अयोध्या स्थित राम मंदिर में चढ़ावा चोरी का मामला सुर्खियों में है। इस मामले में एसआईटी ने अपनी रिपोर्ट भी सौंप दी और 8 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। श्री राम जन्मभूमि ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय और सदस्य अनिल मिश्रा का इस्तीफा भी हो गया है। इस बीच समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने अयोध्या के सनातन मान को फिर से स्थापित करने का संकल्प लिया है।

अखिलेश यादव ने X पर एक पोस्ट में कहा, “हम धर्मनिष्ठता और सत्यनिष्ठता के साथ ये संकल्प लेते हैं कि नई सरकार बनाकर ‘अयोध्या’ को एक ऐसी अनुपम-अनुकरणीय धार्मिक नगरी के रूप में विकसित करेंगे, जहां विश्व भर से आए श्रद्धालु सच्ची आध्यात्मिकता की अद्वितीय अनुभूति करेंगे। प्रभु के आशीर्वाद के साथ, हम अयोध्या के सनातन मान को आस्था-श्रद्धा, अखंड विश्वास और सच्ची भावना के ‘सियाराम-धाम’ के रूप में पुनर्स्थापित और पल्लवित करेंगे। इससे अयोध्यावासियों के भी परंपरागत गौरवभान और अधिकारों को पुन: स्थापित करेंगे।”

70 बार हुई राम मंदिर में चोरी

एसआईटी रिपोर्ट में राम मंदिर में चोरी को लेकर कई बड़े खुलासे हुए हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार एसआईटी ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि राम मंदिर में 70 बार चोरी हुई है, इसका खुलासा सीसीटीवी से हुआ है। इसको लेकर भी अखिलेश यादव ने बीजेपी पर निशाना साधा है।

अखिलेश यादव ने कहा, “हमने तो पहले ही कहा था कि CCTV का नाम ‘चढ़ावा-चोरी TV’ साबित होगा। जिन लोगों ने ‘17’ बार लूटा वो सैंकड़ों साल से इतिहास में बदनाम हैं, जिन्होंने केवल 40 दिन में ‘सत्तर’ बार लूटा वो तो इतिहास में इस महापाप के लिए ‘सात’ जन्मों के लिए काले अक्षरों में दर्ज़ हो जाएंगे। ये सोचा जाए जिन्होंने सात हफ़्ते में इतनी चोरी कर ली है। उन्होंने पिछले इतने सालों में कितना चुराया होगा, कितना आपस में बांटा होगा, कितना चुपके से छुपाया-दबाया होगा और कितना अपने मुखिया तक पहुंचाया होगा। अखंड निंदनीय!”

यह भी पढ़ें- राम मंदिर दान चोरी केस: आरोपियों के पास से 79.83 लाख रुपये बरामद

अयोध्या में आरोपियों से अब तक कुल मिलाकर ₹79,85,493 बरामद किए गए हैं। आरोपियों में से केवल एक सुभाष से कुछ भी बरामद नहीं हुआ, हालांकि वह साजिश में शामिल था। पढ़ें पूरी खबर