटों पर आगे चल रही है। महागठबंधन 35 सीटों पर आगे है।
बिहार की 243 विधान सभा सीटों के लिए दो चरणों में हुए मतदान की गणना जारी है। बिहार में मुख्य मुकाबला सत्ताधारी एनडीए और मुख्य विपक्षी महागठबंधन के बीच है। एनडीए का नेतृत्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार कर रहे हैं तो महागठबंधन को तेजस्वी यादव लीड कर रहे हैं। वहीं तीसरे चैलेंजर के रूप में प्रशांत किशोर की जन सुराज पार्टी पर भी सभी की नजर रहेगी। जनसत्ता पर आप देख सकते हैं अपनी पसन्दीदा विधान सभा का लाइव रुझान और परिणाम। यहाँ आप हर सीट का results.eci.gov.in द्वारा दिया जाने वाला आधिकारिक आँकड़ा देख सकते हैं।
अपनी विधान सभा के नाम पर क्लिक कर के देखें लाइव परिणाम-
इस पेज पर आपको बिहार विधानसभा चुनाव की हर अपडेट, हर एंगल से पूरी कवरेज मिलेगी।
जदयू 232 में से 77 सीटों पर आगे
सुबह 10:30 बजे तक 232 सीटों के रुझान सामने आए हैं। जदयू 77 और बीजेपी 73 सीटों पर आगे है। लोजपा (RV) 18 और हम (HAMS) 4 सीटों पर बढ़त में। विपक्ष में राजद 42 और कांग्रेस केवल 7 सीटों पर आगे चल रही है।
LIVE: बिहार में मतगणना जारी
शुरुआती रुझानों में कई सीटों पर कड़ा मुकाबला। सभी 243 सीटों के अपडेट यहीं मिलेंगे।
