तमिलनाडु की राजनीति में शुक्रवार को एक बड़ा राजनीतिक बदलाव हुआ। पूर्व मुख्यमंत्री और एआईएडीएमके नेता ओ. पन्नीरसेल्वम (O Panneerselvam) द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (डीएमके) में शामिल हो गये। दोनों दलों के वरिष्ठ सूत्रों ने इसकी पुष्टि की है। शुक्रवार सुबह लगभग 9 बजे पन्नीरसेल्वम ने अपने विधायक पद से इस्तीफा दे दिया। इसके बाद वह सीधे डीएमके मुख्यालय अन्ना अरिवलयम पहुंचे और मुख्यमंत्री एम. के. स्टालिन से मुलाकात की।

पन्नीरसेल्वम के करीबी सूत्रों ने बताया कि वह केवल गठबंधन का हिस्सा नहीं बने हैं, बल्कि पूरी तरह से डीएमके पार्टी में शामिल हो गये हैं। सूत्र ने कहा, ‘अगर यह मुलाकात केवल गठबंधन में शामिल होने के लिए होती, तो इस्तीफा देने की कोई जरूरत नहीं पड़ती।’

पन्नीरसेल्वम के इस कदम का पहला संकेत पिछले सप्ताह तब सामने आया था, जब उनके सबसे वफादार माने जाने वाले विधायक पी. अय्यप्पन ने विधानसभा में खुले तौर पर स्टालिन की तारीफ की थी। यह कदम इस बात का संकेत था कि पन्नीरसेल्वम का मन डीएमके में शामिल होने का है।

पन्नीरसेल्वम का यह कदम राज्य की राजनीति में बड़ी घटना है

ओ. पन्नीरसेल्वम एआईएडीएमके के ऐसे वरिष्ठ नेता हैं जिन्होंने दिवंगत जयललिता के नेतृत्व में कभी डीएमके के खिलाफ तगड़ी लड़ाई लड़ी थी। उनका डीएमके में शामिल होना तमिलनाडु की राजनीति में हाल के वर्षों की सबसे महत्वपूर्ण और चौकाने वाली घटनाओं में से एक माना जा रहा है। इस कदम से राज्य में राजनीतिक समीकरण बदल सकते हैं और आगामी चुनावों पर भी इसका असर पड़ सकता है।

राजनीतिक विश्लेषकों के अनुसार, पन्नीरसेल्वम का डीएमके में शामिल होना न केवल एआईएडीएमके के अंदरूनी समीकरण को प्रभावित करेगा, बल्कि राज्य में दोनों बड़े दलों के बीच प्रतिस्पर्धा को भी नया रूप देगा। उनके समर्थकों के डीएमके में जाने के बाद राज्य की राजनीति में स्थिरता और नए गठबंधनों के लिए नई संभावनाएं खुल सकती हैं। तमिलनाडु में बहुत जल्द ही विधानसभा चुनाव भी होने जा रहा है। ऐसे में यह कदम राज्य के लिए काफी महत्वपूर्ण है।

यह भी पढ़ें- ‘मुझे अफसोस है, माफी मांगता हूं’, विजय और त्रिशा पर विवादित टिप्पणी के लिए तमिलनाडु बीजेपी अध्यक्ष ने मांगी माफी

तमिलनाडु बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष नैनार नागेंद्रन ने तमिल एक्टर त्रिशा कृष्णन और एक्टर से पॉलिटिशियन बने विजय के बारे में आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। अब उन्होंने अपनी टिप्पणी के लिए माफी मांग ली है। नागेंद्रन ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि अपने पॉलिटिकल करियर में मैं किसी भी पर्सनल कमेंट की इजाजत नहीं देता और न ही मैं कोई कमेंट करता हूं। लेकिन उस दिन मैंने यह नियम तोड़ा। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां पर करें क्लिक।

यह भी पढ़ें- चुनावी दांव: महाराष्ट्र-बिहार और अब तमिलनाडु, महिलाएं कराएंगी CM स्टालिन की वापसी?

तमिलनाडु चुनाव से ठीक पहले मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन ने बड़ा दांव चला है। शुक्रवार सुबह 1.3 करोड़ महिलाओं के खातों में 5,000 रुपये ट्रांसफर किए गए। खास बात यह रही कि पहले राशि बैंक खातों में भेजी गई और उसके बाद इसका आधिकारिक ऐलान किया गया। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां पर करें क्लिक।