समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खान और उनके बेटे अब्दुल्ला आजम को डबल पैन कार्ड मामले में इलाहाबाद हाईकोर्ट से राहत मिल गई है।गुरुवार को हाईकोर्ट ने दोनों की जमानत याचिका पर अहम फैसला सुनाते हुए दोनों की 10 साल की सजा को निलंबित कर दिया और दोनों की जमानत मंजूर कर ली। हालांकि कोर्ट ने दोषसिद्धि पर रोक लगाने से मना कर दिया है।

हाईकोर्ट के इस फैसले के बाद अब्दुल्ला आजम तो जेल से बाहर आ जाएंगे, लेकिन आजम खान के जेल से बाहर आने पर अभी पेंच फंसा है क्योंकि आजम खान के खिलाफ अभी दो और मामले पेंडिंग हैं जिसमें पुलिस ने वारंट नहीं लिया है। इसमें एक केस ईडी और दूसरा विजिलेंस का है। माना जा रहा कि अगर इन मामलों में वारंट-बी नहीं लिया जाता तो आजम खान बाहर आ सकते हैं।

निचली अदालत ने इस मामले में सुनाई थी सजा

आजम और अब्दुल्ला के खिलाफ डबल पैन कार्ड केस इस आरोप से जुड़ा है कि अब्दुल्ला आजम के पास अलग-अलग जन्मतिथि वाले दो PAN कार्ड थे और उनका इस्तेमाल चुनावी पात्रता से जुड़े दस्तावेजों में किया गया था। इस मामले में निचली अदालत ने पहले ही दोनों को सजा सुना दी थी। दोनों ने इलाहाबाद हाईकोर्ट से राहत मांगते हुए जमानत याचिका दायर की थी।

क्या है पूरा मामला?

अभियोजन पक्ष के मुताबिक, अब्दुल्ला आजम खान के एक PAN कार्ड में जन्मतिथि 1 जनवरी 1993 दर्ज थी, जबकि दूसरे में 30 सितंबर 1990 थी। पहली जन्मतिथि अब्दुल्ला के स्कूल रिकॉर्ड से मेल खाती है जबकि दूसरी जन्मतिथि वाले PAN कार्ड का इस्तेमाल 2017 के विधानसभा चुनाव में नामांकन के दौरान किया गया।

अब्दुल्ला पर यह आरोप हैं कि जन्मतिथि में इन बदलावों की वजह से उनकी उम्र में 3 साल का अंतर था और दूसरे पैन कार्ड का इस्तेमाल उन्होंने लड़ने की उम्र संबंधी पात्रता के लिए किया था। आजम खान पर बेटे के लिए कथित फर्जी दस्तावेज तैयार कराने की साजिश में शामिल होने का आरोप लगा।

यूपी सरकार ने की थी उम्रकैद की मांग

बता दें कि इस मामले में आजम और अब्दुल्ला ने हाईकोर्ट से उनकी सजा को रद्द किए जाने की मां और अंतरिम जमानत देने की मांग की थी तो वहीं यूपी सरकार ने दोनों की सजा बढ़ाकर उम्रकैद करने की मांग की थी। निचली अदालत ने आजम को 10 साल और अब्दुल्ला को 7.5 साल की सजा मिली थी। दोनों की जमानत याचिका पर 15 अक्टूबर को हाईकोर्ट ने फैसला सुरक्षित रख लिया था।

यह भी पढ़ें: अखिलेश-आजम की जेल में मुलाकात के क्या हैं मायने? समझिए सपा कैसे कर रही ओवैसी फैक्टर को कमजोर करने की कोशिश

यूपी, बिहार कर्नाटक और महाराष्ट्र में की कुल 28 सीटों पर हुए एमएलसी चुनाव के नतीजों के बाद सियासी बयानबाजियों का दौर जारी है। तमिलनाडु की सियासत में भी एमएलसी चुनाव के नतीजों का जिक्र हो रहा है। इन चुनावों में कांग्रेस की हार को लेकर DMK के प्रवक्ता टी.के.एस. एलंगोवन ने आत्मचिंतन करने की सलाह दी है। उन्होंने कहा है कि कांग्रेस इस चुनाव में अपनी कमजोर रणनीति और नेतृत्व की कमियों के कारण हारी है। यहां पढ़ें पूरी खबर…