Train Fire News: राजधानी एक्सप्रेस में आग लगने की घटना के एक दिन बाद सासाराम रेलवे स्टेशन पर खड़ी एक खाली पैसेंजर ट्रेन में आग लगने की खबर सामने आ रही है। आगजनी की सूचना मिलते ही रेलवे अधिकारी हरकत में आए और तुरंत फायर ब्रिगेड की मदद से आग पर काबू पाया गया।
सोमवार सुबह बिहार के सासाराम रेलवे स्टेशन पर खड़ी एक खाली पैसेंजर ट्रेन के एक कोच में आग लग गई और रेलवे को धुआं निकलने की सूचना दी गई, जिसके बाद रेलवे अधिकारियों और दमकल विभाग मौके पर पहुंचा और तुरंत कार्रवाई की। सुरक्षा के मद्देनजर आग लगी बोगी को बाद में ट्रेन से अलग कर दिया गया। इस दौरान रेलवे अधिकारियों व स्टाफ ने अन्य बोगियों की भी जांच की जिससे आग दोबारा न फैल सके।
इस घटना से एक दिन पहले मध्य प्रदेश के रतलाम जिले से गुजर रही राजधानी एक्सप्रेस में आग लगने की खबर आई थी।
कैसे लगी आग?
शुरुआती तौर पर शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका जताई गई है। रेलवे प्रशासन ने मामले की विस्तृत जांच शुरू कर दी है और तकनीकी टीम को भी जांच में लगाया गया है। हालांकि अभी आग लगने के मुख्य कारणों का पता नहीं चल सका है।
एबीपी न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक, स्थानीय लोगों ने कहा कि ट्रेन के लिए बिछाई गई रिफलिंग के लिए बिछाई गई पाइपलाइन में पानी नहीं थी। साथ ही रेलवे स्टेशन पर मौजूद कई अग्निशमन सिलेंडरों में गैस भी नहीं थी। इस कारण आग बुझाने में समय लगा।
सासाराम आरपीएफ इंस्पेक्टर संजीव कुमार ने कहा कि इस हादसे में किसी भी यात्री के हताहत होने की खबर नहीं है। वक्त रहते उठाए गए कदम की वजह से एक बड़ा हादसा टल गया।
खाली थी पैसेंजर ट्रेन
इंडियन एक्सप्रेस से बात करते हुए, ईस्ट सेंट्रल रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी (CPRO) सरस्वती चंद्र ने बताया कि सुबह करीब 5.30 बजे ट्रेन नंबर 53212 डाउन सासाराम-पटना पैसेंजर ट्रेन में आग लगने की खबर मिली, यह ट्रेन स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 6 पर खड़ी थी।
उन्होंने आगे बताया कि जिस कोच में आग लगी थी, वह उस समय खाली था और उसमें कोई भी यात्री सवार नहीं था।
यह भी पढ़ें: Exclusive: विक्रमशिला पुल गिरने से पहले मिले थे खतरे के कई संकेत, हर चेतावनी को किया गया नजरअंदाज
बिहार के भागलपुर जिला स्थित विक्रमशिला पुल का एक हिस्सा बीते हफ्ते गिर गया। द इंडियन एक्सप्रेस ने जब इस घटना की पड़ताल की तो पाया कि यह हादसा बीते दो वर्षों की गई अनदेखी का परिणाम है। विभिन्न निरिक्षण दल और अधिकारियों ने पुल संबंधी खतरे की संकेत को उजागर किया था। हालांकि, इस पर समय रहते कोई कार्रवाई नहीं की गई। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
