दिल्ली में बिजली सब्सिडी स्कीम का फायदा लेने वाले उपभोक्ताओं के लिए सरकार ने एक नया नियम लागू कर दिया है। दरअसल, रेखा गुप्ता सरकार ने बिजली सब्सिडी का लाभ लेने वाले उपभोक्ताओं के लिए आधार-बेस्ड वेरिफिकेशन को अनिवार्य कर दिया है।

न्यूज एजेंसी PTI की रिपोर्ट के मुताबिक, दिल्ली सरकार ने यह कदम इसलिए उठाया है क्योंकि लाभार्थियों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी हो रही है जिससे सरकारी खजाने पर सब्सिडी का अतिरिक्त बोझ बढ़ रहा है।

सरकार ने क्यों लिया यह फैसला?

रिपोर्ट के मुताबिक, आधिकारिक डेटा बताता है कि फरवरी 2026 तक बिजली सब्सिडी के लिए सरकार का एलोकेशन 4,037.63 करोड़ रुपये तक पहुंच गया था जिसे वित्त वर्ष 2026-27 के लिए 3500 करोड़ रुपये तय किया गया था। पिछले दस सालों में दिल्ली का बिजली कंज्यूमर बेस लगभग 40 परसेंट बढ़ा है और अब यह 73 लाख से ज्यादा हो गया है।

वित्त वर्ष 2024-25 में लगभग 52.3 लाख घरेलू कंज्यूमर्स या शहर के 73 लाख घरेलू कंज्यूमर्स में से लगभग 84 परसेंट उपभोक्ताओं को सब्सिडी मिल रही थी। ऑफिशियल डेटा के मुताबिक, 2025-26 में यह हिस्सा बढ़कर 87 परसेंट हो गया, जिसमें 55 लाख कंज्यूमर्स शामिल थे।

कैसे करना होगा आधार वेरिफिकेशन?

सरकार की ओर से कहा गया है कि वह सब्सिडी पाने की शर्त के तौर पर लाभार्थियों की पहचान वेरिफाई करने के फैसले को ‘सही समझती है’ क्योंकि एलिजिबल कंज्यूमर को यह प्रूफ देना होगा कि उनके पास वैलिड आधार नंबर है। दिल्ली के लेफ्टिनेंट गवर्नर ने इस नोटिस को नोटिफाई करते हुए कहा है कि सब्सिडी चाहने वाले लोगों को अपना आधार नंबर तय वेब पोर्टल या सरकार द्वारा बताए गए किसी दूसरे तरीके से जमा करना होगा।

जो वेरिफिकेशन नहीं करेगा तो क्या होगा?

दिल्ली में जिन कंज्यूमर्स ने आधार के लिए एनरोल नहीं किया है, उन्हें इसके लिए अप्लाई करना होगा। नोटिफिकेशन में कहा गया है कि वे सब्सिडी क्लेम करने के लिए अपने 14-डिजिट के एनरोलमेंट ID नंबर का इस्तेमाल करके ज़रूरी जानकारी जमा कर सकते हैं।

200 यूनिट तक फ्री है दिल्ली में बिजली

दिल्ली में चल रही इस स्कीम के तहत हर महीने घरेलू उपभोक्ताओं को 200 यूनिट तक बिजली इस्तेमाल करने वाले घरों को मुफ्त बिजली दी जा सकती है। 201 से 400 यूनिट तक बिजली इस्तेमाल करने वाले कंज्यूमर 50 परसेंट सब्सिडी के हकदार हैं, जिसकी महीने की लिमिट 800 रुपये है।

यह भी पढ़ें: रेलवे टिकट बुकिंग: चार्ट तैयार होने के बाद भी मिल सकता है ट्रेन में कन्फर्म टिकट, जानें कैसे

भारतीय रेलवे में हर दिन लाखों यात्री ट्रेन टिकट बुक करते हैं। खासकर छुट्टियों और ज्यादा यात्रा वाले समय में टिकटों की मांग काफी बढ़ जाती है। इसका अंदाजा पैसेंजर रिजर्वेशन सिस्टम (PRS) के आंकड़ों से लगाया जा सकता है। 7 सितंबर को पहली बार एक दिन में ट्रेन टिकटों की बुकिंग 22 लाख का आंकड़ा पार कर गई थी। यहां पढ़ें पूरी खबर…