UP News: फतेहपुर में चाय की दुकान चलाने वाले आर्यन यादव लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। बीते कुछ समय पहले उत्तर प्रदेश के पूर्व सीएम और समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने उनकी दुकान पर जाकर चाय पी थी। ऐसे में अब उनका आरोप है कि अखिलेश यादव के चाय पीने के बाद से उनकी मुश्किलें बढ़ गई हैं। उन्हें लगातार परेशान किया जा रहा है। इन सब के बीच अब अखिलेश यादव ने आर्यन से मुलाकात कर उन्हें चाय बनाने के लिए नए बर्तन भेंट किए हैं।

रविवार को समाजवादी पार्टी कार्यालय में आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान आर्यन यादव और उनके पिता शेषमन यादव को थर्मस और पीतल के बर्तन भेंट किए गए। अखिलेश यादव ने कहा कि और बर्तन उपलब्ध कराए जाएंगे और परिवार को आश्वासन दिया कि अपमानित या परेशान महसूस करने वालों को पार्टी का समर्थन मिलेगा।

क्या था पूरा मामला?

अब पूरे मामले की बात करें तो अखिलेश यादव फतेहपुर में शेषमन यादव की दुकान पर फरवरी में चाय पीने के लिए रुके थे। इसके बाद उन्होंने उत्पीड़न का आरोप लगाया। उन्होंने आरोप लगाया कि चार दिन पहले जिला प्रशासन की एक टीम ने टेस्ट के लिए उनकी चाय के सैंपल इकट्ठे किए थे।

हालांकि, फूड डिपार्मेंट के अधिकारियों ने आरोपों का खंडन किया और कहा कि चाय की क्वालिटी के संबंध में एक शिकायत आईजीआरएस पोर्टल पर अपलोड किए जाने के बाद सैंपलिंग की गई थी। द इंडियन एक्सप्रेस से बात करते हुए शेषमान ने दावा किया कि फूड डिपार्मेंट की टीम ने उनसे चाय बनाने के लिए एल्युमिनियम के बर्तनों के इस्तेमाल के बारे में सवाल किया। उन्होंने पूछा, “जब मैंने उन्हें बताया कि हम सालों से बिना किसी आपत्ति के इनका इस्तेमाल कर रहे हैं, तो उन्होंने एक सैंपल लिया और चले गए। क्या आपने कभी सुना है कि चाय के सैंपल जांच के लिए लिए जाते हैं।”

35 साल से चाय की दुकान चला रहा शेषमान का परिवार

शेषमान ने बताया कि उनका परिवार पिछले 35 सालों से पहेरा चौकी पर चाय की दुकान चला रहा है। उन्होंने बताया कि फरवरी में जब अखिलेश अन्य लोगों के साथ गाड़ियों में आए, तब वे अपनी दुकान पर बैठे थे। चूंकि उन्हें लंबे समय तक खड़े रहने में दिक्कत होती है, इसलिए उन्होंने अपने 18 साल के बेटे आर्यन को सपा प्रमुख की सेवा करने और उन्हें चाय पिलाने के लिए भेज दिया।

उन्होंने दावा किया कि एसपी प्रमुख के उनकी दुकान पर चाय पीने के लिए रुकने के बाद से उत्पीड़न शुरू हुआ। उन्होंने कहा, “मैंने आज अपनी चाय की दुकान नहीं खोली है।” शुक्रवार को शेषमन ने यह भी दावा किया कि दुकान पर स्थानीय लोगों ने उन पर और उनके परिवार पर हमला किया। उनके दूसरे बेटे, दीपक यादव (24) ने आरोप लगाया, “उन्होंने मेरे और मेरे परिवार के साथ दुर्व्यवहार किया और दुकान में कैश बॉक्स में रखे 7000 रुपये लेकर फरार हो गए।”

फतेहपुर पुलिस ने इस घटना के संबंध में एक अन्य समुदाय से ताल्लुक रखने वाले एक ही परिवार के चार सदस्यों के खिलाफ मारपीट और संबंधित अपराधों के आरोप में मामला दर्ज किया है।

सास बहु कमेंट पर स्मृति ईरानी का अखिलेश को चैलेंज

समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी पर निशाना साधा था। उन्होंने बिना नाम लिए संसद में महिला आरक्षण बिल पर चर्चा के दौरान ‘सास-बहू’ सीरियल को लेकर तंज कसा था। पढ़ें पूरी खबर…