ताज़ा खबर
 

छत्तीसगढ़: भालू ने ली दो लोगों की जान, कई लोगों को किया घायल

छत्तीसगढ़ के कोरिया वनमंडल से भालू के आतंक मचाने का मामला सामने आया है, जहां एक भालू ने दो लोगों को मार दिया।

Bear, Bear Attack, Korea, Chhattisgarh, Forest, Attack on villegers,छत्तीसगढ़ के कोरिया वनमंडल से भालू के आतंक मचाने का मामला सामने आया है। (फोटो-राजेश चौरसिया)

छत्तीसगढ़ के कोरिया वनमंडल से भालू के आतंक मचाने का मामला सामने आया है, जहां एक भालू ने दो लोगों को मार दिया। भालू के हमले से एक नागरिक समेत पुलिस के तीन जवान भी गंभीर रुप से घायल हो गए हैं। बताया जा रहा है कि यह भालू एक आदमी और एक औरत को जंगल में ले गया था और इस दौरान बीच बचाव करने आए लोगों को भी भालू ने घायल कर दिया। भालू के आतंक की जानकारी मिलते ही वन विभाग की टीम और पुलिस मौके पर पहुंची जहां उन्होंने भालू को पकड़ने का काम शुरू कर दिया है और घायलों को अस्पताल रैफर किया गया है। हालांकि अभी तक भालू को पकड़ा नहीं जा सका है।

भालू के इस आंतक को लेकर वन विभाग के उप प्रभागीय अधिकारी ने कहा है कि भालू आदमखोर हो चुका है और काबू से बाहर है। साथ ही उन्होंने ये भी बताया कि भालू को मारने के लिए बिलासपुर से टीम को बुलाया गया है और टीम आने के बाद भालू को मार दिया जाएगा।  बता दें कि कोरिया में ऐसा मामला पहली बार सामने नहीं आया है इससे पहले भी कोरिया में भालू के हमले की खबरें आई हैं। हाल ही में भालू ने कोटाडोल में एक 65 साल के ग्रामीण पर हमला कर गंभीर रुप से घायल कर दिया था, जिसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

(यह खबर, तस्वीरें और वीडियो हमें राजेश चौरसिया के सौजन्य से मिली हैं।)

Bear, Bear Attack, Korea, Chhattisgarh, Forest, Attack on villegers भालू के हमले से घायल लोगों को जब अस्पताल ले जाया जा रहा था तो वहां खड़े लोग घायल शख्स की तस्वीरें ले रहे थे। (फोटो-राजेश चौरसिया) Bear, Bear Attack, Korea, Chhattisgarh, Forest, Attack on villegers भालू के हमले से घायल लोगों को अस्पताल रैफर किया गया है। (फोटो-राजेश चौरसिया)

Hindi News के लिए हमारे साथ फेसबुक, ट्विटर, लिंक्डइन, टेलीग्राम पर जुड़ें और डाउनलोड करें Hindi News AppOnline game में रुचि है तो यहां क्‍लिक कर सकते हैं।

Next Stories
1 पीडीपी सांसद ने कहा- IS के ग्लोबल वार का हिस्सा बन सकती है कश्मीरी में बढ़ती धार्मिक कट्टरता
2 अभिनव बिंद्रा की अगुवाई में बनेगी कमेटी, रियो में खराब प्रदर्शन की होगी समीक्षा
3 दूरसंचार विभाग ने ‘ट्विटर सेवा’ पर 1800 से ज्यादा शिकायतें निपटार्इंं
ये पढ़ा क्या?
X