बिहार के चर्चित बाहुबली विधायक अनंत सिंह समय-समय पर सुर्खियों में छाए रहते हैं। पिछले दिनों पार्टी के हटकर एक एमएलसी उम्मीदवार का उनका समर्थन चर्चा में था, इसके बाद उनको पार्टी से निष्कासित भी कर दिया गया। वहीं अब एक बार अनंत सिंह फिर चर्चा में हैं लेकिन इस बार वह घुड़दौड़ प्रतियोगिता के कारण सुर्खियों में छाए हुए हैं।
मोकामा से विधायक अनंत सिंह को विधानसभा से नोटिस भी आ चुका है, लेकिन वह अपनी बेटी की शादी में बिजी दिख रहे हैं। उन्होंने एक्स पर एक पोस्ट कर जानकारी दी है कि अपने बेटी के विवाह समारोह को खास बनाने क लिए घुड़दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। यह विवाह 25 नवंबर को अनंत सिंह के पैतृक गांव से होगा।
कहां होगा आयोजन?
इस घुड़दौड़ का आयोजन अनंत सिंह के पैतृक गांव नदवां में किया जाएगा। इस घुड़दौड़ प्रतियोगिता में विजेता को इनाम भी दिए जाएंगे। दौड़ में प्रथम आने वाले को थार, दूसरे नंबर के विजेता को बाइक और तीसरे नंबर के विजेता को स्कूटर मिलेगा।
अनंत सिंह ने इस प्रतियोगिता की जानकारी अपने एक्स हैंडल पर भी शेयर की है। उन्होंने लिखा, हमारी छोटी बेटी के विवाह के अवसर पर बाढ़ जिले के अपने पैतृक गांव नदवां में एक भव्य घुड़दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। इस रोमांचक प्रतियोगिता में देश के कोने-कोने से नामी व चर्चित घोड़े अपनी रफ्तार, कौशल और दमखम दिखाएंगे।
10 बीघे में की गई व्यवस्था
मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा कि शादी समारोह के लिए करीब 10 बीघा में विशाल टेंट, पंडाल लगवाया जाएगा। साथ ही समारोह में भव्य सजावट के लिए विदेशों से विशेष फूल भी मंगवाए जाएंगे। विवाह में बड़ी संख्या में वीआईपी अतिथियों के संभावना को देखते हुए भव्य तैयारी की जा रही है।
सोनू सूद जैसे दिग्गज कलाकार देंगे प्रस्तुति
जानकारी के मुताबिक, बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद, भोजपुरी एक्टर पवन सिंह, बॉलीवुड सिंगर उदित नारायण, भोजपुरी गायक गुंजन सिंह समेत कई भोजपुरी कलाकार अपनी प्रस्तुति देंगे।
यह भी पढ़ें: ‘वो जीत गए, हम हार गए’, ‘अनुज’ की पराजय पर अनंत सिंह बोले- पार्टी से कोई नाराजगी नहीं
बिहार विधान परिषद चुनाव में पटना की स्नातक सीट से जदयू के उम्मीदवार नीरज सिंह ने जीत हासिल की है। अब केवल उनकी जीत का औपचारिक ऐलान होना बाकी है। नीरज कुमार ने अपनी जीत के लिए पार्टी प्रमुख नीतीश कुमार और निशांत कुमार का शुक्रिया अदा किया और अपनी जीत का श्रेय कार्यकर्ताओं को दिया। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
