इलाहाबाद हाईकोर्ट ने शुक्रवार को माफिया और पूर्व सांसद दिवंगत अतीक अहमद के सबसे छोटे बेटे अबान अहमद के जनाजे में शामिल होने के लिए उसके दो भाइयों को पैरोल पर जमानत मिल गई। अली अहमद झांसी जेल में बंद है और उमर अहमद लखनऊ जेल में कैद है। अतीक की बहन ने दोनों भाइयों को जनाजे में शामिल होने के लिए हाईकोर्ट में अर्जी दी थी।
दोनों के प्रयागराज पहुंचने के बाद शनिवार सुबह अबान का शव को कसारी मसारी कब्रिस्तान में सुपुर्द-ए-खाक किया जाएगा। जस्टिस अजय भनोट और जस्टिस दिवेश चंद्र सामंत ने अतीक अहमद की बहन परवीन कुरैशी की याचिका पर सुनवाई करते हुए उमर और अहमद को अबान के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए पैरोल दी।
कोर्ट ने पूछा- कब है अंतिम संस्कार
सुनवाई के दौरान इलाहाबाद हाईकोर्ट ने पूछा कि अंतिम संस्कार कब होगा, इस पर परवीन कुरैशी ने बताया कि शनिवार सुबह शव को दफनाया जाएगा।
सड़क हादसे में हुई मौत
अबान गुरुवार को अपने चार दोस्तों के साथ अपने भाई अली अहमद से मुलाकात करने झांसी जेल जा रहा था तभी उसकी गाड़ी का एक्सीडेंट हो गया और उसकी मौत सड़क हादसे में हो गई थी, एक्सीडेंट के दौरान उसके साथ उसके दोस्त सोनू की मौत हो गयी थी, जबकि कार सवार 3 अन्य घायल हो गये थे जिन्हें कल रात झांसी से लाकर प्रयागराज में भर्ती कराया गया।
बुआ के घर पहुंचा शव
पुलिस ने बताया कि शुक्रवार सुबह शव हटवा गांव स्थित उनकी बुआ परवीन कुरैशी के घर लाया गया। इसके अलावा, अबान की कब्र भी अतीक की कब्र के पास तैयार की गई है। इसी कब्रिस्तान में अतीक के भाई अशरफ और बेटे असद की भी कब्र है।
परिजन अबान और उनके एक साथी का शव देर रात प्रयागराज के लिए रवाना हुए थे और शुक्रवार सुबह यहां पहुंचे हैं। झांसी में गुरुवार की सुबह हुई दुर्घटना की सूचना मिलने के बाद अतीक के बेटे अजहम और अन्य घायलों के परिजन देर शाम झांसी पहुंचे थे। इसके बाद शवों का पोस्टमार्टम हुआ।
बेकाबू होकर पलटी थी कार
अबान अहमद अपने कुछ दोस्तों के साथ झांसी जेल में बंद भाई अली अहमद से मिलने जा रहा था, तभी पुंछ थाना क्षेत्र में झांसी-कानपुर हाईवे पर उसकी तेज रफ्तार एसयूवी ब्रेजा बेकाबू हो गई और एक डिवाइडर से टकराकर पलट गयी। इस हादसे में 21 वर्षीय अबान अहमद और उसके 25 वर्षीय दोस्त सोनू की मौत हो गई। इसके अलावा कार सवार आजम, मोहम्मद जावेद और उमर घायल हुए।
जानकारी दे दें कि अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ की 15 अप्रैल 2023 को प्रयागराज के एक अस्पताल के बाहर तीन लोगों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी।
यह भी पढ़ें: अतीक अहमद के बेटे अबान अहमद समेत दो की मौत, झांसी में डिवाइडर से टकराई कार, 3 अन्य घायल
माफिया अतीक अहमद के सबसे छोटे बेटे अबान अहमद की बुधवार को झांसी में हुए एक भीषण सड़क हादसे में मौत हो गई। हादसा झांसी के पूंछ थाना क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुआ जहां तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
