बेंगलुरु से सनसनीखेज खबर सामने आ रही है, यहां एक पिता अपनी दो बेटियों के साथ 5 सितारा होटल में गए और अगले दिन दोनों बच्चियों की लाश बरामद हुई। वहीं शख्स भी फर्श पर बेहोश अवस्था में मिले, कमरे में हाथ से लिखा एक नोट बरामाद हुआ है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है, शुरुआती जानकारी के अनुसार हम आपको पूरी घटना के बारे में बता रहे हैं।

दरअसल, बेंगलुरु की यह घटना सोमवार दोपहर को तब सामने आई है जब केम्पेगौड़ा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के पास एक फाइव-स्टार होटल के कर्मचारियों ने एक कमरे में भयानक मंज़र देखा। वहां एक 10 साल की बच्ची और उसकी 5 साल की बहन की लाशें मिलीं। वहीं कमरे में उनके 35 साल के पिता एसजी इमरान भी थे। वे एक टैक्सी कंपनी में मैनेजर के तौर पर काम करते हैं। वे ज़मीन पर ज़िंदा मगर बेहोशी की हालत में मिले।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, उनके गले पर चोट के निशान थे, इसके बाद होटल के कर्मचारियों ने उन्हें पास के अस्पताल में भर्ती कराया। जहां अब उनकी हालत स्थिर है। शुरुआती जांच के अनुसार, कथित तौर पर इमरान को शक था कि उसकी पत्नी उसे धोखा दे रही है। इसके बाद वह एक फाइव-स्टार होटल में गया और अपनी दो बेटियों की हत्या कर दी।

आरोप: खाना खाकर छत पर टहल रही छात्रा के साथ गार्ड ने किया रेप, 4 दिन पहले ही आया था नौकरी पर

बेंगलुरु मर्डर: अब तक क्या जानकारी सामने आई है?

होटल के कमरे में लाशें मिलने के बाद होटल की सिक्योरिटी ने पुलिस को सूचना दी। हालांकि अभी घटना क्रम साफ़ नहीं है, लेकिन होटल ने पुष्टि की है कि इमरान और उनके बच्चे सोमवार शाम 7 बजे होटल में आए थे, उन्हें सोमवार दोपहर तक चेक-आउट करना था। शाम 4.30 बजे जब उन्होंने चेक-आउट नहीं किया, तो होटल की सिक्योरिटी ने कमरा खोला।

इसके बाद पुलिस को बुलाया गया, उन्हें इमरान का लिखा एक सुसाइड नोट मिला, जिसमें उन्होंने अपनी पत्नी पर बेवफाई का आरोप लगाया था। पुलिस का कहना है कि नोट से संकेत मिलता है कि इमरान ने अपनी बेटी की हत्या की और फिर खुदकुशी करने की कोशिश की, हालांकि इस बात की अभी तक पुष्टि नहीं हुई है। जांच के तहत पुलिस होटल के कॉरिडोर के CCTV फुटेज की जांच कर रही है। इस जांच में दोनों बच्चों के शवों की पोस्टमार्टम रिपोर्ट भी शामिल होगी, फिलहाल मामले में जांच जारी है।

दिल्ली में पिता ने प्रेग्नेंट बेटी की हत्या कर चंबल नदी में फेंका, क्यों छुए पैर?

यह भी पढ़ें- ‘अगर वह मेरी नहीं हो सकती, तो मैं उसे तुम्हारा भी नहीं होने दूंगा’, फरीदाबाद में टीचर की हत्या; दो महीने पहले रची साजिश- पूरी कहानी

फरीदाबाद के एक प्राइवेट स्कूल में शिक्षिका की हत्या मामले में पुलिस ने खुलासा किया है। पुलिस ने बताया कि 21 साल के आरोपी अमित ने करीब दो महीने पहले ही इस वारदात की साजिश रच ली थी और इस घटना को अंजाम देने के लिए खासकर नया चाकू भी खरीदा था। पुलिस पूछताछ में सामने आया है कि आरोपी काफी समय से संध्या शर्मा (28) पर हमला करने के अवसर की तलाश में था। और अधिक पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…