ASP Anuj Choudhary On Atiq Ahmed: उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में एसपी ग्रामीण अनुज चौधरी ने ‘ धुरंधर 2 ‘ फिल्म देखी। उन्होंने इसमें दिखाए गए माफिया अतीक अहमद के किरदार और फिल्म के विरोध पर अपना रिएक्शन दिया है। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि अपराधी को अपराधी की तरह ही दिखाया जाना चाहिए। उनके अनुसार, अतीक अहमद कोई शरीफ व्यक्ति नहीं था, बल्कि एक कुख्यात और मोस्ट वांटेड अपराधी था।

मीडिया से बातचीत में एएसपी अनुज चौधरी ने कहा, “क्या अतीक अहमद कोई राष्ट्रभक्त या राष्ट्रप्रेमी था। वो एक अपराधी था। पुलिस की जांच में भी यह बात सामने आ चुकी है। उसने जो कुछ भी कबूला है उसको उसी तरह से दिखाया गया है। वो एक अपराधी भी था और देशद्रोही भी था। वो यही दिखा सकते थे और इससे बेहतर क्या दिखा सकते थे। अगर कोई इसका विरोध कर रहा है तो उसे सोचना चाहिए कि वो विरोध क्यों कर रहा है।”

अनुज चौधरी ने फिल्म की तारीफ की

अनुज चौधरी ने लोगों से अपील करते हुए कहा, “ये फिल्म जो सच्चा देशभक्त होगा और देशप्रेमी होगा, अपने देश से प्यार करता होगा उन सब के लिए यह फिल्म है और उन सभी को ये फिल्म देखनी चाहिए। इस फिल्म में किसी जाति और धर्म विशेष के लिए कुछ भी नहीं है। सिर्फ ये दो देशों की कहानी है जो अपने देशों के लिए प्रयास करते हैं। हमारे देश के जो जवान हैं वो अपने देश के लिए प्रयास करते हैं। अपने देश की बेहतरी के लिए प्रयास करते हैं।”

ये भी पढे़ं : ‘धुरंधर 2’ में आधी म्यूट गालियों पर दीपक तिजोरी ने उठाये सवाल

एएसपी अनुज चौधरी कौन हैं?

15 जुलाई 1978 को जन्मे, वे उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले के रहने वाले हैं। उन्होंने 2001 में यूपी पुलिस में सब-इंस्पेक्टर के रूप में कार्यभार संभाला और धीरे-धीरे सर्कल ऑफिसर के पद तक पहुंचे। उन्होंने मेरठ स्थित चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन की डिग्री हासिल की। उन्होंने रामपुर और संभल जैसे जिलों में उच्च पदों पर अपनी सेवाएं दी हैं।

उन्हें 2003 में इंस्पेक्टर और बाद में 2012 में एएसपी के पद पर पदोन्नत किया गया। एएसपी के पद पर पदोन्नत होने से पहले, वे संभल में सर्किल अधिकारी (सीओ) के पद पर थे। अगस्त 2025 में, उन्हें सीओ से एएसपी के पद पर पदोन्नत किया गया। वे खेल कोटा के माध्यम से एएसपी का पद प्राप्त करने वाले उत्तर प्रदेश के पहले पुलिस अधिकारी के रूप में जाने जाते हैं। चौधरी वर्तमान में फरीदाबाद के एएसपी के पद पर तैनात हैं।

‘धुरंधर: द रिवेंज’ बनी सबसे तेज 1000 करोड़ कमाने वाली भारतीय फिल्म

रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर 2’ बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई कर रही है। आदित्य धर के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने 1088 करोड़ का ग्लोबल कलेक्शन कर लिया है। सिर्फ 7 दिनों के अंदर ये रिकॉर्ड किसी भी भारतीय फिल्म के लिए अब तक का सबसे तेज रिकॉर्ड है। पढ़ें पूरी खबर….