टि्वटर पर फॉलो करने के लिए केजरीवाल ने मोदी को कहा ‘शुक्रिया’
केजरीवाल ने ट्वीट किया, ‘‘मुझे फॉलो करने के लिए नरेंद्र मोदी जी आपका धन्यवाद। होली की शुभकामनाएं। आज गिले शिकवे भूलने का दिन है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने टि्वटर ट्विटर पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को फॉलो करना शुरू कर दिया है। इस पर केजरीवाल ने उनका शुक्रिया अदा किया और उम्मीद जताई कि केंद्र और उनकी सरकार के बीच बेहतर सहयोग स्थापित हो सकेगा। गुरुवार (24 मार्च) को पहले केजरीवाल और उप मुख्यमंत्री ने टि्वटर के माध्यम से प्रधानमंत्री को होली की शुभकामनाएं दी थीं जिसके बाद मोदी ने केजरीवाल को फॉलो करना शुरू कर दिया।
इस पर केजरीवाल ने ट्वीट किया, ‘‘मुझे फॉलो करने के लिए नरेंद्र मोदी जी आपका धन्यवाद। होली की शुभकामनाएं। आज गिले शिकवे भूलने का दिन है। उम्मीद करता हूं कि केंद्र और दिल्ली के बीच भविष्य में बेहतर समन्वय होगा।’’ वैसे केजरीवाल के अलावा पीएम मोदी ने होली के दिन कई और नेताओं को भी फॉलो करना शुरू कर दिया। इनमें कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी, जम्मू कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता दिग्विजय सिंह, लालू यादव, उनके पुत्र तेजस्वी यादव, यूपी सीएम अखिलेश यादव, सीताराम येचुरी, बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, मुख्यमंत्री ममता बनर्जी समेत 100 से ज्यादा शख्सियत शामिल हैं। होली के दिन प्रधानमंत्री मोदी की फॉलो लिस्ट में शुमार देखा गया। इनमें कई सांसद भी हैं।
Hindi News से जुड़े अपडेट और व्यूज लगातार हासिल करने के लिए हमारे साथ फेसबुक पेज और ट्विटर हैंडल के साथ गूगल प्लस पर जुड़ें और डाउनलोड करें Hindi News App