scorecardresearch

अयोध्या में शुरू हुई राम रसोई, रामलला के भक्तों को रोजाना मिलेगा मुफ्त में भोजन; गोविंद भोग व कतरनी चावल

राम रसोई में प्रति दिन सुबह 11.30 बजे से भक्तों को प्रसाद के रूप में मुफ्त भोजन दिया जाएगा। इसको बिहार और दक्षिण भारत के रसोइए तैयार कर रहे हैं।

अयोध्या
राम मंदिर के महंत सत्येंद्र दास (फोटो सोर्स – ANI)

अयोध्या में रामलला के भक्तों के लिए राम रसोई शुरू की गई है। यहां भक्तों को प्रतिदिन मुफ्त में भोजन मिलेगा। रविवार को इसका वैदिक मंत्रों के साथ मुख्य पुजारी सत्येंद्र दास ने उद्घाटन किया। रामलला मंदिर के मुख्य मंदिर के बगल अमांवा मंदिर में शुरू हुई इस रसोई में भक्तों को गोविंद भोग और कतरनी चावल का प्रसाद भी दिया जा रहा है।

बिहार और दक्षिण भारत के रसोइए बनाएंगे भोजन : इसकी व्यवस्था महावीर मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष किशोर कुणाल कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि राम रसोई में प्रति दिन सुबह 11.30 बजे से भक्तों को प्रसाद के रूप में मुफ्त भोजन दिया जाएगा। इसको बिहार और दक्षिण भारत के रसोइए तैयार कर रहे हैं। इसके लिए बिहार के कैमूर मोकरी गांव का चावल मंगाया गया है। इसका उपयोग रामलला के भोग में भी होगा। मंदिर के पुजारी सत्येंद्र दास ने इसके लिए सहमति दे दी है।

Hindi News Today, 02 December 2019 LIVE Updates: देश की बड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करें

नियमित भंडारा कराने के लिए कई लोग कर रहे सहयोग : अयोध्या में राम मंदिर पर सुप्रीम कोर्ट का फैसला आने के बाद वहां पर मंदिर निर्माण कराए जाने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। इसके साथ ही वहां पर धार्मिक गतिविधियां और दान-भंडारा भी तेज हो गया है। मंदिर निर्माण के लिए कई लोगों ने सहयोग राशि और अन्य चीजें भी दी हैं। इसी तरह कई लोग वहां नियमित भंडारा आयोजित कराने के लिए भी आगे आए हैं।

हाल ही में राम मंदिर पर आया था फैसला :  गौरतलब है कि पिछले महीने सुप्रीम कोर्ट ने वर्षों से चल रहे विवाद का अंत करते हुए अयोध्या में राम मंदिर निर्माण पर अपना फैसला सुनाया है। हालांकि कुछ मुस्लिम संगठन फैसले से असहमति जताते हुए इसके खिलाफ अपील करने की बात कही है। हालांकि केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा कि पुनर्विचार याचिका की बात करने वाले बिखराव और टकराव का माहौल पैदा करने की कोशिश में हैं।

पढें राज्य (Rajya News) खबरें, ताजा हिंदी समाचार (Latest Hindi News)के लिए डाउनलोड करें Hindi News App.

First published on: 02-12-2019 at 13:33 IST
अपडेट