बेंगलुरु में फैक्ट्री मालिक पर 24 साल के कर्मचारी को बैट से पीट-पीटकर हत्या करने का आरोप है। मृतक केरल का रहने वाला था और मैन्युफैक्चरिंग यूनिट में काम करता था। रिपोर्ट के अनुसार, जब मालिक ने जब शख्स को येलहंका में अपने घर पर अपनी 19 साल की बेटी के साथ पाया तो उसने अपना आपा खो दिया। जानकारी मिली है कि मृतक मालिक की बेटी से प्यार करता था।
पुलिस ने बताया कि केरल के पलक्कड़ जिले के रहने वाले किरण पर कथित तौर पर क्रिकेट बैट और लोहे के पाइप से हमला किया गया था। मामले में तमिलनाडु के रहने वाले 45 साल के आनंदराज को गिरफ्तार किया है, जो स्वीट कॉर्न बनाने की मशीनें और गाड़ियां बनाने वाली मैन्युफैक्चरिंग यूनिट चलाता है।
पत्नी को कुर्सी से बांधकर लगा दी आग, 2015 में की थी लव मैरिज, दो दिन पहले ही हिसार से लौटा था कन्नौज
पुलिस के अनुसार, आनंदराज की बेटी पड़ोस के शहर में प्री-यूनिवर्सिटी कोर्स (PUC) कर रही है और छुट्टियों में घर आई हुई थी, आरोपी पिता को हाल में ही पता चला कि वह केरल के रहने वाले किरण के साथ रिलेशनशिप में थी।
मंगलवार को आनंदराज और उनकी पत्नी कथित तौर पर सुबह घर से निकले थे। बाहर जाने से पहले उन्होंने अपनी बेटी से कहा था कि वे दिन भर बाहर रहेंगे। हालांकि, कुछ घंटों बाद दंपत्ति लौटे तो कथित तौर पर किरण को अपने घर के एक कमरे में बेटी के साथ पाया।
आरोप है कि आनंदराज ने अपनी बेटी को चिक्काबल्लापुर में एक रिश्तेदार के घर भेज दिया और फिर किरण पर हमला किया, जिससे उसे कई चोटें आईं और वह गिर गया। बाद में आनंदराज उसे पास के एक अस्पताल ले गया, जहां डॉक्टरों ने उसे ‘मृत’ घोषित कर दिया। पुलिस ने बताया कि किरण पिछले कुछ सालों से अपने भाई के साथ नॉर्थ बेंगलुरु की यूनिट में काम कर रहा था।
पंचकूला में छह साल की बच्ची पर हमला करने वाले बच्चे को मिली जमानत
डिप्टी कमिश्नर ऑफ़ पुलिस (नॉर्थ ईस्ट डिवीज़न) जीके मिथुन कुमार ने गिरफ़्तारी की पुष्टि की और कहा कि शुरुआती जांच से पता चलता है कि हत्या जानबूझकर की गई थी। उन्होंने कहा, “आनंदराज ने उन्हें एक साथ पकड़ा और जानबूझकर किरण की हत्या की। हम यह भी जांच कर रहे हैं कि क्या अपराध के दौरान और लोग भी मौजूद थे।”
किरण के कज़िन प्रसाद ने मीडिया से कहा कि आनंदराज ने मर्डर का प्लान बनाया था और किरण के भाई को इस हफ़्ते की शुरुआत में डिलीवरी असाइनमेंट पर उत्तर प्रदेश भेजा था ताकि यह पक्का हो सके कि हमले के दौरान वह मौजूद न रहे। येलहंका पुलिस ने आनंदराज के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है, आगे की जांच चल रही है।
यह भी पढ़ें-फ्लाइट में पति के बगल वाली सीट नहीं मिली तो लगातार 3 घंटे तक रोई पत्नी, Video की पूरी कहानी
फ्लाइट में एक महिला ने उनसे उनकी आइल सीट पास वाली सीट छोड़ने के लिए कहा। महिला चाहती थी कि वह अपनी सीट बदल लें, ताकि वह लंबी यात्रा के दौरान अपने पति के बगल में बैठ सके। हार्वे ने सीट बदलने से इनकार कर दिया। हार्वे ने वीडियो कैप्शन में बताया है कि सीट बदलने से इनकार करने के बाद महिला करीब तीन घंटे तक रोती रही। और अधिक पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें-
