महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री रहे अजित पवार की विमान हादसे में मौत हो गई। अजित पवार 28 फरवरी को चुनाव प्रचार के लिए बारामती जा रहे थे। बारामती एयरपोर्ट पर ही उनका विमान क्रैश कर गया। इस बीच अजित पवार की एक कॉल रिकॉर्डिंग सामने आई है, जिसमें वह अपने एक कार्यकर्ता से बात करते हुए सुनाई दे रहे हैं। इसी बीच चॉपर क्रैश से ठीक छह मिनट पहले की अजित पवार की एक फ़ोन कॉल की रिकॉर्डिंग सामने आई है।

अजित पवार की कॉल रिकॉर्डिंग में क्या है?

28 जनवरी 2026 को बारामती एयरपोर्ट पर विमान गिरने से कुछ देर पहले अजित पवार ने अपने चचेरे भाई और पार्टी कार्यकर्ता श्रीजीत पवार से बात की थी। श्रीजीत पवार ने मंगलवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में यह रिकॉर्डिंग सुनाई और बताया कि यह कॉल उन्होंने अजित पवार को स्थानीय चुनाव से जुड़े मुद्दों पर भेजे गए एक मैसेज के जवाब में की थी।

श्रीजीत पवार ने बताया कि उन्होंने अजित पवार को मैसेज करके सुझाव दिया था कि जिला परिषद चुनावों में माली समुदाय को प्रतिनिधित्व दिया जाए। इसके बाद अजित पवार ने विमान से ही उन्हें सीधे फ़ोन करके इस मामले पर बात की। श्रीजीत पवार ने कहा, “उन्होंने मुझसे कहा कि हम सभी समुदायों को साथ लेकर चल रहे हैं। मैं चाहता था कि दुनिया को पता चले कि अपनी आखिरी सांस तक उन्होंने जाति और धर्म से ऊपर उठकर सबके साथ काम किया। ‘हमें सबको साथ लेकर आगे बढ़ना है’ यही उनका आखिरी संदेश और उनकी आखिरी आवाज़ थी।”

अजित पवार का राजनीतिक सफर: संघर्ष और विवादों के बीच वह शख्स जो 14 सालों में 6 बार बना उपमुख्यमंत्री

श्रीजीत पवार ने आगे कहा कि अजित पवार हमेशा मैसेज और कॉल का खुद जवाब देते थे। श्रीजीत पवार ने कहा, “जब भी मुझे कोई समस्या होती थी, मैं उन्हें मैसेज करता था और वह मुझे वापस कॉल करते थे। आज भी जब वह विमान में थे, उन्होंने मुझे कॉल किया। सिर्फ़ मुझे ही नहीं, वह किसी को भी जवाब देते थे जो उन्हें कॉल या मैसेज करता था।”

क्या बात हुई थी?

रिकॉर्डिंग में अजित पवार ने कहा, “हम बिना जानकारी के कोई काम नहीं करते। हम सभी जातियों और समुदायों को साथ लेकर चलते हैं।” इसके बाद श्रीजीत पवार ने कहा, “अजीत दादा, मैंने तो बस वही शेयर किया जो मुझे लगा।” अजीत पवार ने जवाब दिया, “मैं सहमत हूं, तुम सही कह रहे हो। लेकिन मैंने पहले ही माली समुदाय को जिला परिषद का टिकट दे दिया है। वह सीट OBC आरक्षण के तहत आती है। दूसरी पार्टियों ने अलग-अलग उम्मीदवार दिए हैं। हमने अपना काम कर दिया है।” श्रीजीत पवार ने जवाब दिया, “दादा, आप वही आखिरी फैसला लें जो आपको सही लगे।”

पत्रकारों ने सवाल पूछा कि कॉल रिकॉर्डिंग अधूरी क्यों लग रही है? श्रीजीत पवार ने कहा कि अजित पवार ने बिना किसी औपचारिक अभिवादन के सीधे मुद्दे पर बात करना शुरू कर दिया था क्योंकि उन्होंने पहले ही मैसेज पढ़ लिया था और कॉल करने वाले का नंबर पहचान लिया था। इसलिए रिकॉर्डिंग बस इतनी ही है।

अजित पवार 28 जनवरी 2026 को ज़िला परिषद और पंचायत समिति चुनावों के लिए प्रचार करने मुंबई से बारामती जा रहे थे। उनके विमान को सुबह 8.45 बजे बारामती एयरपोर्ट पर उतरना था। अधिकारियों के मुताबिक, पायलट पहली कोशिश में विमान को लैंड नहीं करा पाया। एक बार चक्कर लगाने के बाद विमान ने दूसरी बार लैंड करने की कोशिश की, लेकिन वह रनवे से भटक गया और एयरस्ट्रिप के पास एक खुले इलाके में क्रैश हो गया। अजित पवार और पांच अन्य लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की जांच की जा रही है। पढ़ें अजित पवार के साथ विमान में कौन-कौन था सवार?