Gujarat Assembly Election 2022: गुजरात विधानसभा (Gujarat Assembly election) चुनाव में वोटिंग से ठीक पहले नवसारी जिले (Vansda constituency) की वांसदा सीट से बीजेपी प्रत्याशी पीयूष पटेल (Piyush Patel) पर अज्ञात लोगों ने हमला कर दिया है। जानकारी में सामने आ रहा है कि हमले में भाजपा प्रत्याशी पीयूष पटेल घायल हो गए हैं। चुनाव प्रचार के दौरान पीयूष पटेल वांसदा सीट (Vansda) के झारी गांव (Jhari village) में थे।
कांग्रेस पर लग रहा है आरोप
भाजपा के उम्मीदवार अपने प्रचार अभियान में वांसदा सीट (Vansda) के झारी गांव (Jhari village) पहुंचे थे। उनके कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया है कि चुनाव में हार की बोखलाहट से कांग्रेस उम्मीदवार अनंत पटेल के समर्थकों ने उनपर हमला करवाया है। हमले के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं ने वंसदा थाने में मामला दर्ज कराया है। इस दौरान पीयूष पटेल के समर्थकों कांग्रेस पार्टी और अनंत पटेल के खिलाफ नारेबाजी करते दिखाई दिए। वंसदा गुजरात के नवसारी जिले का हिस्सा है और अनुसूचित जनजाति के उम्मीदवारों के लिए आरक्षित है।
क्या है वांसदा सीट (Vansda) के समीकरण
गुजरात की वांसदा (Vansda) विधानसभा में एक मजबूत लड़ाई देखने को मिल रही है। यहां कांग्रेस ने आदिवासी नेता अनंत पटेल को मैदान में उतारा है। वहीं उनके सामने भाजपा से पीयूष पटेलचुनावी मैदान हैं। आम आदमी पार्टी ने डॉक्टर पंकज पटेल को उम्मीदवार बनाया है। 2017 में कांग्रेस ने 19000 वोटों से यह सीट जीती थी। यहां पर अनंत पटेल लोकप्रिय नजर आ रहे हैं।
जिन्होंने कभी तापी लिंक प्रोजेक्ट, भारत माला प्रोजेक्ट में आदिवासियों के लिए आंदोलन किया और कुछ समय के लिए सरकार ने इन प्रोजेक्टों को रोका है। आदिवासी मुद्दों पर मुखरता से लड़ने के लिए। उनके पक्ष में आदिवासी वोटों के बड़े हिस्से का जाना तय माना जा रहा है।
यह एक ऐसी सीट है जिसे कांग्रेस के लिए मजबूत सीट माना जाता है। लेकिन भाजपा इस सीट पर लगातार चुनावी अभियानों के जरिए सक्रिय दिखाई दे रही है। भाजपा प्रत्याशी अलग-अलग गांवों में पहुंच कर प्रचार करते दिख रहे हैं।
.