बिहार के बांकीपुर में विधानसभा उपचुनाव होना है। हालांकि उससे पहले आरजेडी को एक और बड़ा झटका लगा है। कुछ दिन पहले ही आरजेडी के राष्ट्रीय प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने पार्टी का दामन छोड़ बीजेपी ज्वाइन कर ली थी। वहीं अब आरजेडी के वरिष्ठ नेता और लालू प्रसाद यादव के करीबी रहे अर्जुन राय ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। अर्जुन राय पूर्व मंत्री भी रह चुके हैं और सीतामढ़ी के पूर्व सांसद भी रह चुके हैं। उन्होंने कहा कि अब वह बीजेपी की सदस्यता ग्रहण करेंगे।

आरजेडी में अब घुटन महसूस हो रही- अर्जुन राय

पार्टी नेतृत्व पर आरोप लगाते हुए अर्जुन राय ने कहा कि आरजेडी में अब उन्हें घुटन महसूस हो रहा था। उन्होंने कहा कि आरजेडी अब अपनी मूल विचारधारा और सिद्धांतों से दूर हो गई है, जिसके आधार पर लालू यादव ने इसे खड़ा किया था। अर्जुन राय ने कहा कि पार्टी का मौजूदा नेतृत्व पार्टी को दिशा देने में सफल रहा है और पार्टी अब लालू यादव की नीतियों पर नहीं चल रही है, जिसकी कभी पहचान थी।

अर्जुन राय ने कहा कि उनका फैसला किसी की व्यक्तिगत नाराजगी नहीं बल्कि राजनीतिक सोच और विचारधारा का मामला है। उन्होंने कहा कि आरजेडी में पहले जैसी कार्यशाली नहीं रही है, ऐसे में उन्होंने खुद को आरजेडी से अलग करने का निर्णय लिया है।

अर्जुन राय ने कहा कि वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और बीजेपी की नीतियों से प्रभावित हैं। उन्होंने कहा कि वह भाजपा के साथ मिलकर देश और राज्य के विकास के लिए काम करना चाहते हैं। सोमवार को अर्जुन राय बीजेपी की सदस्यता ग्रहण करेंगे।

मृत्युंजय तिवारी ने भी दिया है इस्तीफा

बता दें कि इससे पहले मृत्युंजय तिवारी ने 16 जुलाई को राजद के प्रदेश अध्यक्ष मंगनी लाल मंडल को अपना इस्तीफा सौंप दिया था। पार्टी के कई वरिष्ठ नेताओं ने उन्हें मनाने और निर्णय बदलने की कोशिश की, लेकिन बात नहीं बन सकी। अंततः उन्होंने भाजपा में शामिल होने का फैसला कर लिया।

यह भी पढ़ें- ‘केसी सिन्हा तो सिर्फ झांकी है, जमानत…’, पटना में टोपी और गमछा के साथ लगा प्रशांत किशोर का पोस्टर

पोस्टर के नीचे सौजन्य: ‘बांकीपुर की जनता’ लिखा है। प्रशांत किशोर को पोस्टर में टोपी और गमछा पहने हुए दिखाया गया है। इस पोस्टर के सामने आने के बाद राजनीतिक हलकों में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं। पढ़ें पूरी खबर।