परीक्षा में पूछा- किसानों का हितैषी कौन, येदियुरप्पा, कुमारस्वामी या केंचुआ? टीचर बर्खास्त
दरअसल कक्षा आठवीं के प्रश्न पत्र में सवाल था कि किसानों का हितैषी कौन, मुख्यमंत्री एच.डी. कुमारस्वामी या भाजपा नेता बी.एस. येदियुरप्पा या केंचुआ? इस सवाल के बाद प्रश्न पत्र बनाने वाले शिक्षक को बर्खास्त कर दिया गया।

कर्नाटक के बेंगलुरू में एक अजीब मामला सामने आया है। बेंगलुरू स्थित माउंट कार्मेल इंग्लिश हाई स्कूल के एक शिक्षक को बर्खास्त कर दिया गया। बर्खास्तगी के पीछे का कारण दिलचस्प है। दरअसल कक्षा आठवीं के प्रश्न पत्र में सवाल था कि किसानों का हितैषी कौन, मुख्यमंत्री एच.डी. कुमारस्वामी या भाजपा नेता बी.एस. येदियुरप्पा या केंचुआ? इस सवाल के बाद प्रश्न पत्र बनाने वाले शिक्षक को बर्खास्त कर दिया गया।
स्कूल के प्राचार्य राघवेंद्र ने बताया कि प्रश्न पत्र बनाने वाला शिक्षक इस बात के लिए जिम्मेदार हैं और उनके बर्खास्त कर दिया गया है। प्रशासन की जानकारी के बिना इसे परीक्षा में शामिल किया गया था।गौरतलब है कि भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष बी. एस. येदियुरप्पा खुद को रैठा बंधु यानी किसानों के मित्र बताते हैं, जबकि कुमारस्वामी खुद को किसानों का नेता कहते हैं। इस मसले पर स्कूल प्रशासन का कहना है कि उनका मकसद किसी राजनीतिक दल या विचारधारा का प्रचार करना नहीं था।
8th std question paper (Carmel School, R R Nagar, Bangalore) has one social question.
Who is farmers’ friend? Answers:
1) Kumaraswamy
2) Earthworm
3) Yeddyurappa pic.twitter.com/DNOHduQA5V— Narayana Prasad (@NprasadIndia) March 27, 2019
बता दें कि कर्नाटक चुनाव में जेडीएस के एचडी कुमारस्वामी और भाजपा के बीएस येदियुरप्पा खुद को किसानों को चिंतक बताते हुए अपनी छवि किसना मददगार वाली बताई थी। चुनाव के दौरान बीजेपी सबसे बड़ी पार्टी के तौर पर उभरी थी लेकिन कांग्रेस और जेडीएस ने मिलकर सरकार बना ली थी।